logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय ने डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद का निरीक्षण किया जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड डकोर के ग्राम मोहम्मदाबाद में स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब परिसर का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिससे तालाब को सुन्दर, सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर साफ-सफाई कराई जाए ताकि क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे। उन्होंने कहा कि तालाब केवल जल संचयन का स्रोत ही नहीं है, बल्कि यह गांव की सुंदरता और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इसके रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब के चारों ओर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक स्थानों पर लाइट लगाई जाए ताकि रात के समय भी क्षेत्र सुरक्षित और रोशन रहे। उन्होंने कहा कि लाइट व्यवस्था होने से तालाब के आसपास लोगों का आवागमन सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तालाब के चारों ओर फेंसिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फेंसिंग होने से तालाब की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। फेंसिंग के माध्यम से तालाब के क्षेत्र को संरक्षित किया जा सकेगा, जिससे इसके जीर्णोद्धार का उद्देश्य भी सफल होगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब के आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं ताकि क्षेत्र हरित और पर्यावरण अनुकूल बन सके। वृक्षारोपण से न केवल वातावरण शुद्ध होगा बल्कि गांव की प्राकृतिक सुंदरता भी बढ़ेगी। जिलाधिकारी ने तालाब को उपयोगी बनाने के लिए उसमें मछली पालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मछली पालन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और तालाब का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने तालाब में कमल के फूल लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि तालाब की सुंदरता और आकर्षण बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
3a409f5f-b923-4f27-8e85-15e8d8a8aa27

जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय ने डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद का निरीक्षण किया जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड डकोर के ग्राम मोहम्मदाबाद में स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब परिसर का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिससे तालाब को सुन्दर, सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर साफ-सफाई कराई जाए ताकि क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे। उन्होंने कहा कि तालाब केवल जल संचयन का स्रोत ही नहीं है, बल्कि यह गांव की सुंदरता और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इसके रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब के चारों ओर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित

58856b7e-cae2-47a8-9206-a740f65744e1

की जाए। इसके लिए आवश्यक स्थानों पर लाइट लगाई जाए ताकि रात के समय भी क्षेत्र सुरक्षित और रोशन रहे। उन्होंने कहा कि लाइट व्यवस्था होने से तालाब के आसपास लोगों का आवागमन सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तालाब के चारों ओर फेंसिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फेंसिंग होने से तालाब की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। फेंसिंग के माध्यम से तालाब के क्षेत्र को संरक्षित किया जा सकेगा, जिससे इसके जीर्णोद्धार का उद्देश्य भी सफल होगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब के आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं ताकि क्षेत्र हरित और पर्यावरण अनुकूल बन सके। वृक्षारोपण से न केवल वातावरण शुद्ध होगा बल्कि गांव की प्राकृतिक सुंदरता भी बढ़ेगी। जिलाधिकारी ने तालाब को उपयोगी

f094a226-ce49-4bdb-85e8-ddcafeec2f04

बनाने के लिए उसमें मछली पालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मछली पालन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और तालाब का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने तालाब में कमल के फूल लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि तालाब की सुंदरता और आकर्षण बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • घरेलू गैस मूल्य वृद्धि मामले ने पकड़ा नया मोड़, कालपी में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी BBN7 न्यूज टीवी चैनल तहसील संवाददाता विजय राज शर्मा कालपी (जालौन)। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने की खबर सामने आने के बाद कालपी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बढ़े हुए दामों की आशंका से उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है और मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का खर्च अब और अधिक बढ़ जाएगा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। वहीं एजेंसियों की ओर से बढ़े हुए दामों पर भुगतान की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इधर सरकार की ओर से मोबाइल संदेशों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि भंडारण पर्याप्त है तो फिर वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और डिलीवरी में देरी क्यों हो रही है। स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि पहले जहां 14 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही स्थिति को सामान्य कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    घरेलू गैस मूल्य वृद्धि मामले ने पकड़ा नया मोड़, कालपी में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी
BBN7 न्यूज टीवी चैनल 
तहसील संवाददाता विजय राज शर्मा 
कालपी (जालौन)। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने की खबर सामने आने के बाद कालपी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बढ़े हुए दामों की आशंका से उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है और मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।
गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का खर्च अब और अधिक बढ़ जाएगा।
कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। वहीं एजेंसियों की ओर से बढ़े हुए दामों पर भुगतान की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इधर सरकार की ओर से मोबाइल संदेशों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि भंडारण पर्याप्त है तो फिर वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और डिलीवरी में देरी क्यों हो रही है।
स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा।
लोगों का कहना है कि पहले जहां 14 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
इस संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही स्थिति को सामान्य कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अनिल नीखरा जालौन
    3
    Post by अनिल नीखरा जालौन
    user_अनिल नीखरा जालौन
    अनिल नीखरा जालौन
    Building materials supplier जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जिले के गणेश नगर (गड़ेरना) में उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब एक साथ नौ दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात के दौरान डीजे की धुनों से पूरा गणेश नगर गूंज उठा और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे आयोजन को देखने पहुंचे। कार्यक्रम में नौ कन्याओं के माता-पिता ने एक साथ अपनी बेटियों के हाथ पीले किए और सभी दूल्हा-दुल्हन ने जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़ी माता कमेटी, गणेश नगर (गड़ेरना) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक राघवेन्द्र राजावत (दीपू), आशीष कुमार द्विवेदी, ऋषि राना, हरी शुक्ला, दीपक सिंह, विकास सिंह (बंटू), श्याम शुक्ला सहित पूरी कमेटी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
    1
    जालौन जिले के गणेश नगर (गड़ेरना) में उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब एक साथ नौ दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात के दौरान डीजे की धुनों से पूरा गणेश नगर गूंज उठा और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे आयोजन को देखने पहुंचे। कार्यक्रम में नौ कन्याओं के माता-पिता ने एक साथ अपनी बेटियों के हाथ पीले किए और सभी दूल्हा-दुल्हन ने जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं।
यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम बड़ी माता कमेटी, गणेश नगर (गड़ेरना) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक राघवेन्द्र राजावत (दीपू), आशीष कुमार द्विवेदी, ऋषि राना, हरी शुक्ला, दीपक सिंह, विकास सिंह (बंटू), श्याम शुक्ला सहित पूरी कमेटी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by KD पत्रकारMEDIA
    1
    Post by KD पत्रकारMEDIA
    user_KD पत्रकारMEDIA
    KD पत्रकारMEDIA
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी गैस वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं की देखी गयी लम्बी कतारें
    1
    गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी 
गैस वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं की देखी गयी लम्बी कतारें
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के ग्राम बंगरा से जुड़ी हुई जहां आज़ देर शाम एक घटनाक्रम हो गया दरअसल सड़क पार कर रही महिला एक बाइक सवार जो वहां से गुजर रहा था उससे टकरा गई और इस घटनाक्रम में बाइक सवार और महिला दोनों ही घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है
    2
    खास खबर है जालौन जिले के ग्राम बंगरा से जुड़ी हुई जहां आज़ देर शाम एक घटनाक्रम हो गया 
दरअसल सड़क पार कर रही महिला  एक बाइक सवार जो वहां से गुजर रहा था उससे टकरा गई और इस घटनाक्रम में बाइक सवार और महिला दोनों ही घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.