logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3.43 करोड़ की लागत से बनने वाली 6 किमी सड़क का विधायक ने किया शुभारंभ, पूरनपुर/पीलीभीत।पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम पिपरिया दुलई में रविवार को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक बाबूराम पासवान द्वारा स्वीकृत कराई गई होली चौराहे से मुजफ्फरनगर रोड तक बनने वाली लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर भव्य शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण की कुल लागत लगभग 3 करोड़ 43 लाख रुपये बताई गई है।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की बड़ी सौगात बताते हुए विधायक का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना था कि वर्षों से खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक दयनीय हो जाती थी, जिससे छात्रों, किसानों और व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति की रीढ़ होती हैं और बेहतर संपर्क व्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।इस सड़क के निर्माण से पिपरिया दुलई सहित आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं विद्यार्थियों और मरीजों के लिए भी सफर सुगम बनेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क बनने के बाद क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित, विश्मवर दयाल मिश्रा, महेंद्र सिंह, सदन सिंह, सविन सिंह, शुभनीत मिश्रा, प्रधान राजा राम वर्मा, मुन्ना दीक्षित, भुवनेश शुक्ला, सुरेश पाण्डेय, रामलखन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Meenu barkaati
Meenu barkaati
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
5676d8f5-785d-4a1d-8416-e130366ce584

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव और पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने बूँदी भूड़ लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याये।
    1
    पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव और पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने बूँदी भूड़ लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याये।
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना के बाद अब हंता वायरस का बढ़ता खतरा सामने आया है। लोगों को इस संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक और सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश में कोरोना के बाद अब हंता वायरस का बढ़ता खतरा सामने आया है। लोगों को इस संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक और सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।
    user_Naresh Mallick
    Naresh Mallick
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sudheer Kumar
    1
    Post by Sudheer Kumar
    user_Sudheer Kumar
    Sudheer Kumar
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पीलीभीत के कुर्रेया क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मिट्टी माफिया के संरक्षण पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    पीलीभीत के कुर्रेया क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मिट्टी माफिया के संरक्षण पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Sheeraz Malik
    Sheeraz Malik
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर से बड़े पैमाने पर अखरोट तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 760 किलो अखरोट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
    1
    पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर से बड़े पैमाने पर अखरोट तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 760 किलो अखरोट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एक छोटे पिल्ले और बछड़े के प्यार भरे दुलार का मनमोहक दृश्य सामने आया। यह बेज़ुबान जीवों का सच्चा प्रेम दिखाता है कि इंसान भले ही नफरत सीख गया हो, पर जानवर सिर्फ प्यार करना जानते हैं।
    1
    एक छोटे पिल्ले और बछड़े के प्यार भरे दुलार का मनमोहक दृश्य सामने आया। यह बेज़ुबान जीवों का सच्चा प्रेम दिखाता है कि इंसान भले ही नफरत सीख गया हो, पर जानवर सिर्फ प्यार करना जानते हैं।
    user_Ravindra Singh Arya
    Ravindra Singh Arya
    Farmer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • @मनदीप मकान बिक्री के लिए जिस किसी को खरीदा है सड़क पर संपर्क करें
    1
    @मनदीप
मकान बिक्री के लिए जिस किसी को खरीदा है सड़क पर संपर्क करें
    user_Mandeep Singh
    Mandeep Singh
    Farmer पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीलीभीत में पूर्णागिरि सीमा यात्रा का भव्य शुभारंभ सनातन जागरण और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का बड़ा संदेश विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा पूर्णागिरि सीमा यात्रा का आयोजन किया गया, जिला अध्यक्ष अमरीश मिश्रा जिला मंत्री प्रवीण मोहन एवं जिला संयोजक परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुआ,
    1
    पीलीभीत में पूर्णागिरि सीमा यात्रा का भव्य शुभारंभ सनातन जागरण और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू परिषद,  बजरंग दल का बड़ा संदेश विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा पूर्णागिरि सीमा यात्रा का आयोजन किया गया,

 जिला अध्यक्ष अमरीश मिश्रा जिला मंत्री प्रवीण मोहन एवं जिला संयोजक परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुआ,
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.