औरैया में पुलिस का बड़ा खुलासा 72 घंटे में अमावता हत्याकांड का पर्दाफाश, बहन का दोस्त निकला कातिल अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई किसान हत्या की घटना का लगभग 72 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि खेतों पर रखवाली करने गए किसान अर्जुन सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी बहन के दोस्त ने ही की थी। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से बातचीत करता था। जब इसकी जानकारी अर्जुन सिंह को हुई तो उसने इसका विरोध किया, बहन को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से किसान अर्जुन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
औरैया में पुलिस का बड़ा खुलासा 72 घंटे में अमावता हत्याकांड का पर्दाफाश, बहन का दोस्त निकला कातिल अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई किसान हत्या की घटना का लगभग 72 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि खेतों पर रखवाली करने गए किसान अर्जुन सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी बहन के दोस्त ने ही की थी। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से बातचीत करता था। जब इसकी जानकारी अर्जुन सिंह को हुई तो उसने इसका विरोध किया, बहन को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से किसान अर्जुन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
- औरैया के दिबियापुर में एनटीपीसी की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना की उपलब्धियों पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें विशेष रूप से सुरक्षा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियाँ एवं परिचालन उत्कृष्टता पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राप्त पुरस्कारों एवं सम्मानों की जानकारी भी साझा की गई। सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में पहल परियोजना में उच्चतम सुरक्षा मानकों के अनुपालन, नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई। पर्यावरण संरक्षण हेतु वायु एवं जल गुणवत्ता की सतत निगरानी, हरित पट्टी विकास, वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट प्रबंधन एवं ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के प्रयासों को रेखांकित किया गया। सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, छात्राओं को साइकिल वितरण, दिव्यांगजन सहायता सामग्री वितरण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एनटीपीसी औरैया परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित न होकर सामाजिक उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस दौरान अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री दिशा, कार्यपालक (जनसंपर्क/मानव संसाधन) द्वारा किया गया।4
- औरैया में टीवी टावर के पास नगर पालिका परिषद दोबारा सार्वजनिक शौचालय बनाया गया।नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फीता काट कर किया शुभारंभ।1
- औरैया जिले के थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामदगी किया है। घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बड़ा खुलासा किया है।1
- औरैया। अजीतमल थाना क्षेत्र में ग्राम अमावता में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अजीतमल, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।1
- *👉प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना* *योजना के मुख्य बिंदु* - *सब्सिडी*: 108,000 रुपये तक की सब्सिडी - *वारंटी*: 25 साल की सिस्टम वारंटी - - *बैंक लोन*: -90% तक बैंक लोन की सुविधा योजना के लाभ - *बिजली बिल में बचत* - *पर्यावरण संरक्षण* - *आर्थिक लाभ* संपर्क जानकारी - *फोन नंबर*: *एरिया मैनेजर शान मोहम्मद 7505143529* *👉प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना* *योजना के मुख्य बिंदु* - *सब्सिडी*: 108,000 रुपये तक की सब्सिडी - *वारंटी*: 25 साल की सिस्टम वारंटी - - *बैंक लोन*: -90% तक बैंक लोन की सुविधा योजना के लाभ - *बिजली बिल में बचत* - *पर्यावरण संरक्षण* - *आर्थिक लाभ* संपर्क जानकारी - *फोन नंबर*: *एरिया मैनेजर शान मोहम्मद 7505143529*1
- कोरिया , छत्तीसगढ़ पुलिस ने पीड़ितों के लिए व्यवस्था थाना-चौकियों में विशेष कुर्सी व्यवस्था की1
- Post by कुमार सुनील3
- अजीतमल औरैया। थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम अमावता में युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक टार्च व एक ईट तथा 2 मोबाईल फोन बरामद किये गए। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि बीते 14 फरवरी को थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में अर्जुन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल उम्र करीब 35 वर्ष) का शव गेहूँ के खेत में पडा मिला है । जिसके अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था । मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल पर अभियोग पंजीकृत किया गया था मंगलवार को हत्याभियुक्त भानू उर्फ दरपत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया कि वह भारतीय थल सेना में वर्ष 2017 से कार्यरत है। मृतक अर्जुन की बहन से अभियुक्त भानू उर्फ दुरपत सिंह की मित्रता थी जिस कारण अर्जुन की बहन अभियुक्त से बातचीत करती थी जिसका मृतक ने विरोध किया तथा अपनी बहन को डांटा व उसका फोन छीन लिया था। भानू इस बात से नाराज था जिस कारण भानू उर्फ दुरपत ने अर्जुन को मारने की योजना बनाई। भानू उर्फ दुरपत को पहले से ही जानकारी थी कि अर्जुन अपने खेतों की रखवाली करने के लिये खेतों पर ही सोता है। वह रात के अंधेरे में छुपकर अर्जुन के पास पहुंचा,खेतों में आहट सुनकर अर्जुन जाग गया और उठकर बैठ गया । अभियुक्त द्वारा योजना के तहत अर्जुन की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया जिससे अर्जुन ने भागने का प्रयास किया था तभी अभियुक्त द्वारा पास में पडी ईंट से अर्जुन पर वार किया जिससे अर्जुन जमीन पर गिर गया तथा अभियुक्त द्वारा अर्जुन को दबोचकर टार्च से उसके चेहरे व सिर पर कई वार किये जिससे अर्जुन की मृत्यु हो गयी थी अभियुक्त द्वारा परिजनों को गुमराह करने के इरादे से मृतक (अर्जुन) के फोन से ही उसके छोटे भाई मुन्नू को फोन किया तथा अपना नाम पता न बताते हुये दबी आवाज में बताया कि अर्जुन को किसी जंगली जानवर ने टक्कर मार दी है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है और फोन को अपने साथ लेकर मौके से चला गया।अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में अजीतमल कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी मय हमराह व उपनिरीक्षक समित चौधरी प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल मय टीम मौजूद रहे।2
- फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर में फिल्मी ड्रामा में प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की के मामले में एक नया मोड आ गया है। सोमवार को पुलिस ने 183 बीएनएसएस (कलम बंद बयान) के लिए जिला न्यायालय पेश किया तो कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की ने बताया कि वह अपने घर जाना चाहती है। वह उस लड़के के साथ कैसे गई उसे नहीं पता। बिस्तर पर सांप की केचुल रखने वाली बात पर भी वह अंजान बन गई।1