Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीकानेर,श्रीडूंगरगढ़ आज मनाया गया... कैंसर के बचाव के बारे में दी गई जानकारी
News 7 NETWORK
बीकानेर,श्रीडूंगरगढ़ आज मनाया गया... कैंसर के बचाव के बारे में दी गई जानकारी
More news from Rajasthan and nearby areas
- पत्रकार इकबाल खान के राज्य में ट्रक ड्राइवरों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नए कानून के लागू होने के बाद करीब 1790 ट्रक ड्राइवरों के कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या पंजाबी मूल के प्रवासियों की बताई जा रही है। राज्य के गवर्नर ने मार्च 2026 में हाउस एनरोल्ड एक्ट 1200 पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद ने 16 मार्च को संबंधित ड्राइवरों को नोटिस जारी कर दिया। 1 अप्रैल 2026 से यह कानून लागू हो गया, जिसके तहत “नॉन-डोमिसाइल्ड CDL स्वतः अमान्य हो गए।प्रशासन के अनुसार, जिन ड्राइवरों के पास वैध वीजा श्रेणियां जैसे H-2A, H-2B या E-2 नहीं थीं, उनके लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इस फैसले के पीछे सड़क सुरक्षा को मुख्य कारण बताया गया है।राज्य सरकार का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में अवैध रूप से ट्रक चला रहे ड्राइवरों से जुड़े कई गंभीर हादसे सामने आए, जिनमें कई लोगों की जान गई। इंडियाना के अटॉर्नी जनरल के मुताबिक, पिछले चार महीनों में ऐसे मामलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है।फरवरी 2026 में में एक बड़े हादसे में रेड लाइट पार करने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं और में भी ट्रक ड्राइवरों से जुड़े गंभीर हादसों की घटनाएं सामने आईं।नए कानून के तहत अब ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, जिन ट्रक मालिकों ने लाइसेंस रद्द हो चुके ड्राइवरों को नौकरी पर रखा, उन पर 50,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जाएगा।1
- bikaner pbm news #like #shre #1
- चानणा धाम में बालाजी के मंदिर में लंगर खाते हुए प्यारे प्यारे भगत1
- डीडवाना कुचामन जिले की तहसील परबतसर के ग्राम चारणवास से एक बड़ी सामाजिक खबर सामने आई है। यहां प्रजापत समाज द्वारा सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं गणमान्य लोग महिलाए भी उपस्थित रही। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं— विवाह एवं अन्य समारोहों में सोने-चांदी की सीमा तय की गई, जिसमें परबतसर क्षेत्र के अनुसार 2.5 तोला सोना एवं पाव चांदी निर्धारित की गई। मृत्यु भोज में सादगी अपनाते हुए केवल एक मिठाई, सब्जी एवं पूड़ी का ही प्रबंध रखा जाएगा। मृत्युभोज के अवसर पर एक दिन गौशाला में गायों को भोजन करवाने का भी निर्णय लिया गया। शादी में कपड़ों की संख्या सीमित रखते हुए केवल पांच जोड़े ही देने का निर्णय लिया गया। परावनी यानी अनावश्यक लेन-देन को पूर्णतः बंद करने का फैसला लिया गया। केवल बेटी-जवाई को ही प्राथमिकता देने की परंपरा को मान्यता दी गई। समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। नशा करने वाले व्यक्तियों को समाज की जाजम में आने से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए इस प्रकार के ठोस कदम उठाना आवश्यक है। साथ ही युवाओं से शिक्षा की ओर अग्रसर होने और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया गया।2
- हनुमान जन्मोत्सव पर गुरूवार देर रात्रि तक शहर में विभिन्न आयोजन हुए। शहर के चारभुजा मंदिर स्थित दास हनुमान के अभिषेक व हवन हुआ। यहां हनुमान प्रतिमा के भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं बाल हनुमान को झुले में झुलाते हुए झांकी भी सजाई गई। रात्रि में वासुदेव काकड़ा, धीरज शर्मा की अगुवाई में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस पाठ में शहर के श्रद्धालु देर रात्रि तक सम्मिलित रहे। सुंदरकांड के पश्चात आरती का आयोजन हुआ। वहीं गायकों ने शानदार भजनों की प्रस्तुति भी दी। बता दें कि चारभुजा मंदिर में विगत 42 वर्ष से यह आयोजन अनवरत चला आ रहा है। इस आयोजन में शहरवासियों सहित प्रवासी हनुमान भक्तों की भी बड़ी सहभागिता रहती