सैनिकों के नाम भेजे गए रक्षा सूत्र, इनरव्हील क्लब ने निभाई रक्षाबंधन की परंपरा इनरव्हील क्लब आष्टा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करते हुए रक्षा सूत्र भेजे गए। क्लब द्वारा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से नई दिल्ली में तैनात सैनिकों तक रक्षा सूत्र पहुंचाए गए। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की रक्षा करने वाले इन वीर जाबांज जवानों को हम रक्षा सूत्र भेजते हैं, वहीं उन सभी की रक्षा एवं दीर्घायु की कामना भी करते हैं। नई दिल्ली स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी के रग्बी स्टेडियम में 22 एवं 23 अगस्त को विनम्र वाणी परिवार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सैनिक सम्मान समारोह में इनरव्हील क्लब की ओर से भेजे गए रक्षा सूत्र सैनिकों, वीर नारियों एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को मिठाई के साथ बांधकर उनकी कुशलता, समृद्धि और देश सेवा में निरंतर सफलता की कामना की गई। कार्यक्रम राष्ट्रसंत मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव एवं संजय कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष संतोष शर्मा, ब्रिगेडियर सुनील जैन सहित अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, उद्योगपति एवं समाजसेवी मौजूद रहे। विदित रहे कि इनरव्हील क्लब आष्टा द्वारा पिछले छह वर्षों से लगातार भारतीय सैनिकों के साथ रक्षा सूत्र बंधन पर्व मनाया जा रहा है। क्लब की सदस्याएं सैनिक भाईयों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सुरक्षित जीवन की कामना करती हैं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका सोनी, एडिटर श्रीमती अर्चना सोनी, आईएसओ श्रीमती रीना शर्मा, डॉ.चंदा बोहरा, श्रीमती आशा सोनी, श्रीमती सुनीता नागर, श्रीमती प्रतिभा नागर,श्रीमती विद्या खंडेलवाल , श्रीमती गीता सोलंकी, श्रीमती तमन्ना जैन सहित एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी के संतोष शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

- कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉 राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। कालापीपल की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास 🏑🥉 राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने जबलपुर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं बालक टीम ने चौथा स्थान हासिल कर कालापीपल का नाम रोशन किया। 👏🏑 #कालापीपल #हॉकी #नेहरूहॉकी #राज्यस्तरीयप्रतियोगिता #एसडीस्कॉलर्सएकेडमी #कालापीपलकीबेटियां #BronzeMedal #Hockey #SchoolSports #SportsNews #MadhyaPradesh #UjjainDivision #GirlsHockey #ProudMoment1
- थाना प्रभारी पीपल रावा का शहर काजी के नेतृत्व में किया स्वागत1
- *सहारा शिक्षा समूह के एस.डी. स्कॉलर्स एकेडमी की बेटियों ने रचा इतिहास,राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।* *संदीप गेहलोत* *कालापीपल समाचार* *मो.9098869175*1
- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन हरसोलस के साथ मनाया सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावा मे ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान एवं नगर कॉग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी के नेतृत्व मे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया केक काटकर मनाया कार्यकर्ताओं ने पीपलरावा प्रथमिक शवस्थ केंद्र पर मरीजों को फल बाटे2
- ईद मिलादुन्नबी पर लहराई धर्मध्वजा सरकार की आमद मरहबा, हर देश में गुजेंगा या रसुल्लाह आदि लगाये नारे, दरगाह पर पेश की चादर1
- जलभराव, बंद नालियां, गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर घिचलाय में बदहाल व्यवस्थाओं से ग्रामीण परेशान, स्कूल के पास गंदे पानी का मिनी तालाब बना मुसीबत जलभराव, बंद नालियां, गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश; पंचायत भवन की व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल पीपलरावां। पीपलरावां के समीप ग्राम घिचलाय में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची टीम ने गांव में जलभराव, गंदगी, बंद नालियों सहित कई समस्याएं देखीं। सबसे गंभीर स्थिति गांव के हाई स्कूल के पास सामने आई, जहां स्कूल से महज करीब दस फीट की दूरी पर गंदे पानी से भरा मिनी तालाब बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर गांव का कचरा भी डाला जाता है। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल पहुंचने के दौरान कई बार बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर जलभराव, बच्चों की ड्रेस पर पड़ते हैं गंदे पानी के छींटे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर भी करीब छह इंच से एक फीट तक पानी जमा रहता है। इस मार्ग से मोटरसाइकिल या अन्य वाहन गुजरने पर गंदे पानी के छींटे आसपास से निकलने वाले लोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों की ड्रेस पर पड़ते हैं। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। कुछ माह पहले बनी नालियां, अब चेंबर मिट्टी से भरे गांव में बनाई गई अंडरग्राउंड नालियों को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ महीने पहले नालियों का निर्माण किया गया था, लेकिन वर्तमान में कई चेंबर मिट्टी से भर चुके हैं। सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जहां प्राकृतिक रूप से पानी का ढाल है, वहां जल निकासी की व्यवस्था करने के बजाय ऊंचाई वाले हिस्से में नालियां बनाई गईं, जिसके कारण पानी की निकासी ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने नालियों की सफाई के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसकी उपयोगिता की जांच कराने की मांग की है। राम मंदिर के पास लगी लाइटों को लेकर भी सवाल गांव के राम मंदिर के पास लगाए गए लाइट के खंभों और लाइटों को लेकर भी ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइट लगाने में बाजार कीमत से अधिक राशि खर्च की गई, जबकि कुछ लाइटें कुछ ही दिनों में बंद हो गईं। ग्रामीणों के मुताबिक तीन लाइटें मौके से गायब भी हैं। हालांकि, लाइटों की लागत, भुगतान और लाइटों के गायब होने संबंधी इन आरोपों की स्वतंत्र अथवा आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। पंचायत भवन के आसपास भी अव्यवस्था ग्राम पंचायत भवन के आसपास और परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। भवन के बाहर गोबर और गंदगी भी दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण उन्हें अपनी समस्याएं जिम्मेदारों तक पहुंचाने में परेशानी होती है। कागजों में व्यवस्था दुरुस्त, जमीन पर तस्वीर कुछ और! ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में गांव की व्यवस्थाएं भले ही दुरुस्त दिखाई देती हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। स्कूल के पास गंदा पानी, मुख्य मार्ग पर जलभराव, बंद नालियां, गंदगी और स्ट्रीट लाइटों की समस्या जैसी स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम घिचलाय का मौके पर निरीक्षण कराकर जलभराव और गंदगी की समस्या का तत्काल निराकरण कराया जाए। स्कूल के पास जमा गंदे पानी की निकासी, नालियों की सफाई, पंचायत भवन की नियमित व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइटों से संबंधित शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायतों पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेते हैं और कागजों से निकलकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार कब दिखाई देता है। D ALL INDIA NEWS, देवास दीपक झाला की रिपोर्ट4
- बुधनी पुलिस ने थार गाडी से 153 लीटर अवैध शराब की जप्त,गड़रिया नाले पर रोका। हेमन्त त्रिपाठी मो 7067216263 सीहोर बुधनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर अवैध शराब के साथ महिंद्रा थार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस को 25 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल की ओर से का ले रंग की बिना नंबर की महिंद्रा थार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गडरिया नाला के पास घेराबंदी की। संदिग्ध वाहन को पुलिस ने पीछा कर शंकर मंदिर के पास रोका और वाहन में पर सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान शिवम हिंगोले (26), निवासी नर्मदापुरम, और विशाल जाटव (20), निवासी नर्मदापुरम के रूप में हुई। पंचों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर गाड़ी से 13 पेटी देशी शराब और 3 पेटी बीयर, कुल 153 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 62,080 रुपये है। इसके अलावा करीब 14 लाख रुपये कीमत की महिंद्रा थार भी जब्त की गई। इस तरह कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 14 लाख 62 हजार 80 रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय बुधनी के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बुधनी उप निरीक्षक संदीप जाट, सउनि सुमेर सिंह प्रआर 329 अजय, प्रआर 88 नरेंद्र, प्रआर 241 दीपक, वरि.आर. 498 सोनू चौहान, आरक्षक अनुज यादव, आरक्षक 833 अनिरुद्ध एवं आरक्षक 850 लोकेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।1
- पिपलरावा के समीप ग्राम घीचलाई से बड़ी खबर सामने आ रही हे1