logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीवा सड़क हादसे में जैन साध्वियों के निधन से आक्रोशित मल्हारगढ़ के सकल जैन समाज एवं सनातन धर्म समिति ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की और संत समाज की सुरक्षा के लिए एक ठोस नीति बनाने की अपील की है। विरोध प्रदर्शन के तहत, सोमवार सुबह 11:15 बजे मल्हारगढ़ बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। इसके बाद सभी ने रैली निकाली और अनुविभागीय कार्यालय पहुंचे, जहाँ नायब तहसीलदार पंकज जाट को मुख्यमंत्री के नाम यह ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रीवा सड़क हादसे की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने तथा संत समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। समाजजनों का कहना था कि संत समाज देश और धर्म की आस्था का केंद्र है, इसलिए सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं कठोर कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड संचालक ओमप्रकाश बटवाल, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष कमलेश गोयल, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष वर्धमान जैन, स्थानकवासी जैन समाज अध्यक्ष अशोक दुग्गड़, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. योगेश कच्छावा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष हरीश साहू, बजरंग दल के प्रमेश सोनावत एवं मंजीत प्रजापति, बाबा रामदेव मेला समिति अध्यक्ष नितिन शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, विजय जैन, सुरेंद्र गोयल, महेश गोयल, कमलेश बाफना, मनीष चौहान, प्रेस क्लब पदाधिकारी राधेश्याम बैरागी, अशोक कुमार दक, चंदु अग्रवाल, सूरजमल राठौर, गोपाल मालेचा, महेश मरैठा, मुकेश भाना, डॉ. जितेंद्र गहलोत, कैलाश फरक्या, सुनील मुजावदिया, दिनेश पोरवाल, गोपाल कौशिक, बाबूलाल प्रजापति, पूर्व पार्षद विमल मोदी, सुनील कांसल, अनिल अग्रवाल, नितिन दीक्षित, हरीश रतनावत, राजेश लोढ़ा, संजय यति, सुमित दक, प्रवीण अग्रवाल, चेतन शर्मा, अशोक राठौर, अनिल परिहार, हिमांशु गोयल, मुकूल गोयल एवं अंश गोयल सहित बड़ी संख्या में सनातन एवं जैन समाज के अनुयायी उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन एवं आभार प्रदर्शन कमलेश गोयल द्वारा किया गया।

12 hrs ago
user_दीपक प्रजापति
दीपक प्रजापति
मल्हारगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

