logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत संचालित 'उड़ान' पहल का 50 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप आज रक्षित केंद्र नर्मदापुरम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई यह पहल पुलिस परिवार और पारधी समुदाय के बच्चों को शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से समाज से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास साबित हुई है। यह समर कैंप विगत 05 मई से चल रहा था। आज 20 जून 2026 को रक्षित केंद्र में आयोजित समापन कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग श्री विनीत कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज श्री वीरेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् श्री साई कृष्णा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। लगभग डेढ़ घंटे चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, नाटक, कराटे प्रदर्शन, पेंटिंग और इनडोर-आउटडोर खेलों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि पारधी समुदाय के बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में अपना परिचय दिया और समर कैंप के अपने अनुभव साझा किए। इस शिविर में थाना सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम कोटलाखेड़ी और सिवनी मालवा में निवासरत पारधी समुदाय के 25 बच्चों सहित पुलिस परिवार के कुल 110 बच्चों ने भाग लिया। शिविर की प्रमुख विशेषताओं में अंग्रेजी संवाद, चित्रकला, नृत्य, व्यक्तित्व विकास के साथ कराटे, फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। समर कैंप की गतिविधियों से बच्चों के सामाजिक दायरे का विस्तार हुआ, उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उनमें सीखने की रुचि, नियमितता, अनुशासन तथा टीम भावना जैसे गुण देखने को मिले। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विनीत कपूर ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए 'उड़ान' को बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास के लिए एक अभिनव एवं लाभकारी पहल बताया, और इसे आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी इसे सराहनीय प्रयास बताते हुए इसकी प्रशंसा की, जबकि पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा ने शिविर के संचालन, क्रियान्वयन और पारधी समुदाय के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। समापन कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। नर्मदापुरम् पुलिस का मानना है कि 'उड़ान' केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, विश्वास निर्माण और समुदाय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आने वाले समय में बच्चों और उनके परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम श्री जितेंद्र पाठक, रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल, सुबेदार सूरज जमरा, सुबेदार ईशान रिछारिया सहित रक्षित केंद्र का बल उपस्थित रहा।

2 hrs ago
user_ABDUL
ABDUL
Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
2 hrs ago
363b310c-9614-455c-a3df-e817f2d171bc

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत संचालित 'उड़ान' पहल का 50 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप आज रक्षित केंद्र नर्मदापुरम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई यह पहल पुलिस परिवार और पारधी समुदाय के बच्चों को शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से समाज से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास साबित हुई है। यह समर कैंप विगत 05 मई से चल रहा था। आज 20 जून 2026 को रक्षित केंद्र में आयोजित समापन कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग श्री विनीत कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज श्री वीरेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम् श्री साई कृष्णा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। लगभग डेढ़ घंटे चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, नाटक, कराटे प्रदर्शन, पेंटिंग और इनडोर-आउटडोर खेलों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि पारधी समुदाय के बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में अपना परिचय दिया और समर कैंप के अपने अनुभव साझा किए। इस शिविर में थाना सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम कोटलाखेड़ी और सिवनी मालवा में निवासरत पारधी समुदाय के 25 बच्चों सहित पुलिस परिवार के कुल 110 बच्चों ने भाग लिया। शिविर की प्रमुख विशेषताओं में अंग्रेजी संवाद, चित्रकला, नृत्य, व्यक्तित्व विकास के साथ कराटे,

de56cc87-829c-4a56-8151-8b957644a3f7

फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। समर कैंप की गतिविधियों से बच्चों के सामाजिक दायरे का विस्तार हुआ, उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उनमें सीखने की रुचि, नियमितता, अनुशासन तथा टीम भावना जैसे गुण देखने को मिले। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विनीत कपूर ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए 'उड़ान' को बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास के लिए एक अभिनव एवं लाभकारी पहल बताया, और इसे आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी इसे सराहनीय प्रयास बताते हुए इसकी प्रशंसा की, जबकि पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा ने शिविर के संचालन, क्रियान्वयन और पारधी समुदाय के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। समापन कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। नर्मदापुरम् पुलिस का मानना है कि 'उड़ान' केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, विश्वास निर्माण और समुदाय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आने वाले समय में बच्चों और उनके परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम श्री जितेंद्र पाठक, रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल, सुबेदार सूरज जमरा, सुबेदार ईशान रिछारिया सहित रक्षित केंद्र का बल उपस्थित रहा।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • रविवार 21 जून 2026 को नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर विश्व योग दिवस के अवसर पर एक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वहीं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक और स्कूली बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
    1
    रविवार 21 जून 2026 को नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर विश्व योग दिवस के अवसर पर एक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वहीं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक और स्कूली बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    15 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक प्रेरणादायक नज़ारा देखने को मिला। यहाँ शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों और जवानों ने मिलकर योगाभ्यास किया। अपनी व्यस्त और तनावपूर्ण ड्यूटी के बावजूद, जवानों ने विभिन्न आसन और प्राणायाम किए। इस पहल से उन्होंने न केवल अपनी फिटनेस का संदेश दिया, बल्कि स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा के साथ-साथ सेहत के प्रति यह समर्पण वाकई सराहनीय है और योग की प्रेरणा को दर्शाता है।
    1
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक प्रेरणादायक नज़ारा देखने को मिला। यहाँ शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों और जवानों ने मिलकर योगाभ्यास किया।

