logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चूरू के डीबी अस्पताल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ सत्याग्रह तेज, प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए 27 अगस्त को होगा यज्ञ चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, लचर स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के खिलाफ शुरू हुआ ऐतिहासिक सत्याग्रह लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है। सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह है कि आंदोलनकारियों को धरने पर बैठे हुए पूरा 2 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक अस्पताल प्रशासन अथवा जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनकारियों की सुध लेने या वार्ता करने तक नहीं पहुंचा है। ​प्रशासन की इस घोर अनदेखी और संवेदनहीनता के विरोध में अब आंदोलनकारियों ने अनूठा रास्ता अपनाया है। कल यानी 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) को सुबह 11:15 बजे राजकीय डीबी अस्पताल के बाहर सत्याग्रह स्थल पर प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए विशेष ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आहुतियां देकर ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी कि प्रशासन को सद्बुद्धि मिले और आमजन की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। ​सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार भामासी ने प्रशासन के इस अड़ियल रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि "जिले के सबसे बड़े अस्पताल में गरीब और बेबस मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, व्यवस्थाएं पूरी तरह वेंटिलेटर पर हैं। हम पिछले 2 दिन से शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन संवेदनहीन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही और अभी तक कोई भी अधिकारी हमारी सुध लेने नहीं आया है। इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए अब हम सद्बुद्धि यज्ञ के जरिए भगवान से ही गुहार लगाएंगे। जब तक अस्पताल की सभी कमियां दुरुस्त नहीं होतीं, हमारा यह संघर्ष किसी भी सूरत में नहीं रुकेगा।" ​संगठन ने "हमारी एकता हमारी ताकत" के संकल्प के साथ जिले के तमाम युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया है कि वे 27 अगस्त को सुबह 11:15 बजे अधिक से अधिक संख्या में अस्पताल परिसर पहुंचकर इस सद्बुद्धि यज्ञ में भाग लें और जनहित की इस लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।

2 hrs ago
user_कुमार राजेश चौधरी
कुमार राजेश चौधरी
Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
2 hrs ago
0a16050a-a7e2-4165-a583-2a028ceae9b5

चूरू के डीबी अस्पताल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ सत्याग्रह तेज, प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए 27 अगस्त को होगा यज्ञ चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, लचर स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के खिलाफ शुरू हुआ ऐतिहासिक सत्याग्रह लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है। सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह है कि आंदोलनकारियों को धरने पर बैठे हुए पूरा 2 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक अस्पताल प्रशासन अथवा जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनकारियों की सुध लेने या वार्ता करने तक नहीं पहुंचा है। ​प्रशासन की इस घोर अनदेखी और संवेदनहीनता के विरोध में अब आंदोलनकारियों ने अनूठा रास्ता अपनाया है। कल यानी 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) को सुबह 11:15 बजे राजकीय डीबी अस्पताल के बाहर सत्याग्रह स्थल पर प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए विशेष ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आहुतियां देकर ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी कि प्रशासन को सद्बुद्धि मिले और आमजन की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। ​सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार भामासी ने प्रशासन के इस अड़ियल रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि "जिले के सबसे बड़े अस्पताल में गरीब और बेबस मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, व्यवस्थाएं पूरी तरह वेंटिलेटर पर हैं। हम पिछले 2 दिन से शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन संवेदनहीन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही और अभी तक कोई भी अधिकारी हमारी सुध लेने नहीं आया है। इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए अब हम सद्बुद्धि यज्ञ के जरिए भगवान से ही गुहार लगाएंगे। जब तक अस्पताल की सभी कमियां दुरुस्त नहीं होतीं, हमारा यह संघर्ष किसी भी सूरत में नहीं रुकेगा।" ​संगठन ने "हमारी एकता हमारी ताकत" के संकल्प के साथ जिले के तमाम युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया है कि वे 27 अगस्त को सुबह 11:15 बजे अधिक से अधिक संख्या में अस्पताल परिसर पहुंचकर इस सद्बुद्धि यज्ञ में भाग लें और जनहित की इस लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा ​चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में अस्पताल के बाहर ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हो गया है। यह आंदोलन शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख सदस्य दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। ​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जांच मशीनों की खराबी, दवाइयों की किल्लत, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​दिनेश कुमार भामासी का वक्तव्य: ​"राजकीय डीबी अस्पताल जिले की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में यह केवल अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनकर रह गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ तारीखें और निराशा मिलती है। जब तक अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं करते, आवश्यक संसाधन और दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाते, तब तक हमारा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जनहित और स्वास्थ्य के अधिकार की इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।" ​सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
