logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, ऊना पुलिस ने 4 आरोपियों समेत 4 नाबालिगों को दबोचा जिला पुलिस ऊना ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह में शामिल 4 नाबालिगों के खिलाफ भी जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को अजय कुमार निवासी सुखहार जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटरसाइकिल थानिकपुरा क्षेत्र से देर रात चोरी हो गई। वहीं दूसरी घटना में नितिन कालिया निवासी चिंतपूर्णी ने 24 अप्रैल को आशियाना भोजनालय के समीप से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दोनों मामलों की जांच के दौरान थाना चिंतपूर्णी के प्रभारी जयराम कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरमन जोत सिंह निवासी नंगल लुहाड़ा कपूरथला, अनुराग निवासी सिंघा ऊना, प्रिंस निवासी गोंदपुर बुलां ऊना तथा करण मलिक निवासी गढ़दीवाला होशियारपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए दो अन्य मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य खुलासों की संभावना जताई जा रही है। जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

3 hrs ago
user_Dinbhar channel
Dinbhar channel
Media house ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago
ab477f58-b552-4624-956d-8b590ce9fb74

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, ऊना पुलिस ने 4 आरोपियों समेत 4 नाबालिगों को दबोचा जिला पुलिस ऊना ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह में शामिल 4 नाबालिगों के खिलाफ भी जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को अजय कुमार निवासी सुखहार जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटरसाइकिल थानिकपुरा क्षेत्र से देर रात चोरी हो गई। वहीं दूसरी घटना में नितिन कालिया निवासी चिंतपूर्णी ने 24 अप्रैल को आशियाना भोजनालय के समीप से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दोनों मामलों की जांच के दौरान

