logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल शुरू किया रेस्क्यू* *घायल लोगों को तत्काल पहुंचाया चिकित्सालय* आज दोपहर के समय आई तेज आंधी तूफान के कारण शहर में कई जगह अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने तत्काल प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू के निर्देश दिए। दिए गए निर्देशानुसार तत्काल एडीएम दिनेश शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत विजय राज, एसडीम आनंद राजावत मौके पर पहुंचे हैं। प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। *शहर के दर्जनभर स्थान से हटाए टूटे पेड़* तेज आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरकर गिर पड़े। जिससे कई जगह मार्ग अवरुद्ध हो गया और आवागमन में परेशानी हुई। इसके अलावा पोलो ग्राउंड की दीवार के गिरने से भी कुछ लोग घायल हो गए। प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ शहर के दर्जन भर स्थानों से टूटे पड़े पेड़ो को तुरंत हटाने की कार्यवाही की है। जिसमें महल कॉलोनी, कस्टम गेट, ग्वालियर बायपास, माधव चौक, मधुराम स्वीट्स के सामने, होटल सोनचिरैया सहित शहर के कई प्रमुख मार्गो और कॉलोनी से टूटे गिरे पड़े पेड़ो को हटाने की कार्यवाही तत्काल की गई है। *दीवार गिरने से हुए घायलों को तुरंत पहुंचाया उपचार के लिए* आज आए तेज आंधी तूफान के कारण पोलो ग्राउंड की दीवार भी गिर पड़ी। दीवार गिरने के कारण कुछ लोग घायल हो गए। तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर तुरंत एडीएम दिनेश शुक्ला और एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों के तुरंत बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय से घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जिनमें एक घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है जबकि दो लोग नवजीवन हॉस्पिटल में इलाज के लिए गए हैं। एडीएम और एसडीएम घायल मरीजों के उपचार की निगरानी करते हुए तुरंत मेडिकल कॉलेज और नवजीवन हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जानते हुए चिकित्सकों से बेहतर इलाज के लिए कहा है।

7 hrs ago
user_Kuldeep gupta
Kuldeep gupta
पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल शुरू किया रेस्क्यू* *घायल लोगों को तत्काल पहुंचाया चिकित्सालय* आज दोपहर के समय आई तेज आंधी तूफान के कारण शहर में कई जगह अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने तत्काल प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू के निर्देश दिए। दिए गए निर्देशानुसार तत्काल एडीएम दिनेश शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत विजय राज, एसडीम आनंद राजावत मौके पर पहुंचे हैं। प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। *शहर के दर्जनभर स्थान से हटाए टूटे पेड़* तेज आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरकर गिर पड़े। जिससे कई जगह मार्ग अवरुद्ध हो गया और आवागमन में परेशानी हुई। इसके अलावा पोलो ग्राउंड की दीवार के गिरने से भी कुछ लोग घायल हो गए। प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ शहर के दर्जन भर स्थानों से टूटे पड़े पेड़ो को तुरंत हटाने की कार्यवाही की है। जिसमें महल कॉलोनी, कस्टम गेट, ग्वालियर बायपास, माधव चौक, मधुराम स्वीट्स के

सामने, होटल सोनचिरैया सहित शहर के कई प्रमुख मार्गो और कॉलोनी से टूटे गिरे पड़े पेड़ो को हटाने की कार्यवाही तत्काल की गई है। *दीवार गिरने से हुए घायलों को तुरंत पहुंचाया उपचार के लिए* आज आए तेज आंधी तूफान के कारण पोलो ग्राउंड की दीवार भी गिर पड़ी। दीवार गिरने के कारण कुछ लोग घायल हो गए। तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर तुरंत एडीएम दिनेश शुक्ला और एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों के तुरंत बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय से घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जिनमें एक घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है जबकि दो लोग नवजीवन हॉस्पिटल में इलाज के लिए गए हैं। एडीएम और एसडीएम घायल मरीजों के उपचार की निगरानी करते हुए तुरंत मेडिकल कॉलेज और नवजीवन हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जानते हुए चिकित्सकों से बेहतर इलाज के लिए कहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिवपुरी। पोहरी शराब दुकान पर रेट लिस्ट गायब, 134 की बीयर 170 में बेचने की खुली मनमानी। पोहरी लाइसेंसी गिर्राज इंफ्रास्ट्रक्चर पर गंभीर आरोप
    1
    शिवपुरी। पोहरी शराब दुकान पर रेट लिस्ट गायब, 134 की बीयर 170 में बेचने की खुली मनमानी। पोहरी लाइसेंसी गिर्राज इंफ्रास्ट्रक्चर पर गंभीर आरोप
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    1
    Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • करैरा,,, कृषि उपज मंडी कलेक्टर अर्पित वर्मा आईएएस के निर्देश से करेरा एसडीएम अनुराग निंगवाल के अथक प्रयासों से पुनः चालू हुई
    1
    करैरा,,, कृषि उपज मंडी कलेक्टर अर्पित वर्मा आईएएस के निर्देश से करेरा एसडीएम अनुराग निंगवाल के अथक प्रयासों से पुनः चालू हुई
    user_Vinod Kumar Prajapati
    Vinod Kumar Prajapati
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नरवर में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 वाहनों के चालान किए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। साथ ही हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित कर सुरक्षा का संदेश दिया।
    1
    नरवर में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 वाहनों के चालान किए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।
साथ ही हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित कर सुरक्षा का संदेश दिया।
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जल्द से जल्द कार्रवाई
    1
    जल्द से जल्द कार्रवाई
    user_शिवम् खटीक
    शिवम् खटीक
    रन्नौद, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Hrdas Emr tje
    2
    Post by Hrdas Emr tje
    user_Hrdas Emr tje
    Hrdas Emr tje
    Farmer Karera, Shivpuri•
    16 hrs ago
  • Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    1
    Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करैरा में आंधी का कहर, फ़िल्टर रोड तिराहे पर ट्रैक्टर के ऊपर गिरा गोलम्बर पर लगा पोल, कोई जनहानि नही हुई।
    1
    करैरा में आंधी का कहर, फ़िल्टर रोड तिराहे पर ट्रैक्टर के ऊपर गिरा गोलम्बर पर लगा पोल, कोई जनहानि नही हुई।
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शादी समारोह से लौट रही महिला को निशाना बनाकर बाइक सवार बदमाशों ने उनके कमरबंद (करधनी) को झपट्टा मारकर छीनने का प्रयास किया।
    1
    शादी समारोह से लौट रही महिला को निशाना बनाकर बाइक सवार बदमाशों ने उनके कमरबंद (करधनी) को झपट्टा मारकर छीनने का प्रयास किया।
    user_ईलू ठाकुर संवाददाता
    ईलू ठाकुर संवाददाता
    पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.