    2
    राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा
राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा
​चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में अस्पताल के बाहर ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हो गया है। यह आंदोलन शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख सदस्य दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जांच मशीनों की खराबी, दवाइयों की किल्लत, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​दिनेश कुमार भामासी का वक्तव्य:
​"राजकीय डीबी अस्पताल जिले की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में यह केवल अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनकर रह गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ तारीखें और निराशा मिलती है। जब तक अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं करते, आवश्यक संसाधन और दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाते, तब तक हमारा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जनहित और स्वास्थ्य के अधिकार की इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।"
​सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया कल से, एसडीएम ने दी पुरी जानकारी मंडावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर लोक सूचना 27 अगस्त को जारी होगी। इसके साथ ही गुरुवार से वार्ड एक से 25 तक का नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का कार्य शुरू होगा। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम विश्वामित्र मीना ने बताया कि उपखंड कार्यालय मंडावा में गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन पत्र लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी तथा 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर 3 बजे तक है। तथा 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। वहीं इस बार नामांकन 27, 29 व 31 अगस्त को लिए जाएंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन का व 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं लिए जाएंगे।
    1
    नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया कल से, एसडीएम ने दी पुरी जानकारी 
मंडावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर लोक सूचना 27 अगस्त को जारी होगी। इसके साथ ही गुरुवार से वार्ड एक से 25 तक का नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का कार्य शुरू होगा। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम विश्वामित्र मीना ने बताया कि उपखंड कार्यालय मंडावा में गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन पत्र लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी तथा 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर 3 बजे तक है। तथा 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। वहीं इस बार नामांकन 27, 29 व  31 अगस्त को लिए जाएंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन का व 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं लिए जाएंगे।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • चुनाव में साइबर ठगों की एंट्री! फर्जी वोटर लिंक से सावधान, राजस्थान पुलिस का बड़ा अलर्ट वोट डालने से पहले मोबाइल संभालिए! OTP, QR कोड और फर्जी लिंक से ठगी का खतरा चुनावी माहौल में साइबर फ्रॉड का खतरा! वोटरों से प्रत्याशियों तक राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’... एक क्लिक और खाली हो सकता है बैंक खाता!
    1
    चुनाव में साइबर ठगों की एंट्री! फर्जी वोटर लिंक से सावधान, राजस्थान पुलिस का बड़ा अलर्ट
वोट डालने से पहले मोबाइल संभालिए! OTP, QR कोड और फर्जी लिंक से ठगी का खतरा
चुनावी माहौल में साइबर फ्रॉड का खतरा! वोटरों से प्रत्याशियों तक राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट
वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’... एक क्लिक और खाली हो सकता है बैंक खाता!
    user_BAGAR NEWS RAJASTHAN
    BAGAR NEWS RAJASTHAN
    Media company झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • भजनलाल शर्मा ने और कुछ तो किया नहीं बीजेपी को पेल रखा है बोले गोविंद सिंह डोटासरा
    1
    भजनलाल शर्मा ने और कुछ तो किया नहीं बीजेपी को पेल रखा है बोले गोविंद सिंह डोटासरा
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter चिड़ावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *हैडलाइन* *हनुमानगढ़: SP के निर्देशन में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड और पटाखा बुलेट सहित 30 बाइक सीज - 8 शराबी चालकों पर शिकंजा, सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता* *हैडलाइन: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - एसपी के निर्देशन में 30 बाइक सीज, 22 मॉडिफाइड बुलेट और 8 शराबी चालकों पर शिकंजा* *हनुमानगढ़।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 30 बाइक्स को सीज किया है। जिसमें 22 बाइक अनधिकृत मॉडिफिकेशन, बिना नंबर प्लेट एवं पटाखा बुलेट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज की गई। वहीं 8 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड बाइक, बिना नंबर प्लेट, तेज एवं कर्कश आवाज करने वाली पटाखा बुलेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान या वाहन सीज करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आमजन के जीवन की सुरक्षा करना है। *# *HanumangarhPolice #TrafficPolice* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*