अपनी व्यस्त और तनावपूर्ण ड्यूटी के बावजूद, जवानों ने विभिन्न आसन और प्राणायाम किए। इस पहल से उन्होंने न केवल अपनी फिटनेस का संदेश दिया, बल्कि स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा के साथ-साथ सेहत के प्रति यह समर्पण वाकई सराहनीय है और योग की प्रेरणा को दर्शाता है।
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रविवार, 21 जून 2026 को नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर विश्व योग दिवस के अवसर पर एक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वहीं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास किया। यह सामूहिक योगाभ्यास विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    1
    रविवार, 21 जून 2026 को नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर विश्व योग दिवस के अवसर पर एक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वहीं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास किया। यह सामूहिक योगाभ्यास विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    user_Sheikh Aarif Qureshi
    Sheikh Aarif Qureshi
    Local News Reporter सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुल्तानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को भाजपा मंडल सुल्तानपुर और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसमें पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    1
    सुल्तानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को भाजपा मंडल सुल्तानपुर और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसमें पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायसेन जिले से राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विश्व योग दिवस के अवसर पर वर्ल्ड हेरिटेज सांची में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
    1
    रायसेन जिले से राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विश्व योग दिवस के अवसर पर वर्ल्ड हेरिटेज सांची में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
    user_Vineet Raghuwanshi
    Vineet Raghuwanshi
    News Anchor रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायसेन जिले में बारिश के मौसम के बीच सांची मार्ग की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मानसूनी बारिश से पहले सड़क की मरम्मत को आवश्यक नहीं समझा, लेकिन अब भारी मानसूनी वर्षा के बीच ही आनन-फानन में डामरीकरण और पैचवर्क का काम करवाया जा रहा है। बारिश के पानी के बीच हो रहे इस निर्माण कार्य से सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जब यह काम धूप में आसानी से किया जा सकता था, तब अधिकारी निष्क्रिय रहे। अब बारिश के दौरान केवल खानापूर्ति की जा रही है, जो कुछ ही दिनों में फिर से खराब हो जाएगी। जनता ने इसे सरकारी बजट का सीधा दुरुपयोग बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
    1
    रायसेन जिले में बारिश के मौसम के बीच सांची मार्ग की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मानसूनी बारिश से पहले सड़क की मरम्मत को आवश्यक नहीं समझा, लेकिन अब भारी मानसूनी वर्षा के बीच ही आनन-फानन में डामरीकरण और पैचवर्क का काम करवाया जा रहा है।

बारिश के पानी के बीच हो रहे इस निर्माण कार्य से सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जब यह काम धूप में आसानी से किया जा सकता था, तब अधिकारी निष्क्रिय रहे। अब बारिश के दौरान केवल खानापूर्ति की जा रही है, जो कुछ ही दिनों में फिर से खराब हो जाएगी। जनता ने इसे सरकारी बजट का सीधा दुरुपयोग बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • नर्मदापुरम् पिपरिया के पचमढ़ी रोड स्थित हेलीपैड ग्राउंड में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, 21 जून को शनिवार के दिन संकल्प फाउंडेशन द्वारा एक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योगाभ्यास का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक राजेश दुबे के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने इस अवसर पर योग को भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा बताया, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। राजेश दुबे ने नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होने और व्यक्ति के स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होने के महत्व पर विशेष जोर दिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) के अनुरूप, प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष केसर सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष लोटन सिंह रघुवंशी, बलराम पाटर, रामगोपाल अहिरवार, जितेंद्र पुर्विया और श्यामलाल कहार सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संकल्प फाउंडेशन ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से नियमित रूप से योगाभ्यास करने की अपील की।
    2
    नर्मदापुरम् पिपरिया के पचमढ़ी रोड स्थित हेलीपैड ग्राउंड में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, 21 जून को शनिवार के दिन संकल्प फाउंडेशन द्वारा एक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

योगाभ्यास का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक राजेश दुबे के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने इस अवसर पर योग को भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा बताया, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। राजेश दुबे ने नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होने और व्यक्ति के स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) के अनुरूप, प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष केसर सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष लोटन सिंह रघुवंशी, बलराम पाटर, रामगोपाल अहिरवार, जितेंद्र पुर्विया और श्यामलाल कहार सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संकल्प फाउंडेशन ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से नियमित रूप से योगाभ्यास करने की अपील की।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने योग को हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार, महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग की अवधारणा केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तन, मन और आत्मा के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ, मन को शांत तथा जीवन को सुखी, संतुलित और आनंदमय बना सकता है।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने योग को हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग की अवधारणा केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तन, मन और आत्मा के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ, मन को शांत तथा जीवन को सुखी, संतुलित और आनंदमय बना सकता है।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायसेन जिले के त्रिमूर्ति चौराहा के पास एक एक्सयूवी वाहन ने कहर मचाते हुए एक बाइक और एक यूको कार को टक्कर मार दी।
    1
    रायसेन जिले के त्रिमूर्ति चौराहा के पास एक एक्सयूवी वाहन ने कहर मचाते हुए एक बाइक और एक यूको कार को टक्कर मार दी।
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.