Shuru
Apke Nagar Ki App…
NEET पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान छात्रों का आंदोलन बेहद हिंसक रूप ले चुका है। प्रदर्शनकारियों के उग्र रुख के कारण राज्य के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान छपरा में छात्रों ने पुलिस की वैन को आग के हवाले कर दिया, जबकि सिवान में स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। राज्य के 8 जिलों में प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए गए हैं। इस हिंसा में पुलिस की कई गाड़ियों को तोड़ दिया गया है और कई इलाकों में पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने की भी खबरें सामने आ रही हैं।
Akash Vesnav
NEET पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान छात्रों का आंदोलन बेहद हिंसक रूप ले चुका है। प्रदर्शनकारियों के उग्र रुख के कारण राज्य के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान छपरा में छात्रों ने पुलिस की वैन को आग के हवाले कर दिया, जबकि सिवान में स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। राज्य के 8 जिलों में प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए गए हैं। इस हिंसा में पुलिस की कई गाड़ियों को तोड़ दिया गया है और कई इलाकों में पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने की भी खबरें सामने आ रही हैं।
More news from दिल्ली and nearby areas
- CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बुज़ुर्ग व्यक्ति व्हीलचेयर पर पहुंचे, तो अभिजीत दिपके यह सोचकर मंच से नीचे उतरकर उनसे मिलने गए कि वह व्यक्ति PM मोदी का विरोधी होगा। उनके पहुंचते ही CJP के प्रदर्शनकारियों ने बुज़ुर्ग के सामने मोदी-विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए और "मोदी चोर है" के नारे लगाने लगे। हालांकि, उस बुज़ुर्ग व्यक्ति ने CJP प्रदर्शनकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चुप रहने को कहा। उन्होंने कहा कि PM मोदी चोर नहीं हैं और नरेंद्र मोदी प्रदर्शनकारियों की उम्र से भी ज़्यादा समय से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि नरेंद्र मोदी ने 12 साल तक बिना किसी दाग के गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया और उसके बाद से लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं। बुज़ुर्ग ने PM मोदी को ईमानदार बताते हुए कहा कि सिस्टम में बैठे कुछ लोगों की वजह से उनका नाम बदनाम हो रहा है और ऐसी बातें कहने वाले सभी लोग मूर्ख हैं। यह सब सुनकर अभिजीत दिपके का चेहरा उतर गया और वह चुपचाप खड़े होकर सुनते रहे। वह उस बुज़ुर्ग व्यक्ति का स्वागत इसलिए करने आए थे क्योंकि उन्हें लगा था कि वह PM मोदी के ख़िलाफ़ बोलेंगे, लेकिन इसके बजाय उस बुज़ुर्ग ने बदतमीज़ CJP प्रदर्शनकारियों को सबक सिखा दिया।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और बाकी मांगों के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर चल रहा अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। धरना खत्म होने का ऐलान करने के साथ ही सभी प्रदर्शनकारियों से अपने-अपने घर लौटने का अनुरोध किया गया है। यह फैसला कांस्टीट्यूशनल क्लब में हुई एक संयुक्त बैठक में लिया गया, जहाँ सरकार की ओर से मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद थे। इस बैठक के दौरान ही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं ने जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को खत्म करने का औपचारिक ऐलान किया।1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- देश की जानी-मानी हस्ती सोनम वांगचुक जी 26 दिनों की भूख हड़ताल के बाद आज अपने राज्य लद्दाख पहुंच गए हैं। देश के युवाओं के हक के लिए दिन-रात दिल से लड़ाई लड़ने और उन्हें उनका हक दिलाने के बाद वह अपने घर लौटे हैं। लद्दाख पहुंचने के बाद उन्होंने वहां जाकर एक बड़ा संदेश दिया है।1
- "लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में... यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है..." पंक्तियों के साथ मनीष सिसोदिया पर सीधा निशाना साधा गया है। दिल्ली में CJP के मंच से पेपर लीक के मुद्दे पर जोर-शोर से सवाल उठाने वाले मनीष सिसोदिया अब खुद सवालों से घिर गए हैं। दिल्ली के मंच से पेपर लीक पर आवाज़ उठाने के बाद, अब पंजाब में हुए पेपर लीक के मामले में उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।1
- आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने 'प्रधान' के इस्तीफे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल की ओर से पहली बार कोई बयान या प्रतिक्रिया सामने आई है।1
- "लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में... यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है..." दिल्ली में CJP के मंच से पेपर लीक के मुद्दे पर सवाल उठाने वाले मनीष सिसोदिया को अब पंजाब में हुए पेपर लीक मामले पर घेरा जा रहा है। दिल्ली के मंच से पेपर लीक पर मुखर होकर सवाल खड़े करने वाले मनीष सिसोदिया की ओर से पंजाब में हुए पेपर लीक को लेकर अब कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।1
- सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि भगवा कपड़े पहने एक व्यक्ति ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें धमकाया और उनकी पिटाई कर दी। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि इस घटना के कारण काफी अशांति फैल गई है और मामले में शामिल व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।1