logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​सखी पखवाड़ा अभियान: मुण्डावर में विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर और 'राजकोप सिटीजन एप' के फायदे विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और राजकोप सिटीजन एप के संदर्भ में किया गया जागरूक पुलिस महानिदेशक, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष सखी पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा तथा राजकोप सिटीजन एप के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत एएसआई रतनलाल (कालिका यूनिट, मुण्डावर) तथा शिक्षा सखी टीम के द्वारा दयाल शिक्षण संस्थान, मुण्डावर में विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, राजकोप सिटीजन एप, आपातकालीन सेवाओं, साइबर अपराध से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए राजकोप सिटीजन एप बहुत उपयोगी है। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1091 के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि विद्यार्थी जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का सही उपयोग कर सकें। इस अवसर पर कालिका यूनिट में सम्मिलित महिला कांस्टेबल कविता यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव रख सकते हैं। यदि हम अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सतर्क रहें, तो एक सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

5 hrs ago
user_पत्रकार संदीप यादव
पत्रकार संदीप यादव
Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • | ग्राम पंचायत बल्लूवास की कक्षा 7 की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्लूवास में प्रतिभा की एक नई किरण दिखाई दी है। गांव की होनहार बेटी खुशी, जो कक्षा 7 की छात्रा है, ने International Humanities Olympiad (IHO) में शानदार परिणाम देते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। दयाल टीम ने किया छात्रा का सम्मान खुशी की इस ऐतिहासिक सफलता पर 'दयाल टीम' विशेष रूप से बल्लूवास गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने खुशी की कड़ी मेहनत, एकाग्रता और लगन की सराहना की। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। टीम ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी यदि इरादे मजबूत हों, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। पिता और ग्रामीणों ने जताया हर्ष छात्रा के पिता लोक चंद ने इस मौके पर अपनी बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान रामपाल यादव (सरपंच प्रतिनिधि), कर्मवीर, हरि राम, और धर्मेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने खुशी को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया और उसे भविष्य में भी इसी तरह गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक पल बताया।
    3
    | ग्राम पंचायत बल्लूवास की कक्षा 7 की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्लूवास में प्रतिभा की एक नई किरण दिखाई दी है। गांव की होनहार बेटी खुशी, जो कक्षा 7 की छात्रा है, ने International Humanities Olympiad (IHO) में शानदार परिणाम देते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
दयाल टीम ने किया छात्रा का सम्मान
खुशी की इस ऐतिहासिक सफलता पर 'दयाल टीम' विशेष रूप से बल्लूवास गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने खुशी की कड़ी मेहनत, एकाग्रता और लगन की सराहना की। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। टीम ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी यदि इरादे मजबूत हों, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।
पिता और ग्रामीणों ने जताया हर्ष
छात्रा के पिता लोक चंद ने इस मौके पर अपनी बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान रामपाल यादव (सरपंच प्रतिनिधि), कर्मवीर, हरि राम, और धर्मेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने खुशी को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया और उसे भविष्य में भी इसी तरह गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक पल बताया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by दिलबाग यादव
    1
    Post by दिलबाग यादव
    user_दिलबाग यादव
    दिलबाग यादव
    Agricultural organisation मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • वायरल ऑडियो के कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड टटलूबाज को पकड़ने के बजाय टटलू काटने का हुआ था ऑडियो वायरल, दलाल के साथ मिलकर तीन लाख की डील, वायरल ऑडियो के बाद एसपी ने किया सस्पेंड, किशनगढ़बास थाने में तैनात था कांस्टेबल दिलफूल, टटलूबाज को पहले पकड़ने और बाद में छोड़ने की हुई थी डील।
    1
    वायरल ऑडियो के कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड
