Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री साकेत मालवीय के समक्ष ग्राम सोवत निवासी श्रीमती काशीबाई ने बड़े ही सहज भाव से प्रगणक को मकान जनगणना की जानकारी प्रदाय की गई ।
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री साकेत मालवीय के समक्ष ग्राम सोवत निवासी श्रीमती काशीबाई ने बड़े ही सहज भाव से प्रगणक को मकान जनगणना की जानकारी प्रदाय की गई ।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मध्य प्रदेश के गुना जिले के मक्सूदनगढ़ में किसान वेयरहाउस पर 8-10 दिन से भूखे-प्यासे अनाज तुलवाने का इंतजार कर रहे हैं। सोसाइटी केंद्र के कर्मचारियों पर तुलाई के नाम पर किसानों से अनाज लूटने का आरोप है, और निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार भी उनके आगे बेबस नजर आए। यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।2
- पक्षीयों को इस तेज गर्मी में पानी के लिए इस प्रकार सकोरे उपलब्ध कराने का नेक कार्य सभी को करना चाहिए:-रविश श्रीवास्तव एसडीएम ने किया पंछी प्याऊ का शुभारंभ लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- समाज सेवा के लिए निरंतर तत्परता के साथ कार्य करने वाली संस्था नगर रत्न अलंकरण समिति, बीना द्वारा इस भीषण गर्मी में, बेजुबान पक्षियों को पानी की उपलब्धता के लिए पंछी प्याऊ का शुभारंभ एसडीएम रवीश श्रीवास्तव एवं तहसीलदार डां. अंबर पंथी ने अपने करकमलों से तहसील परिसर में लगे वृक्षों पर सकोरे टांग कर किया, एसडीएम रविश श्रीवास्तव ने संस्था के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि, पक्षीयों को इस तेज गर्मी में पानी के लिए इस प्रकार सकोरे उपलब्ध कराने का नेक कार्य सभी को करना चाहिए, अपने अपने घरों पर भी पक्षियों को पीने के लिए पानी एवं खाने के लिए दाना की व्यवस्था सभी बीना वासी करें ऐसी अपील भी की है, तहसीलदार डॉ. अंबर पंथी ने कहां की पक्षी, हम इंसान के जैसे बोल नहीं सकते, गर्मी में उन्हें भी बहुत ज्यादा प्यास लगती है, पंछी प्याऊ अभियान के माध्यम से जगह-जगह सकोरे वृक्षों पर टांगे जाएंगे, जिससे पक्षियों को पीने के लिए पानी मिल सकेगा समिति के संरक्षक सुजीत क्लाॅडियस ने बताया कि विगत 23 वर्ष से समाज सेवा में सक्रिय “नगर रत्न अलंकरण समिति, बीना“ जो कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने के पानी के लिए निःशुल्क सकोरों का वितरण करती आ रही है, इसी क्रम में इस वर्ष की तेज गर्मी में भी “पंछी प्याऊ“ के नाम से संघन अभियान प्रारंभ कर दिया है । समिति प्रति दिन शासकीय/ अशासकीय एवं सार्वजनिक स्थानों पर जहाँ छायादार वृक्ष हो और पक्षियों का आश्रय स्थल हो, वहाँ अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा उनके कर कमलों से, इस शपथ के साथ सकोरे लगवाए जा रहे हैं कि वो उनके पानी भरने की व्यवस्था करते रहे । इसी तारतम्य में आज अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव एवं तहसीलदार अम्बर पंथी द्वारा अनुविभागीय कार्यालय के परिसर अपने हाथों से सकोरे वृक्षों पर लगा कर उनमे पानी डाला एवं जन साधारण को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर किया । तहसीलदार डां.पंथी ने अपनी मां के साथ अपने निवास पर वृक्षों पर सकोर लगाए, महिला बाल विकास कार्यालय में भी अधिकारियों द्वारा सकोरे लगाए गए, इस अवसर पर नगर रत्न अलंकरण समिति के संरक्षक सुजीत क्लॉडियस, सचिव सीताराम चौरसिया, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, रविशंकर अवस्थी सर, उदल सिंह यादव, श्रीमती दमयंती ठाकुर, एड. मोहिनी कश्यप, एड. श्याम लाल पटेल, गौरव शर्मा, सक्षम सेन, युहान के साथ अन्य उपस्थित रहे ।1
- मध्य प्रदेश के सागर जिले में तेज आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। जरूवाखेड़ा समेत कई जगह खेतों में लगी आग आबादी और सड़कों तक फैल गई, जिससे दहशत फैल गई और यातायात भी थम गया।4