रीवा सड़क हादसे में जैन साध्वियों के निधन से आक्रोशित मल्हारगढ़ के सकल जैन समाज एवं सनातन धर्म समिति ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की और संत समाज की सुरक्षा के लिए एक ठोस नीति बनाने की अपील की है। विरोध प्रदर्शन के तहत, सोमवार सुबह 11:15 बजे मल्हारगढ़ बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। इसके बाद सभी ने रैली निकाली और अनुविभागीय कार्यालय पहुंचे, जहाँ नायब तहसीलदार पंकज जाट को मुख्यमंत्री के नाम यह ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रीवा सड़क हादसे की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने तथा संत समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। समाजजनों का कहना था कि संत समाज देश और धर्म की आस्था का केंद्र है, इसलिए सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं कठोर कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड संचालक ओमप्रकाश बटवाल, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष कमलेश गोयल, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष वर्धमान जैन, स्थानकवासी जैन समाज अध्यक्ष अशोक दुग्गड़, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. योगेश कच्छावा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष हरीश साहू, बजरंग दल के प्रमेश सोनावत एवं मंजीत प्रजापति, बाबा रामदेव मेला समिति अध्यक्ष नितिन शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, विजय जैन, सुरेंद्र गोयल, महेश गोयल, कमलेश बाफना, मनीष चौहान, प्रेस क्लब पदाधिकारी राधेश्याम बैरागी, अशोक कुमार दक, चंदु अग्रवाल, सूरजमल राठौर, गोपाल मालेचा, महेश मरैठा, मुकेश भाना, डॉ. जितेंद्र गहलोत, कैलाश फरक्या, सुनील मुजावदिया, दिनेश पोरवाल, गोपाल कौशिक, बाबूलाल प्रजापति, पूर्व पार्षद विमल मोदी, सुनील कांसल, अनिल अग्रवाल, नितिन दीक्षित, हरीश रतनावत, राजेश लोढ़ा, संजय यति, सुमित दक, प्रवीण अग्रवाल, चेतन शर्मा, अशोक राठौर, अनिल परिहार, हिमांशु गोयल, मुकूल गोयल एवं अंश गोयल सहित बड़ी संख्या में सनातन एवं जैन समाज के अनुयायी उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन एवं आभार प्रदर्शन कमलेश गोयल द्वारा किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश में नौतपा के कारण 44 जिलों में भीषण हीटवेव चलने का अनुमान है। इसके चलते निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की खास रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के प्रमुख शहर भोपाल और ग्वालियर में भी पारा चढ़ा रहेगा और अत्यधिक गर्मी महसूस की जाएगी।
    1
    मध्य प्रदेश में नौतपा के कारण 44 जिलों में भीषण हीटवेव चलने का अनुमान है। इसके चलते निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की खास रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के प्रमुख शहर भोपाल और ग्वालियर में भी पारा चढ़ा रहेगा और अत्यधिक गर्मी महसूस की जाएगी।
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गंगा दशहरा के पावन अवसर पर, 25 मई 2026 को रामपुरा नगर परिषद ने जल संरक्षण और जनजागरूकता के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर के श्रीपुरा स्थित प्राचीन बावड़ी परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर उसकी साफ-सफाई की गई, वहीं पूरे नगर में कलश यात्रा निकालकर नगरवासियों को जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी और सांसद प्रतिनिधि विजय दानगड़ के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। सफाई कार्य के दौरान किसी ने फावड़ा संभाला तो किसी ने तसला उठाकर सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके सामूहिक प्रयासों से श्रीपुरा की ऐतिहासिक बावड़ी स्वच्छ और सुंदर बनाई गई। वक्ताओं ने इस अवसर पर जल संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्राचीन बावड़ियां और जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ-साथ भविष्य की जल सुरक्षा का आधार भी हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। यह आयोजन केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि जल संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा, यह दर्शाता है कि जब प्रशासन और समाज एक साथ कदम बढ़ाते हैं तो बदलाव की नई तस्वीर दिखाई देती है।
    4
