logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना सहस लोहारा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री में संलिप्त आरोपी को पकड़ा गया कवर्धा। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री कृष्ण कुमार चन्द्रकार के पर्यवेक्षण में अवैध कार्यों एवं नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इस तारतम्य में थाना प्रभारी लोहारानेतृत्व में दिनांक 18.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुन्ना कबाड़ी की दुकान के पीछे ग्राम सीलहाटी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर आरोपी गौकरण मिर्जा (सतनामी) पिता फिरन सतनामी उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 सतनामी पारा स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 200/- रुपये बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना स. लोहारा में धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में ASI संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक अश्वनी पाण्डेय, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक राजू सोनवानी एवं आरक्षक डोमेंद्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

2 hrs ago
user_Vishvnath Sahu
Vishvnath Sahu
Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

थाना सहस लोहारा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री में संलिप्त आरोपी को पकड़ा गया कवर्धा। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री कृष्ण कुमार चन्द्रकार के पर्यवेक्षण में अवैध कार्यों एवं नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इस तारतम्य में थाना प्रभारी लोहारानेतृत्व में दिनांक 18.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुन्ना कबाड़ी की दुकान के पीछे ग्राम सीलहाटी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर आरोपी गौकरण मिर्जा (सतनामी) पिता फिरन सतनामी उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 सतनामी पारा स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 200/- रुपये बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना स. लोहारा में धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में ASI संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक अश्वनी पाण्डेय, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक राजू सोनवानी एवं आरक्षक डोमेंद्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Santosh Sao
    1
    Post by Santosh Sao
    user_Santosh Sao
    Santosh Sao
    पेंटर बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • ट्रक ड्राइवर से हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल आज बुधवार की शाम 6:45 पर सीएसपी हिर्री थाना द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आरोपीगण : - 1. जय दिवाकर उर्फ छोटू पिता बबला विवाकर उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर आवासपारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. 2. सूरज साहू उर्फ दादू साहू पिता सुरेश साहू उम्र 20 साल निवासी बहरामुडा तिफरा राममंदिर के पास थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग., 3. प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा पिता परसराम धुरी उम्र 19 साल निवासी काली मंदिर के सामने नया मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. विवरणः- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.03.2025 को पेण्ड्रीडीह चौक राज ढाबा के पास ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण सदर में थाना कोनी के अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1),309(4),309(6), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के विवेचना के दौरान थाना हिरीं के उक्त अपराध के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया। विवेचना दौरान मेमोरण्डम, जप्ती कार्यवाही किया गया बाद आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 18.02.2026 को जेल भेजा गया।
    1
    ट्रक ड्राइवर से हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज बुधवार की शाम 6:45 पर सीएसपी हिर्री थाना द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार 
आरोपीगण :
- 1. जय दिवाकर उर्फ छोटू पिता बबला विवाकर उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर आवासपारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
2. सूरज साहू उर्फ दादू साहू पिता सुरेश साहू उम्र 20 साल निवासी बहरामुडा तिफरा राममंदिर के पास थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.,
3. प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा पिता परसराम धुरी उम्र 19 साल निवासी काली मंदिर के सामने नया मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
विवरणः- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.03.2025 को पेण्ड्रीडीह चौक राज ढाबा के पास ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण सदर में थाना कोनी के अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1),309(4),309(6), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के विवेचना के दौरान थाना हिरीं के उक्त अपराध के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया। विवेचना दौरान मेमोरण्डम, जप्ती कार्यवाही किया गया बाद आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 18.02.2026 को जेल भेजा गया।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    21 hrs ago
  • नन्दन इस्पात के घायल मजदूर के समर्थन में उतरी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल, इलाज के लिए जूझ रहा परिवार बीमा पॉलिसी से इलाज कराने की मांग पर उतरे ग्रामीण
    1
    नन्दन इस्पात के घायल मजदूर के समर्थन में उतरी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल, इलाज के लिए जूझ रहा परिवार
बीमा पॉलिसी से इलाज कराने की मांग पर उतरे ग्रामीण
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार गंडई नगर के वनांचल क्षेत्र के ठाकुरटोला लावातरा से बैगापारा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे सड़क के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सड़क की लंबाई 1.700 किलोमीटर है और इसके निर्माण हेतु 116.810 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। कार्य प्रारंभ की तिथि 7 मार्च 2 हजार 24 निर्धारित की गई थी, जबकि पूर्णता की संभावित तिथि 22 मार्च 2 हजार 25 थी। निर्माण कार्य 17 फरवरी 2 हजार 26 को पूर्ण बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डामर की परत पतली बिछाई गई है तथा निर्माण सामग्री की मात्रा भी मानक से कम उपयोग की गई है। उनका आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया है, जिससे भविष्य में आवागमन प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक निर्माण स्थल पर कुछ कार्य जारी होने की जानकारी भी सामने आई है।
