नूंह सीआईए की कार्रवाई में दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को सौंपे नूंह /माथुर : जिले की नूंह सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान पुलिस के दो इनामी वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामलें दर्ज थे। पुलिस के अनुसार पहले मामलें में अकरम खान पुत्र याकूब खान निवासी घासेड़ा को वर्ष 2015 में आबकारी अधिनियम थाना सूरजगढ़ राजस्थान में दर्ज एफआईआर के तहत दर्ज गिरफ्तार किया गया । इस आरोपी पर राजस्थान पुलिस द्वारा दो हजार का इनाम घोषित किया गया था। दूसरे मामलें में रोजे खां पुत्र चंदू खां निवासी गांव ग्वारका थाना सदर तावडू को गिरफ्तार किया गया है। इन पर भी थाना सिंघाना राजस्थान में वर्ष 2013 में धारा 420, 467, 468, 419, 471 और 120बी के तहत केस दर्ज था। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिये राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया है । जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नूंह पुलिस अन्य राज्यों में अपराध करने वाले आरोपियों को पकड़ने में लगातार सहयोग करती रही है। इससे पहले भी कई मामलों में जिला पुलिस की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई, जिसमें सीआईए टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों इनामी अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

- Post by Kumar pal1
- Post by माथुर पत्रकार1
- आदेश कुमार 2 साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ था। जो अभी अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर तैनात था। जब 500 फुट की ऊंचाई से नीचे आ रहा था तो उसमें गोली मार दी गई थी गोली लगते ही उसने अपने प्राण त्याग दिए। आदेश के पिताजी का प्रशासन से निवेदन है कि आदेश कुमार शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। ऐसे मौके पर आदेश कुमार को शहीद का दर्जा मिले। आदेश के अंतिम संस्कार में श्री श्याम सुंदर शर्मा पूर्व मंत्री शिक्षा मंत्री एवं योगेश नौहवार , राजेश चौधरी विधायक मांट उपस्थित रहे,।4
- पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा कॉर्फबॉल खेल को मान्यता प्रदान की गई है, जिससे खिलाड़ियों को और अधिक अवसर मिलेंगे। इस मौके पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा में कॉर्फबॉल खेल की नर्सरी भी खोली जाएगी, जिससे प्रदेश के खिलाडियों को प्रशिक्षण और आगे बढऩे के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। खेलों के माध्यम से युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं और समाज में बेहतर वातावरण का निर्माण होता है।1
- Post by मुकेश1
- आज का मौसम देखते हुए ये भी एक नजारा देख लिया ये मुझे बहुत अच्छा लगा आप लोग कॉमेंट में बताओ ये किया है ?1
- श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के मुक्ख याचिका करता और राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ कथित तौर पर तंत्र विद्या और काला जादू के माध्यम से किए गए यौन शोषण के मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ज्योतिषाचार्य अशोक खैरात पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने महिलाओं को उनके पति की मृत्यु से संबंधित भयावह भविष्यवाणियां करके मानसिक रूप से डराया, उनका शोषण किया और कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बनाकर धन वसूली की। फलाहारी महाराज ने इस घटना को अत्यंत घिनौना और अक्षम्य अपराध बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कृत्य न केवल मानवता के विरुद्ध हैं, बल्कि समाज और धार्मिक मूल्यों पर भी गंभीर आघात करते हैं। उन्होंने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए, ताकि सभी दोषियों को सामने लाया जा सके। साथ ही, उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्रतम न्याय के तहत कड़ी सजा देने की मांग की।1
- फरीदाबाद से गुड़गांव जाने वाले रास्ते का यह सीन है इस रास्ते पर यह कोई नई बात नहीं है जब आप इस रास्ते से गुजरेंगे तो ऐसे महिला और पुरुष देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आप भी रहे सावधान कही आप ऐसे अपराधों के शिकार न बन जाए। यहां पर विशाल जंगल है लूट हत्या जैसे अपराध यहां होते रहते हैं ऐसे हमे यहां के राहगीरों ने बताया है जंगल में जानवर भी रहते हैं। तो ऐसे किसी के बहकावे न आए।3