    गंगा दशहरा के पावन अवसर पर, 25 मई 2026 को रामपुरा नगर परिषद ने जल संरक्षण और जनजागरूकता के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर के श्रीपुरा स्थित प्राचीन बावड़ी परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर उसकी साफ-सफाई की गई, वहीं पूरे नगर में कलश यात्रा निकालकर नगरवासियों को जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी और सांसद प्रतिनिधि विजय दानगड़ के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। सफाई कार्य के दौरान किसी ने फावड़ा संभाला तो किसी ने तसला उठाकर सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके सामूहिक प्रयासों से श्रीपुरा की ऐतिहासिक बावड़ी स्वच्छ और सुंदर बनाई गई।

वक्ताओं ने इस अवसर पर जल संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्राचीन बावड़ियां और जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ-साथ भविष्य की जल सुरक्षा का आधार भी हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। यह आयोजन केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि जल संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा, यह दर्शाता है कि जब प्रशासन और समाज एक साथ कदम बढ़ाते हैं तो बदलाव की नई तस्वीर दिखाई देती है।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Bangle Shop नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर अदिति गर्ग ने शिवना नदी पर श्रमदान किया।
    1
    कलेक्टर अदिति गर्ग ने शिवना नदी पर श्रमदान किया।
    user_Rahul Mehar Patrkar
    Rahul Mehar Patrkar
    पत्रकार मंदसौर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नीमच पाल सोड़ा में एक भव्य जल गंगा कलश यात्रा निकाली गई।
    1
    जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नीमच पाल सोड़ा में एक भव्य जल गंगा कलश यात्रा निकाली गई।
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Local News Reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिले के अरनोद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण और जल जागरूकता रैली निकालकर समाज में पानी बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्याम लाल गायरी ने बताया कि स्कूली बच्चे "बूँद-बूँद गंगा का नारा है, जल बचाना कर्तव्य हमारा है..." जैसे नारे लगाते हुए और हाथों में जल संरक्षण के संदेश लिखी तख्तियां थामे जब अरनोद की सड़कों पर निकले, तो सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यह रैली भावी पीढ़ी द्वारा समाज को पानी की कीमत समझाने का एक अनूठा प्रयास थी। यह जन-जागरूकता रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। तपती धूप की परवाह किए बिना, बच्चों ने जोश के साथ लोगों से बूंद-बूंद पानी सहेजने और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) अपनाने की अपील की। रैली में शिक्षकों और स्कूल स्टाफ का भी उत्साह देखने लायक था, और नगरवासियों ने बच्चों के इस प्रयास की खुलकर तारीफ की। स्कूल प्रशासन ने जोर दिया कि पानी बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है और बच्चों द्वारा दिए गए संदेश का समाज पर गहरा और सकारात्मक असर पड़ता है। जल संरक्षण के इस महत्वपूर्ण संदेश के साथ ही, विद्यालय में इन दिनों रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। स्कूल परिसर में चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप में अरनोद और आसपास के ग्रामीण इलाकों की बेटियां और महिलाएं आत्मनिर्भरता के गुर सीख रही हैं। शिविर में सिलाई, पेंटिंग, मेहंदी, डांस और ब्यूटी पार्लर जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्सेज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह कैंप न केवल महिलाओं के कौशल को बढ़ा रहा है, बल्कि उनकी छिपी हुई प्रतिभा को भी एक नया मंच प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से वरिष्ठ अध्यापक हेमलता मीना, भानु प्रिया वैष्णव, अक्षिता चौधरी, मानसिंह देवड़ा और राजेंद्र कुमावत उपस्थित रहे। इनके साथ ही प्रयोगशाला सहायक पूजा कुमावत तथा अध्यापक दयाशंकर मीना, प्रेमलता मीना और सुनीता मीना भी मौजूद थीं। विजय सिंह राठौड़ भी उपस्थित लोगों में शामिल थे।
    4
    प्रतापगढ़ जिले के अरनोद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण और जल जागरूकता रैली निकालकर समाज में पानी बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्याम लाल गायरी ने बताया कि स्कूली बच्चे "बूँद-बूँद गंगा का नारा है, जल बचाना कर्तव्य हमारा है..." जैसे नारे लगाते हुए और हाथों में जल संरक्षण के संदेश लिखी तख्तियां थामे जब अरनोद की सड़कों पर निकले, तो सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यह रैली भावी पीढ़ी द्वारा समाज को पानी की कीमत समझाने का एक अनूठा प्रयास थी।