    1
    *हैडलाइन* 
*हनुमानगढ़: SP के निर्देशन में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड और पटाखा बुलेट सहित 30 बाइक सीज - 8 शराबी चालकों पर शिकंजा, सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता*
*हैडलाइन: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - एसपी के निर्देशन में 30 बाइक सीज, 22 मॉडिफाइड बुलेट और 8 शराबी चालकों पर शिकंजा*
*हनुमानगढ़।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है।
विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 30 बाइक्स को सीज किया है।
जिसमें 22 बाइक अनधिकृत मॉडिफिकेशन, बिना नंबर प्लेट एवं पटाखा बुलेट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज की गई। वहीं 8 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड बाइक, बिना नंबर प्लेट, तेज एवं कर्कश आवाज करने वाली पटाखा बुलेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस का उद्देश्य केवल चालान या वाहन सीज करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आमजन के जीवन की सुरक्षा करना है।
*# *HanumangarhPolice #TrafficPolice* 
*संवाददाता*
*राजेश चौधरी*
*जयपुर, राजस्थान*
*मो. 9983-919191*
    user_राजेश चौधरी
    राजेश चौधरी
    Local News Reporter भादरा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • *गडकरी बोले- नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय:* अब पहले जितना काम नहीं कर सकता; बाद में सफाई- इसका राजनीति से लेना-देना नहीं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के एक कार्यक्रम में कहा कि वे अब पहले जितना काम नहीं कर सकते और समय आ गया है कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंप दी जाए। हालांकि, मीडिया में उनके इस बयान को राजनीतिक संन्यास और केंद्रीय कैबिनेट फेरबदल की अटकलों से जोड़े जाने के बाद नितिन गडकरी के कार्यालय ने स्पष्टीकरण जारी कर इसे पूरी तरह गैर-राजनीतिक बताया है ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *गडकरी बोले- नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय:* अब पहले जितना काम नहीं कर सकता; बाद में सफाई- इसका राजनीति से लेना-देना नहीं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के एक कार्यक्रम में कहा कि वे अब पहले जितना काम नहीं कर सकते और समय आ गया है कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंप दी जाए। हालांकि, मीडिया में उनके इस बयान को राजनीतिक संन्यास और केंद्रीय कैबिनेट फेरबदल की अटकलों से जोड़े जाने के बाद नितिन गडकरी के कार्यालय ने स्पष्टीकरण जारी कर इसे पूरी तरह गैर-राजनीतिक बताया है 

ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Mandawa, Jhunjhunu•
    23 hrs ago
  • *लखनऊ में पुलिस अफसरों से भिड़ने वाले सपाइयों पर FIR:* नगर निगम की भैंसों की नीलामी के दौरान हंगामा, ACP-इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की एफआईआर दर्ज: लालबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर समाजवादी पार्टी (सपा) और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।नामजद आरोपी: सपा यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अनीस रजा समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है और करीब 50-60 अज्ञात लोग भी शामिल हैं।धाराएं: बिना अनुमति सड़क जाम करने और सरकारी व प्रशासनिक कामकाज में बाधा डालने के आरोप में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों से झड़प: नीलामी के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे सपाइयों की हजरतगंज एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के साथ तीखी नोंकझोक व धक्का-मुक्की हुई थी। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा।पृष्ठभूमि: यह पूरा विवाद लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद नगर निगम द्वारा 243 भैंसों को जब्त कर उनकी नीलामी किए जाने को लेकर हुआ। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *लखनऊ में पुलिस अफसरों से भिड़ने वाले सपाइयों पर FIR:* नगर निगम की भैंसों की नीलामी के दौरान हंगामा, ACP-इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की एफआईआर दर्ज: लालबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर समाजवादी पार्टी (सपा) और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।नामजद आरोपी: सपा यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अनीस रजा समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है और करीब 50-60 अज्ञात लोग भी शामिल हैं।धाराएं: बिना अनुमति सड़क जाम करने और सरकारी व प्रशासनिक कामकाज में बाधा डालने के आरोप में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों से झड़प: नीलामी के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे सपाइयों की हजरतगंज एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के साथ तीखी नोंकझोक व धक्का-मुक्की हुई थी। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा।पृष्ठभूमि: यह पूरा विवाद लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद नगर निगम द्वारा 243 भैंसों को जब्त कर उनकी नीलामी किए जाने को लेकर हुआ।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Mandawa, Jhunjhunu•
    23 hrs ago
  • Sikar : शराब ठेके के पीछे सिर कुचला मिला युवक का शव | Latest News | | BreakingNews | #TrendingNews #TopNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews
    1
    Sikar : शराब ठेके के पीछे सिर कुचला मिला युवक का शव | Latest News |  | BreakingNews | #TrendingNews #TopNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews
    user_Arvind kumar sarsar
    Arvind kumar sarsar
    Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.