2a6c5fda-0967-4739-ae45-547e84b43f21

थाना चिंतपूर्णी के प्रभारी जयराम कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरमन जोत सिंह निवासी नंगल लुहाड़ा कपूरथला, अनुराग निवासी सिंघा ऊना, प्रिंस निवासी गोंदपुर बुलां ऊना तथा करण मलिक निवासी गढ़दीवाला होशियारपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए दो अन्य मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य खुलासों की संभावना जताई जा रही है। जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर के कंदरौर पुल पर बेसहारा पशुओं के जमावड़े से राहगीरों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठ रही है।
    1
    बिलासपुर के कंदरौर पुल पर बेसहारा पशुओं के जमावड़े से राहगीरों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठ रही है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर की छात्रा पुर्णिमा शर्मा ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर की छात्रा पुर्णिमा शर्मा ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। पूर्णिमा शर्मा के बेहतर प्रदशर्न के चलते स्कूल में खुशी की लहर है। वहीं, परिजन भी बेहद खुश हैं। इस उपलक्ष्य पर स्कूल में मिठाई बांटी गई। परिजनों ने भी अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की कड़ी मेहनत के चलते ही उसे सफलता मिली है। पुर्णिमा शर्मा के पिता जोगिंद्र पाल वन विभाग में कार्यरत हैं। वहीं, माता मंजू कुमारी गृहणी हैं। वहीं, पुर्णिमा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन व परिजनों के आर्शीवाद से उसे सफलता मिली है। उन्होंने कहा है कि अब वह आगामी भविष्य में सॉफ्ट इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह एक निर्धारित टाइम टेबल के तहत अपनी पढ़ाई करती थी। जिसके चलते उसे सफलता मिल पाई है। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल का कहना है कि यह छात्रा शुरू से ही होनहार रही है। उन्होंने कहा है कि अन्य बच्चों को भी इस बेटी से सीख लेने की आवश्यकता है। अन्य बच्चों से भी आह्वान किया है कि कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें। उन्होंने पुर्णिमा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
    2
    प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर की छात्रा पुर्णिमा शर्मा ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर की छात्रा पुर्णिमा शर्मा ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। पूर्णिमा शर्मा के बेहतर प्रदशर्न के चलते स्कूल में खुशी की लहर है। वहीं, परिजन भी बेहद खुश हैं। इस उपलक्ष्य पर स्कूल में मिठाई बांटी गई। परिजनों ने भी अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की कड़ी मेहनत के चलते ही उसे सफलता मिली है। पुर्णिमा शर्मा के पिता जोगिंद्र पाल वन विभाग में कार्यरत हैं। वहीं, माता मंजू कुमारी गृहणी हैं। वहीं, पुर्णिमा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन व परिजनों के आर्शीवाद से उसे सफलता मिली है। उन्होंने कहा है कि अब वह आगामी भविष्य में सॉफ्ट इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह एक निर्धारित टाइम टेबल के तहत अपनी पढ़ाई करती थी। जिसके चलते उसे सफलता मिल पाई है। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल का कहना है कि यह छात्रा शुरू से ही होनहार रही है। उन्होंने कहा है कि अन्य बच्चों को भी इस बेटी से सीख लेने की आवश्यकता है। अन्य बच्चों से भी आह्वान किया है कि कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें। उन्होंने पुर्णिमा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हिमाचल की बेटी अनमोल ने किया प्रदेश टॉप | 699/700 अंक, डिप्टी CM ने वीडियो कॉल पर दी बधाई हिमाचल की बेटी अनमोल ने किया प्रदेश टॉप | 699/700 अंक, डिप्टी CM ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    1
    हिमाचल की बेटी अनमोल ने किया प्रदेश टॉप | 699/700 अंक, डिप्टी CM ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
हिमाचल की बेटी अनमोल ने किया प्रदेश टॉप | 699/700 अंक, डिप्टी CM ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Sundarnagar, Mandi•
    27 min ago
  • हिमाचल प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक सोलन में सम्पन्न हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठन मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है।
    1
    हिमाचल प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक सोलन में सम्पन्न हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठन मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है।
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    Local News Reporter कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Step inside this beautifully designed dream home where every corner tells a story of style, comfort, and luxury. From the elegant living room to the modern kitchen and cozy bedrooms — this full house interior tour is pure design inspiration! Step inside this beautifully designed dream home where every corner tells a story of style, comfort, and luxury. From the elegant living room to the modern kitchen and cozy bedrooms — this full house interior tour is pure design inspiration! For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Step inside this beautifully designed dream home where every corner tells a story of style, comfort, and luxury. From the elegant living room to the modern kitchen and cozy bedrooms — this full house interior tour is pure design inspiration!
Step inside this beautifully designed dream home where every corner tells a story of style, comfort, and luxury. From the elegant living room to the modern kitchen and cozy bedrooms — this full house interior tour is pure design inspiration!      
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुल्लू की रहने वाली संदली ठाकुर ने मॉडलिंग के जरिए मिस यूनिवर्स बनने का सपना देखा है। वह इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं और कड़ी मेहनत कर रही हैं।
    1
    कुल्लू की रहने वाली संदली ठाकुर ने मॉडलिंग के जरिए मिस यूनिवर्स बनने का सपना देखा है। वह इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं और कड़ी मेहनत कर रही हैं।
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सिध्यानी स्कूल की बेटी राधिका ने हिमाचल में किया कमाल | 10वीं बोर्ड में प्रदेशभर में 9वां स्थान सिध्यानी स्कूल की बेटी राधिका ने हिमाचल में किया कमाल | 10वीं बोर्ड में प्रदेशभर में 9वां स्थान
    1
    सिध्यानी स्कूल की बेटी राधिका ने हिमाचल में किया कमाल | 10वीं बोर्ड में प्रदेशभर में 9वां स्थान

सिध्यानी स्कूल की बेटी राधिका ने हिमाचल में किया कमाल | 10वीं बोर्ड में प्रदेशभर में 9वां स्थान
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Sundarnagar, Mandi•
    37 min ago
  • कुल्लू के अवर लेडी ऑफ़ द स्नो स्कूल में "0 से AI" विषय पर एक हेरिटेज एग्ज़िबिशन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यातिथि नकुल खुल्लर ने बच्चों को 'नो टू ड्रग्स' का महत्वपूर्ण संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्राचार्य फादर एंटनी सोलोमन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
    1
    कुल्लू के अवर लेडी ऑफ़ द स्नो स्कूल में "0 से AI" विषय पर एक हेरिटेज एग्ज़िबिशन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यातिथि नकुल खुल्लर ने बच्चों को 'नो टू ड्रग्स' का महत्वपूर्ण संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्राचार्य फादर एंटनी सोलोमन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जाखु मन्दिर में हनुमान जयंती मनाई गई। .
    1
    जाखु मन्दिर में हनुमान जयंती  मनाई गई।                       .
    user_ईशू डिजिटल सर्विस सेंटर
    ईशू डिजिटल सर्विस सेंटर
    शिमला (शहरी), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.