यह जन-जागरूकता रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। तपती धूप की परवाह किए बिना, बच्चों ने जोश के साथ लोगों से बूंद-बूंद पानी सहेजने और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) अपनाने की अपील की। रैली में शिक्षकों और स्कूल स्टाफ का भी उत्साह देखने लायक था, और नगरवासियों ने बच्चों के इस प्रयास की खुलकर तारीफ की। स्कूल प्रशासन ने जोर दिया कि पानी बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है और बच्चों द्वारा दिए गए संदेश का समाज पर गहरा और सकारात्मक असर पड़ता है।

जल संरक्षण के इस महत्वपूर्ण संदेश के साथ ही, विद्यालय में इन दिनों रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। स्कूल परिसर में चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप में अरनोद और आसपास के ग्रामीण इलाकों की बेटियां और महिलाएं आत्मनिर्भरता के गुर सीख रही हैं। शिविर में सिलाई, पेंटिंग, मेहंदी, डांस और ब्यूटी पार्लर जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्सेज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह कैंप न केवल महिलाओं के कौशल को बढ़ा रहा है, बल्कि उनकी छिपी हुई प्रतिभा को भी एक नया मंच प्रदान कर रहा है।

इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से वरिष्ठ अध्यापक हेमलता मीना, भानु प्रिया वैष्णव, अक्षिता चौधरी, मानसिंह देवड़ा और राजेंद्र कुमावत उपस्थित रहे। इनके साथ ही प्रयोगशाला सहायक पूजा कुमावत तथा अध्यापक दयाशंकर मीना, प्रेमलता मीना और सुनीता मीना भी मौजूद थीं। विजय सिंह राठौड़ भी उपस्थित लोगों में शामिल थे।
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़, राजस्थान में 25 मई को सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री गजेंद्र चंडालिया रहे, जबकि अध्यक्षता श्री अविश जी बोरदिया ने की। श्री नाहरसिंह जी सिसोदिया, श्री गिरजाशंकर जी शर्मा, श्री गोपाल जी मोदी, श्री विष्णु जी कुमावत, श्री दिलीप जी तिवारी, और श्री मिलन जी शर्मा विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बजरंगबली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में व्यायामशाला के गुरु आनंद स्वरूप आर्य, मुकेश भावसार, नीतेश सोनी, कमलेश कंकरेचा, राकेश पालीवाल, और रामलाल मीणा ने भगवा ओपरना ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बाल पहलवानों ने जो आत्मरक्षा के गुर सीखे थे, उनके करतबों का प्रदर्शन देख उपस्थित जन समुदाय का मन प्रफुल्लित हो उठा। मुख्य अतिथि गजेंद्र चंडालिया ने बाल पहलवानों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यायामशालाएं कुश्ती, कराटे, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और व्यायाम सिखाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को मजबूत करने का भी केंद्र हैं। उन्होंने जोर दिया कि व्यायामशाला में आने से शरीर स्वस्थ और बलिष्ठ बनता है, मन का भय दूर होता है, और सामाजिक समरसता बढ़ती है, जिससे ये संस्थाएं समाज पर आने वाले संकट को टालने में सहायक रही हैं। चंडालिया ने बाल पहलवानों से प्रतापगढ़ जिले का नाम देश भर में रोशन करने का आग्रह भी किया। केसरी व्यायामशाला के गुरु आनंद स्वरूप जी आर्य ने इस सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर प्रतापगढ़ जिले में एक नया आयाम स्थापित किया है, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश सुथार ने किया। समारोह में प्रशिक्षण देने वाले संजय परमार, मनीष कुमार, अभिजय आर्य, कमल यादव, और कालू लाल यादव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी बाल पहलवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    2
    प्रतापगढ़, राजस्थान में 25 मई को सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री गजेंद्र चंडालिया रहे, जबकि अध्यक्षता श्री अविश जी बोरदिया ने की। श्री नाहरसिंह जी सिसोदिया, श्री गिरजाशंकर जी शर्मा, श्री गोपाल जी मोदी, श्री विष्णु जी कुमावत, श्री दिलीप जी तिवारी, और श्री मिलन जी शर्मा विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बजरंगबली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में व्यायामशाला के गुरु आनंद स्वरूप आर्य, मुकेश भावसार, नीतेश सोनी, कमलेश कंकरेचा, राकेश पालीवाल, और रामलाल मीणा ने भगवा ओपरना ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बाल पहलवानों ने जो आत्मरक्षा के गुर सीखे थे, उनके करतबों का प्रदर्शन देख उपस्थित जन समुदाय का मन प्रफुल्लित हो उठा। मुख्य अतिथि गजेंद्र चंडालिया ने बाल पहलवानों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यायामशालाएं कुश्ती, कराटे, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और व्यायाम सिखाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को मजबूत करने का भी केंद्र हैं। उन्होंने जोर दिया कि व्यायामशाला में आने से शरीर स्वस्थ और बलिष्ठ बनता है, मन का भय दूर होता है, और सामाजिक समरसता बढ़ती है, जिससे ये संस्थाएं समाज पर आने वाले संकट को टालने में सहायक रही हैं। चंडालिया ने बाल पहलवानों से प्रतापगढ़ जिले का नाम देश भर में रोशन करने का आग्रह भी किया।

केसरी व्यायामशाला के गुरु आनंद स्वरूप जी आर्य ने इस सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर प्रतापगढ़ जिले में एक नया आयाम स्थापित किया है, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश सुथार ने किया। समारोह में प्रशिक्षण देने वाले संजय परमार, मनीष कुमार, अभिजय आर्य, कमल यादव, और कालू लाल यादव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी बाल पहलवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    user_रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
    रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • CAA-NRC विरोध प्रदर्शन और दिल्ली दंगा मामले से जुड़े एक केस में पिछले छह सालों से तिहाड़ जेल में बंद खालिद सैफी को आखिरकार अंतरिम ज़मानत मिल गई है। उन्हें छह महीने की अवधि के लिए यह ज़मानत दी गई है, जिसके बाद वे जेल से रिहा हो गए।
    1
    CAA-NRC विरोध प्रदर्शन और दिल्ली दंगा मामले से जुड़े एक केस में पिछले छह सालों से तिहाड़ जेल में बंद खालिद सैफी को आखिरकार अंतरिम ज़मानत मिल गई है। उन्हें छह महीने की अवधि के लिए यह ज़मानत दी गई है, जिसके बाद वे जेल से रिहा हो गए।
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में एक रात्रि में हुई चोरी के मामले को लेकर ग्राम रठाना के ग्रामीण थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। यह घटना अफजलपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी से संबंधित है, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है।
    1
    मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में एक रात्रि में हुई चोरी के मामले को लेकर ग्राम रठाना के ग्रामीण थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। यह घटना अफजलपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी से संबंधित है, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है।
    user_Rahul Mehar Patrkar
    Rahul Mehar Patrkar
    पत्रकार मंदसौर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नीमच में एक प्राचीन बावड़ी की सफाई का अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय सांसद और कलेक्टर ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन उच्च अधिकारियों ने खुद फावड़ा और तसला उठाकर प्राचीन बावड़ी की सफाई के कार्य में सहयोग किया।
    1
    मध्य प्रदेश के नीमच में एक प्राचीन बावड़ी की सफाई का अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय सांसद और कलेक्टर ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन उच्च अधिकारियों ने खुद फावड़ा और तसला उठाकर प्राचीन बावड़ी की सफाई के कार्य में सहयोग किया।
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Local News Reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.