Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायसेन में एसबीआई कियोस्क संचालक द्वारा किए गए घोटाले का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम और गड़बड़ी को लेकर अब लीड बैंक अधिकारी ने अपनी बात रखी है और अपना बयान दिया है।
राकेश जैन
रायसेन में एसबीआई कियोस्क संचालक द्वारा किए गए घोटाले का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम और गड़बड़ी को लेकर अब लीड बैंक अधिकारी ने अपनी बात रखी है और अपना बयान दिया है।
- Izhar meer KhanGairatganj, Raisen😡7 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रायसेन के गैरतगंज में गड़े धन के लालच में तांत्रिक क्रिया के दौरान एक व्यक्ति की बलि दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैरतगंज निवासी 42 वर्षीय विजय जैन 9 जुलाई 2026 को बिना किसी को बताए घर से लापता हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 13 जुलाई 2026 को ग्राम परासिया के पास नदी किनारे मिट्टी में दबा हुआ एक शव मिला, जिसके हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहे थे। शव के कपड़ों, चप्पल, मोबाइल फोन और बायीं कृत्रिम पत्थर की आंख के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान विजय जैन के रूप में की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक नायक और एफएसएल, फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी बेगमगंज श्रीमती सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. लोहिया और विशेष टीम ने मामले की गहन विवेचना की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि मृतक की अंतिम मुलाकात हिनोतिया खास निवासी प्रहलाद साहू से हुई थी। संदेही प्रहलाद साहू से पूछताछ करने पर उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह मृतक का परिचित था और दोनों के बीच दफीना (गड़ा हुआ धन) निकालने को लेकर बातचीत होती थी। प्रहलाद साहू खुद तांत्रिक क्रियाएं करता था और इस योजना में उड़दमऊ निवासी करीम खान तथा उसका पुत्र टीकम साहू भी शामिल थे। आरोपियों ने दफीना निकालने के लालच में तांत्रिक क्रिया के दौरान बलि देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।2
- रायसेन के सुल्तानपुर में किसानों की मूंग और ई-टोकन के मुद्दे पर सुल्तानपुर युवा कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जताते हुए मोहन यादव का पुतला दहन किया।1
- विदिशा में रेडीमेड वस्त्र विक्रेता संघ के त्रिवार्षिक चुनाव के तहत आगामी 19.07.2026 को अग्रवाल धर्मशाला में मतदान संपन्न होंगे। संघ के सचिव जितेन्द्र जैन के अनुसार, चुनाव अधिकारीगण श्री विश्वनाथ अग्रवाल, श्री राजीव जैन गट्टू एवं श्री मनोज खेड़ा द्वारा नामांकन प्रक्रिया बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरी कराई गई। इस चुनाव में चार प्रमुख पदों पर केवल एकल आवेदन आने के कारण श्री आशीष जैन रिंकू को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर श्री सोनू साहू, सहसचिव पद पर श्री अभिषेक जैन टिंकल और कोषाध्यक्ष पद पर श्री आलोक जैन भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अन्य पदों के लिए प्राप्त आवेदनों में सचिव पद पर श्री गर्वित अरोरा एवं श्री अनुज जैन, तथा महासंघ प्रतिनिधि पद पर श्री जुगल किशोर सोनी, श्री चेतन वलेचा, श्री सचिन रावत एवं श्री अमित जैन समर्थ के नाम शामिल हैं। आगामी 15.07.26 को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शेष बचे पदों के लिए रविवार 19.07.2026 को मतदान कराया जाएगा। संघ के सभी सदस्यों ने निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी है।4
- रायसेन के श्री राम परिसर में आगामी 15 जुलाई 2026 को साँची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी का जन्मदिन मनाया जाएगा।1
- रायसेन के गैरतगंज में अंधविश्वास और रातों-रात अमीर बनने की 'शॉर्टकट' मानसिकता का एक खौफनाक और शर्मनाक वाकया सामने आया है। एक तरफ जहां इंसान चांद पर घर बनाने की सोच रहा है, वहीं दूसरी तरफ समाज के कुछ लोग आज भी जमीन के नीचे दबे उस घड़े की तलाश में जुटे हैं जो बिना किसी मेहनत और टैक्स के उन्हें लखपति बना दे। यह पूरी घटना लोगों की घोर अज्ञानता और अक्ल दफन होने का एक बड़ा उदाहरण है।1