    1
    19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 
गंडई नगर के वनांचल क्षेत्र के ठाकुरटोला लावातरा से बैगापारा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे सड़क के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सड़क की लंबाई 1.700 किलोमीटर है और इसके निर्माण हेतु 116.810 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। कार्य प्रारंभ की तिथि 7 मार्च 2 हजार 24 निर्धारित की गई थी, जबकि पूर्णता की संभावित तिथि 22 मार्च 2 हजार 25 थी। निर्माण कार्य 17 फरवरी 2 हजार 26 को पूर्ण बताया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डामर की परत पतली बिछाई गई है तथा निर्माण सामग्री की मात्रा भी मानक से कम उपयोग की गई है। उनका आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया है, जिससे भविष्य में आवागमन प्रभावित हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक निर्माण स्थल पर कुछ कार्य जारी होने की जानकारी भी सामने आई है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by 🌹🌹छत्तीसगढ़िया 🌹🌹
    1
    Post by 🌹🌹छत्तीसगढ़िया 🌹🌹
    user_🌹🌹छत्तीसगढ़िया 🌹🌹
    🌹🌹छत्तीसगढ़िया 🌹🌹
    मस्तूरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    Journalist Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि आज बुधवार की शाम 6:26 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिन्हा का 15 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्रीमती कुसुम सिन्हा का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीगण, अधिवक्तागण, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक,संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    1
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
आज बुधवार की शाम 6:26 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिन्हा का 15 फरवरी को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने  बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों  से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्रीमती कुसुम सिन्हा का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीगण, अधिवक्तागण, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक,संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    21 hrs ago
  • 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त संघ छत्तीसगढ़ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर छब्बीस एवं सत्ताईस फरवरी को दो दिवसीय धरना, सभा, रैली एवं प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में कलेक्टर जिला केसीजी को ज्ञापन सौंपा गया है। संघ की प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करना, कार्यकर्ता को प्रतिमाह छब्बीस हजार रुपये तथा सहायिका को बाईस हजार एक सौ रुपये वेतन स्वीकृत करना एवं प्रति वर्ष एक हजार रुपये की वेतन वृद्धि शामिल है। इसके साथ ही सेवा निवृत्ति एवं मृत्यु की स्थिति में एकमुश्त ग्रेच्युटी, मासिक पेंशन तथा समूह बीमा का लाभ देने की मांग भी रखी गई है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। निर्धारित तिथि को सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा रैली निकालकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने की बात भी कही गई है।
    1
    19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त संघ छत्तीसगढ़ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर छब्बीस एवं सत्ताईस फरवरी को दो दिवसीय धरना, सभा, रैली एवं प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में कलेक्टर जिला केसीजी को ज्ञापन सौंपा गया है।
संघ की प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करना, कार्यकर्ता को प्रतिमाह छब्बीस हजार रुपये तथा सहायिका को बाईस हजार एक सौ रुपये वेतन स्वीकृत करना एवं प्रति वर्ष एक हजार रुपये की वेतन वृद्धि शामिल है। इसके साथ ही सेवा निवृत्ति एवं मृत्यु की स्थिति में एकमुश्त ग्रेच्युटी, मासिक पेंशन तथा समूह बीमा का लाभ देने की मांग भी रखी गई है।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। निर्धारित तिथि को सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा रैली निकालकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने की बात भी कही गई है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बलौदाबाजार, 18 फरवरी। जादू-मंत्र के नाम पर पैसा कई गुना बढ़ाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम बलौदी एवं ग्राम रामपुर के दो लोगों को झांसे में लेकर कुल ₹5 लाख की धोखाधड़ी की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव (57) से आरोपियों ने वर्ष 2022 में जादू-मंत्र से पैसा बढ़ाने का दावा करते हुए ₹3 लाख नगद ले लिए थे। रकम वापस नहीं करने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार से भी आरोपियों ने 02 नवंबर 2022 को ₹2 लाख लेकर पैसा कई गुना करने का झांसा दिया। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद धारा 420, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों दीनदयाल जांगड़े (66) एवं पुरुषोत्तम जांगड़े (35) निवासी ग्राम धौराभाठा थाना खरोरा जिला रायपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं ₹5,000 नगद जप्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    बलौदाबाजार, 18 फरवरी। जादू-मंत्र के नाम पर पैसा कई गुना बढ़ाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम बलौदी एवं ग्राम रामपुर के दो लोगों को झांसे में लेकर कुल ₹5 लाख की धोखाधड़ी की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव (57) से आरोपियों ने वर्ष 2022 में जादू-मंत्र से पैसा बढ़ाने का दावा करते हुए ₹3 लाख नगद ले लिए थे। रकम वापस नहीं करने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
इसी तरह ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार से भी आरोपियों ने 02 नवंबर 2022 को ₹2 लाख लेकर पैसा कई गुना करने का झांसा दिया। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद धारा 420, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों दीनदयाल जांगड़े (66) एवं पुरुषोत्तम जांगड़े (35) निवासी ग्राम धौराभाठा थाना खरोरा जिला रायपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने ठगी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं ₹5,000 नगद जप्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.