आगामी उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट,पुलिस पर्यवेक्षक, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा दिनांक 14/15.03.2026 को दो पालियों में उप निरीक्षक भर्ती कि लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.03.2026 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला पंचायत सभागार में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पर्यवेक्षक, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धकों व परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस ओबसर्वर व परीक्षा डियूटी से सम्बन्धित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि परीक्षा केन्द्रों व आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है तथा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गये है तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां पर पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मी तैनात रहकर बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों के क्यूआर कोड भी जारी किए गए हैं, जिनकी सहायता से अभ्यर्थी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से अपने परीक्षा केन्द्र का स्थान ज्ञात कर सकेंगे और समय पर परीक्षा स्थल तक पहुंच सकेंगे। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया जाए तथा विधिवत चेकिंग के उपरान्त ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश दिया जाये तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण व प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र के अंदर न जाने पाये।
आगामी उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट,पुलिस पर्यवेक्षक, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा दिनांक 14/15.03.2026 को दो पालियों में उप निरीक्षक भर्ती कि लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.03.2026 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला पंचायत सभागार में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पर्यवेक्षक, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धकों व परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस ओबसर्वर व परीक्षा डियूटी से सम्बन्धित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। गोष्ठी के
दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि परीक्षा केन्द्रों व आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है तथा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गये है तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान
में रखते हुए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां पर पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मी तैनात रहकर बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों के क्यूआर कोड भी जारी किए गए हैं, जिनकी सहायता से अभ्यर्थी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से अपने परीक्षा केन्द्र का स्थान ज्ञात कर सकेंगे और समय पर परीक्षा स्थल तक पहुंच सकेंगे। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया जाए तथा विधिवत चेकिंग के उपरान्त ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश दिया जाये तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण व प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र के अंदर न जाने पाये।
- सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।*1
- मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव मुरादपुरा निवासी नौशाद ने अपने पड़ोस में रहने वाले शाहिद और जावेद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।नौशाद ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी के साथ हुई इस घटना से परिवार सदमे में है और उसे न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है। पीड़ित पिता ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसकी बेटी को न्याय मिल सके।2
- Post by Shubham1
- मुजफ्फरनगर आने वाले त्योहार ईद कि खरीदारी को लेकर मुजफ्फरनगर के बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है । लोग कर रहे हैं ईद के त्यौहार की खरीदारी ।1
- 🚨🔥 LPG Crisis Alert | भारत की रसोई तक पहुंचा Global Energy Shock मिडिल ईस्ट में बढ़ती जंग और Strait of Hormuz में सप्लाई बाधित होने के बाद भारत में LPG संकट गहराने लगा है। कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। ⛽😟 होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर भी इसका असर साफ दिख रहा है, क्योंकि commercial cylinders की सप्लाई घटने से कारोबार पर भारी दबाव पड़ा है। 🍽️📉 सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए रिफाइनरियों और सार्वजनिक ऊर्जा कंपनियों को gas production बढ़ाने का आदेश दिया है। लेकिन यह सिर्फ कुछ दिनों की सप्लाई समस्या नहीं… यह भारत की energy dependency, global politics और economy से जुड़ा एक बड़ा सवाल बन चुका है। 🌍⚡ 👉 क्या आने वाले दिनों में LPG संकट और बढ़ सकता है? 👉 Middle East war का भारत पर कितना असर पड़ेगा? पूरी खबर और Editorial Analysis पढ़ें — Shah Times 📢 Post को Share करें और अपडेट्स के लिए Follow करें। #LPGCrisis #IndiaEnergyCrisis #GasShortage #MiddleEastWar #StraitOfHormuz #EnergySecurity #GlobalEnergyCrisis #IndiaNews #BreakingNews #ShahTimes1
- गाजियाबाद: होली के विवाद ने पकड़ा तूल, सुरक्षा मांग और पुलिस पर आरोप गाजियाबाद के अंकुर विहार में होली के दिन हुआ विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। मामले में एक ओर पीड़ित महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, वहीं दूसरी तरफ हिंदू रक्षा दल के अक्कू पंडित और दक्ष चौधरी ने पुलिस पर हिरासत में मारपीट करने का आरोप लगाया है।1
- मुजफ्फरनगर में एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 02 मार्च की दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी उसके घर में जबरन घुस आए और लोहे की रॉड व पंच से बेरहमी से मारपीट की।1
- मुज़फ्फरनगर थानां भौराकलां क्षेत्र के सावटु गांव प्रवीण महिला ने अपने साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ ओर उसकी नाबालिग लड़की के साथ अभद्रता करते हुए पड़ोस में रहने वाले जुनैद,गुलशनव्वर, मनोव्वर पुत्र बारू इरशाद ,आसमोहम्मद ओर महिला ताहिरा ने मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई है और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। न्याय की मांग को लेकर महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। महिला ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उसे और उसके परिवार को खतरा हो सकता है।3
- Boys, pain' Hard work Nothing to change to Life is begger1