टटलूबाज को पकड़ने के बजाय टटलू काटने का हुआ था ऑडियो वायरल, दलाल के साथ मिलकर तीन लाख की डील, वायरल ऑडियो के बाद एसपी ने किया सस्पेंड, किशनगढ़बास थाने में तैनात था कांस्टेबल दिलफूल, टटलूबाज को पहले पकड़ने और बाद में छोड़ने की हुई थी डील।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे के नजदीकी गांव चौबारा में चोरों ने किसानों के कुओं को निशाना बनाते हुए बिजली के सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मोटर स्टार्टर से लेकर कुएं के अंदर लगी विद्युत केबल तक काटकर अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार गांव चौबारा में ग्रामीण हेमसिंह चौहान (पत्रकार), नवाब सिंह और विक्रम सिंह के कुओं पर चोरी की घटना हुई। चोरों ने मोटर स्टार्टर से नीचे कुएं में लगी मोटर तक की केबल काटकर चोरी कर ली। इसके अलावा कुएं पर बने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बिजली का अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित किसानों ने तुरंत शाहजहांपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी ने बताया कि किसानों के कुओं से विद्युत वायर व अन्य सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और चोरों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। किसानों की ओर से चोरी का मामला दर्ज कराया गया है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे के नजदीकी गांव चौबारा में चोरों ने किसानों के कुओं को निशाना बनाते हुए बिजली के सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मोटर स्टार्टर से लेकर कुएं के अंदर लगी विद्युत केबल तक काटकर अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार गांव चौबारा में ग्रामीण हेमसिंह चौहान (पत्रकार), नवाब सिंह और विक्रम सिंह के कुओं पर चोरी की घटना हुई। चोरों ने मोटर स्टार्टर से नीचे कुएं में लगी मोटर तक की केबल काटकर चोरी कर ली। इसके अलावा कुएं पर बने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बिजली का अन्य सामान भी चोरी कर ले गए।
घटना का पता चलने पर पीड़ित किसानों ने तुरंत शाहजहांपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
इस संबंध में शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी ने बताया कि किसानों के कुओं से विद्युत वायर व अन्य सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और चोरों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। किसानों की ओर से चोरी का मामला दर्ज कराया गया है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    22 hrs ago
  • Post by BHEEM SINGH Rathore
    1
    Post by BHEEM SINGH Rathore
    user_BHEEM SINGH Rathore
    BHEEM SINGH Rathore
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    39 min ago
  • Post by Sachin kumar
    1
    Post by Sachin kumar
    user_Sachin kumar
    Sachin kumar
    Electrician रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • बल्लूवास की खुशी ने IHO में जीता स्वर्ण पदक, गांव में जश्न का माहौल मुंडावर | ग्राम पंचायत बल्लूवास की कक्षा 7 की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्लूवास में प्रतिभा की एक नई किरण दिखाई दी है। गांव की होनहार बेटी खुशी, जो कक्षा 7 की छात्रा है, ने International Humanities Olympiad (IHO) में शानदार परिणाम देते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। दयाल टीम ने किया छात्रा का सम्मान खुशी की इस ऐतिहासिक सफलता पर 'दयाल टीम' विशेष रूप से बल्लूवास गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने खुशी की कड़ी मेहनत, एकाग्रता और लगन की सराहना की। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। टीम ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी यदि इरादे मजबूत हों, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। पिता और ग्रामीणों ने जताया हर्ष छात्रा के पिता लोक चंद ने इस मौके पर अपनी बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान रामपाल यादव (सरपंच प्रतिनिधि), कर्मवीर, हरि राम, और धर्मेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने खुशी को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया और उसे भविष्य में भी इसी तरह गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक पल बताया।
    1
    बल्लूवास की खुशी ने IHO में जीता स्वर्ण पदक, गांव में जश्न का माहौल
मुंडावर | ग्राम पंचायत बल्लूवास की कक्षा 7 की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्लूवास में प्रतिभा की एक नई किरण दिखाई दी है। गांव की होनहार बेटी खुशी, जो कक्षा 7 की छात्रा है, ने International Humanities Olympiad (IHO) में शानदार परिणाम देते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
दयाल टीम ने किया छात्रा का सम्मान
खुशी की इस ऐतिहासिक सफलता पर 'दयाल टीम' विशेष रूप से बल्लूवास गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने खुशी की कड़ी मेहनत, एकाग्रता और लगन की सराहना की। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। टीम ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी यदि इरादे मजबूत हों, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।
पिता और ग्रामीणों ने जताया हर्ष
छात्रा के पिता लोक चंद ने इस मौके पर अपनी बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान रामपाल यादव (सरपंच प्रतिनिधि), कर्मवीर, हरि राम, और धर्मेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने खुशी को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया और उसे भविष्य में भी इसी तरह गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक पल बताया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.