करंट लगने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवां खुर्द गांव में गुरुवार की देर शाम करंट लगने से ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी प्रीतम सिंह की पुत्री तृषिका कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान वह कर्कट में लगे लोहे के पाइप के संपर्क में आ गई, जिसमें कथित रूप से बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन उसे तत्काल दाउदपुर में प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले छपरा सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। तृषिका अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। उसके बाद परिवार में तीन माह का एक छोटा भाई विभव कुमार है। घटना के बाद माता तनु देवी, दादी गीता कुँवर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

- विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित आवास सहायक एवं सुपरवाइजरों के दूसरे स्थान पर स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित आवास सहायक एवं सुपरवाइजरों के दूसरे स्थान पर स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित2
- छात्रों पर FIR, पुलिस कार्रवाई और बजरंग दल की धमकियां, यह सब युवाओं को डराने के लिए हो रहा है।1
- सावन मेले की तैयारी पूर्ण सावन मेले की तैयारी पूर्ण1
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा संसद में ऐसा क्या हुआ जो राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद 2024 से प्रधानमंत्री और अब 2026 में गृहमंत्री ग़ायब हैं? 🤔1
- 🚨 भोजपुर में शराब तस्करों पर अब तक का बड़ा प्रहार! 🍾 14 चक्का ट्रक से करीब 1 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग और राज्य समापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने भोजपुर के जगदीशपुर-पीरो रोड पर 14 चक्का ट्रक से 8,071.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। 💰 जब्त शराब की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप पंजाब से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। 🚔 बिहार में अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ इसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। 👉 क्या ऐसी सख्त कार्रवाई से शराब तस्करी पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी? 💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Bhojpur #Ara #Bihar #BreakingNews #LiquorSeizure #MadhNishedh #ExciseDepartment #Jagdishpur #TruckSeized #IllegalLiquor #BiharPolice #CrimeNews #ViralNews #HindiNews #BiharNews #ARNEWS241
- 🩺 निःशुल्क त्वचा रोग शिविर आयोजित 💊 मरीजों को मुफ्त दवा वितरण 🎤 डॉ. सन्नी सिंह ने त्वचा व बालों की देखभाल पर दी अहम जानकारी। 🩺 निःशुल्क त्वचा रोग शिविर आयोजित 💊 मरीजों को मुफ्त दवा वितरण 🎤 डॉ. सन्नी सिंह ने त्वचा व बालों की देखभाल पर दी अहम जानकारी। ✍️ रिपोर्टर: पंकज सिंह | जनता की आवाज आरा न्यूज़ #Ara #Bhojpur #DrSunnySingh #FreeMedicalCamp #SkinCare #UshaHospital #JanataKiAawazAraNews1
- राम मंदिर अयोध्या में हुई चोरी का कॉपी 😀😀 . . . . . #trending #viralposost #facebook_page #golu_yadav_बिहारी #viralpostvideo🙏👑🔜1
- छपरा में अजीबो-गरीब घट'ना, पत्नी ने पति को मा_रा, दोस्त ने दोस्त को.... #Rainanews #Chapranews #Breaking #Fbvideo #Bihar #Trending #Dost #Wife1