है। इसी प्रकार चौसला चौक स्थित हनुमान मंदिर में एक शाम बालाजी महाराज एवं श्याम बाबा के नाम से भव्य संकीर्तन का आयोजन हुआ। यहां एक सालासर हनुमान तथा खाटू श्यामबाबा की भव्य झांकियां सजाई गयी। मनमोहक झांकियों ने सबका मनमोह लिया। यहां क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक मुन्ना स्वर्णकार, पवन राठी तथा श्याम अटल की जोड़ी ने मिलकर सालासर बालाजी, एवं श्याम भजनों की शानदार प्रस्तुती दी। देर रात्रि तक श्रोता इन भजन प्रस्तुतियों पर झुमते नजर आए। इसी प्रकार नागौरी फलसा स्थित हनुमान मंदिर में आकर्षक सजावट के साथ सुंदरकांड पाठ एवं कीर्तन का आयोजन हुआ। काली रिड़ी (बड़ी रिड़ी) स्थित हनुमान मंदिर में भी भजन संध्या का आयोजन हुआ। शहर के मोटोलाव, पठार चैक, चारभुजा चैक, सदर बाजार, छोटी रिड़ी, मातानाडी, पुलिस थाना सहित सभी हनुमान मंदिरों में हनुमान मंदिरों हनुमान प्रतिमाओं का अभिषेक,ं श्रृंगार एवं हवन इत्यादि के साथ जप कीर्तन सुंदर कांड पाठ इत्यादि के विविध आयोजन हुए।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- बेंगलुरु पत्रकार इकबाल खान कर्नाटक की राजधानी से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण नौकरी जाने से परेशान एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। पति की मौत से सदमे में आई पत्नी ने भी कुछ ही देर बाद 18वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय इंजीनियर एक बड़ी कंपनी में कार्यरत था और उसे सालाना करीब 80 लाख रुपये का पैकेज मिलता था। हाल ही में कंपनी में एआई तकनीक के बढ़ते उपयोग के चलते उसकी नौकरी चली गई थी, जिसके बाद वह लंबे समय से मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था।बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के चलते घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव भी बढ़ गया था। इसी तनाव के बीच इंजीनियर ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी ने यह दृश्य देखा तो वह सदमे में आ गई और कुछ ही समय बाद बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे और कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तकनीक के बढ़ते प्रभाव और रोजगार पर उसके असर को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग बेहद जरूरी हो जाता है।1
- मावडियाधिराणिया के मेला का उत्साह1
- रियांबड़ी (नागौर)रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के थांवला कस्बे के किसान चौराहे स्थित राधामाधव कॉम्प्लेक्स मेंचल रहे दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में सत्र को डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने संबोधित किया। विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन संगठन, राष्ट्रसेवा एवं अंत्योदय के लिए समर्पित रहा है। उनका “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत हमें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुँचाने की प्रेरणा देता है। यही हमारे कार्य का मूल आधार है। अपने सत्र में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन के संचालन और कार्यप्रणाली के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, ताकि वे शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बना सकें।भाजपा मंडल प्रभारी शोभाराम जयपाल ने भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक रणनीतियों और मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्यपद्धति और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के तरीकों से अवगत कराया। सत्र को भाजपा नेता रमेश अपूर्वा, कल्पना चौहान, गौरव जोशी, हापुराम चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत ,जसाराम गुर्जर और दीपक सिंह चौधरी ने पार्टी पदाधिकारी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान किशनाराम नेहरा, समाज सेवी राजेश जैन, कैलाश चंदकुमावत पूर्व मंडलअध्यक्ष,महामंत्रीशंकरलाल बंजारा, जगाराम रावत,राधेश्याम,मोहनलालमेघवाल,श्यामलाल मावर, मांगीलाल शर्मा भूत पूर्व कोषाध्यक्ष सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।2