Shuru
Apke Nagar Ki App…
चम्पावत:*युवा स्केच आर्टिस्ट को उत्कृष्ट कला के लिए जिलाधिकारी ने किया सम्मानित*
The Public Matter
चम्पावत:*युवा स्केच आर्टिस्ट को उत्कृष्ट कला के लिए जिलाधिकारी ने किया सम्मानित*
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- गुलदार हमले में घायल सुरक्षित, प्रशासन की त्वरित सक्रियता से टला बड़ा खतरा1
- चम्पावत 15 अप्रैल 2026, सूवि। जनपद चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत मऊ (चौमेल) क्षेत्र में गुलदार के हमले में घायल हुई ज्योति को प्रशासन की त्वरित सक्रियता के चलते समय रहते उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए घायल छात्रा को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बेहतर उपचार हेतु घायल को जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने छात्रा के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें हर संभव चिकित्सीय एवं प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने हेतु तत्काल पिंजरा लगाया जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।2
- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। मामला मुनस्यारी का है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की एक साल पहले गुपचुप शादी हुई थी और वे पुणे में साथ रह रहे थे। डिलीवरी के बाद अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम पुणे रवाना हो गई है। परिवार की स्थिति भी जटिल बताई जा रही है, जहां लड़की के माता-पिता अलग-अलग रह रहे हैं और दोनों ने दूसरी शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- 15 अप्रैल को अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के कुशल निर्देशन में अग्निशमन टीम द्वारा ओरियन मेंटल फैक्ट्री, ताड़ीखेत में जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन टीम द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना के रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन टीम द्वारा संस्थान में उपलब्ध आपातकालीन निकास मार्गों को सदैव अवरोध मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित एवं त्वरित निकासी सुनिश्चित की जा सके।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma2
- विडियो देखें- हल्द्वानी (उत्तराखंड) "हल्द्वानी_ब्रेकिंग सुभान अस्पताल में मरीज की मौत के बाद भारी हंगामा, वीडियो वायरल! 🚨📹 हल्द्वानी के सुभान अस्पताल में बीती रात अज्ञात कारणों से एक मरीज की मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही आज परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन व बवाल किया। अस्पताल में हंगामे का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- नैनीताल के बिड़ला विद्या मंदिर का बोर्ड परीक्षाफल पिछले करीब एक दशक में ऊंचाइयों को स्पर्श करता चला गया है। बिड़ला बोर्ड रिजल्ट में ही नहीं बल्कि तमाम राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भी आगे ही रहा है। यही वजह है कि बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, छात्र आवासीय विद्यालयों में राष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरा स्थान रखता है। विद्यालय को गौरमय मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय प्रधानाचार्य अनिल शर्मा को जाता है। इस वर्ष 10वीं के बोर्ड परीक्षा में बिड़ला विद्या मंदिर ने टॉप का रिजल्ट दिया है। इस उपलब्धि को प्रिंसिपल अनिल शर्मा क्या कहते हैं , सुनिए1
- चम्पावत : कृषि महाविद्यालय स्थापना को मिली रफ्तार, 600 नाली भूमि चिन्हित, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा परिसर*1