- बीना के बिहरना वेयरहाउस में किसान अपनी उपज बेचने के लिए हफ्तों से इंतज़ार कर रहे हैं। धीमी खरीदी और अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुज़ारना पड़ रहा है, जिससे वे बेहद परेशान हैं। नायब तहसीलदार और वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने दौरा कर जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।1
- सागर जिले के खुरई शहर में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।1
- सागर जिले के खुरई में पुलिस ने ₹30,000 मूल्य की 300 पाव अवैध देशी शराब जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोविंद रैकवार को खजरा हरचंद रोड से पकड़ा गया, जो शराब बेचने की फिराक में था। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।1
- ट्रेन में 100 से अधिक बच्चे गुजरात की ओर जाते हुए पाए गए। पांच नाबालिक बच्चों को उतारा समिति के सदस्यों ने एक संदिग्ध राम कुमार दास को ट्रेन से नीचे उतारा। लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:-बाल मजदूरों की सूचना पर अंत्योदय एक्सप्रेस की चेकिंग: बीना में युवक समेत पांच बच्चों को उतारा, स्टाप कम होने के चलते ट्रेन रवाना बाल कल्याण समिति को सूचना मिलने पर बीना रेलवे जंक्शन पर गुरुवार शाम अंत्योदय एक्सप्रेस की सघन चेकिंग की गई। ट्रेन में बड़ी संख्या में बाल मजदूरों को बिहार से गुजरात ले जाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को ट्रेन से उतारा गया, जिससे पूछताछ की जा रही है। बाल कल्याण समिति के सदस्यों को ट्रेन नंबर 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में बाल मजदूरों के होने की जानकारी मिली थी। यह बच्चे बिहार से गुजरात के कई शहरों में काम करने के लिए ले जाए जा रहे थे। समिति ने इसकी सूचना जबलपुर और भोपाल मंडल के रेल अधिकारियों को भी दी थी। सागर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज कम होने के कारण वहां कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पांच बच्चों को उतारा, बाकी रवाना गुरुवार शाम जब ट्रेन बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, तो बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन में 100 से अधिक बच्चे गुजरात की ओर जाते हुए पाए गए। समिति के सदस्यों ने एक संदिग्ध राम कुमार दास को ट्रेन से नीचे उतारा। पूछताछ में राम ने बताया कि वह तीन नाबालिग सहित कुल पांच बच्चों को रायसेन ले जा रहा था, जहां उन्हें एक कारखाने में काम पर लगाया जाना था। बीना में भी ट्रेन का ठहराव कम होने के कारण पूरी कार्रवाई नहीं हो पाई और ट्रेन आगे रवाना हो गई। कार्रवाई में प्रमुख रूप से यह रहे मौजूद पूरी कार्रवाई में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य ओमकार सिंह, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सीपी शुक्ला, वंदना तोमर, बाल कल्याण समिति के सदस्य अनिल रैकवार, भगवत शरण वनवारिया, आवाज संस्था मालती पटेल, केएसएस संस्था से नितिन सेन, हरनाम सिंह, प्रशांत सेन, लक्ष्मी अवस्थी, शिवम पाठक, अधिवक्ता अभिषेक राय, दीपेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- सागर शहर के एक होटल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने पर कई लोग होटल में फंस गए थे, जिन्हें खिड़कियां तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई।4
- बीना में एसडीएम और तहसीलदार ने 'पंछी प्याऊ' अभियान का शुभारंभ किया। भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए तहसील परिसर के वृक्षों पर सकोरे टांगे गए। नगर रत्न अलंकरण समिति की इस पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों ने सभी बीना वासियों से घरों पर भी पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की है।1