logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम आवास के मकान पर कब्जा कर बेदखल करने की शिकायत, रोते हुए सीएमओ को सुनाई पीड़ा वसीयत के बाद बुजुर्ग को घर से निकाला, पीएम आवास पर कब्जे का आरोप भितरवार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान पर कब्जा कर एक बुजुर्ग को घर से बेदखल किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रीता कैलासिया को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। बुजुर्ग ने सीएमओ के समक्ष रोते हुए अपनी पीड़ा भी सुनाई। पुत्री समान मानकर किया था वसीयतनामा वार्ड क्रमांक 15, भितरवार निवासी धनैश केवट पुत्र दीप नारायण केवट ने आवेदन में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका मकान बना हुआ है, जिस पर उसका कब्जा रहा है और वह समय-समय पर संबंधित कर भी जमा करता रहा है। बुजुर्ग के अनुसार उसने महादेवी पत्नी नंदू जाटव को अपनी पुत्री समान मानते हुए उसके पक्ष में वसीयतनामा किया था। देखभाल की शर्त पर लिखी थी संपत्ति पीड़ित ने बताया कि वसीयतनामे में यह उल्लेख किया गया था कि महादेवी उसकी पूरी देखभाल करेगी और उसे दवा, खाना-पीना सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। बुजुर्ग का कहना है कि इसी भरोसे पर उसने महादेवी के हित में वसीयतनामा किया था। मारपीट कर घर से निकालने का आरोप बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि वसीयतनामा होने के बाद से ही महादेवी ने उसके साथ व्यवहार बदल लिया और उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। आरोप है कि अब वह न केवल मकान पर कब्जा किए हुए है, बल्कि बुजुर्ग को अपने साथ रखने के लिए भी तैयार नहीं है। रोते हुए सीएमओ को सुनाई आपबीती मंगलवार को पीड़ित धनैश केवट नगर परिषद कार्यालय पहुंचा और सीएमओ श्रीमती रीता कैलासिया को आवेदन सौंपा। इस दौरान उसने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। बुजुर्ग की भावनात्मक स्थिति को देखकर कार्यालय में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। मकान का कब्जा दिलाने की मांग आवेदन में बुजुर्ग ने पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा उसके नाम दर्ज प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान का कब्जा पुनः दिलाए जाने की मांग की है। बुजुर्ग का कहना है कि जिस व्यक्ति पर उसने भरोसा कर अपनी संपत्ति के संबंध में वसीयतनामा किया, उसी के कारण आज उसे बेघर होना पड़ा है। वहीं अब मामले को लेकर नगर परिषद प्रशासन बुजुर्ग की शिकायत पर क्या जांच और कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

7 hrs ago
user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
5699fba5-8f13-4dc0-926e-53b559de13c3

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनाएं आगामी त्योहार, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस रखेगी पैनी नजर भितरवार। आगामी  ईद मिलाद-उन-नबी , रक्षाबंधन , श्री कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित अन्य प्रमुख त्योहारों को शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। एसडीओपी गगन हनवत की अध्यक्षता में हुई इस शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने साफ किया कि भितरवार की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी गगन हनवत ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। भितरवार की ऐतिहासिक और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पैनी नजर होने की बात कहते हुए सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी या भ्रामक बयान देकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करे। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अत्यंत सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने भी पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर तैरने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री नजर आती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून- व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु  व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे ।
    2
    आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनाएं आगामी त्योहार, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस रखेगी पैनी नजर
भितरवार। आगामी  ईद मिलाद-उन-नबी , रक्षाबंधन , श्री कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित अन्य प्रमुख त्योहारों को शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। एसडीओपी गगन हनवत की अध्यक्षता में हुई इस शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने साफ किया कि भितरवार की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी गगन हनवत ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। भितरवार की ऐतिहासिक और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पैनी नजर होने की बात कहते हुए सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी या भ्रामक बयान देकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करे। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अत्यंत सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने भी पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर तैरने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री नजर आती है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून- व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु  व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे ।
    user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है। पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सराहनी भूमिका निरीक्षक दिनेश राजपूत उप निरीक्षक अजान सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, प्रधान आरक्षक रामजी शरद शुक्ला, आरक्षक मुनेश बघेल, आरक्षक राममिलन गुर्जर, आरक्षक रविंद्र यादव की सराहनी भूमिका रही!
    2
    थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा दो चोरी के मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद की है।
पुलिस द्वारा प्रकरणों में संदेहियों की तलाश एवं पूछताछ के दौरान करीम राज एवं सेट मोंगिया, निवासी प्रकाश नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के खाओ मंडी से किया गिरफ्तार चोरी करना बताया swikar किया है कोतवाली पुलिस घटना की सही जानकारी नंही लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 

सराहनी भूमिका
निरीक्षक दिनेश राजपूत उप निरीक्षक  अजान सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, प्रधान आरक्षक रामजी शरद शुक्ला, आरक्षक मुनेश बघेल, आरक्षक राममिलन गुर्जर, आरक्षक रविंद्र यादव की सराहनी भूमिका रही!
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बेरछ में मामूली विवाद को लेकर युवक ने गाली-गलौज कर की मारपीट, भांडेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछ में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक रजक पिता हरजू रजक उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बेरछ ने पुलिस को शिकायत दी कि मुन्ना दोहरे के घर के बाहर आरोपी सोनू यादव ने उसके साथ विवाद करते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना भांडेर पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार शाम 06 बजे भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बेरछ में मामूली विवाद को लेकर युवक ने गाली-गलौज कर की मारपीट, भांडेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछ में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक रजक पिता हरजू रजक उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बेरछ ने पुलिस को शिकायत दी कि मुन्ना दोहरे के घर के बाहर आरोपी सोनू यादव ने उसके साथ विवाद करते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना भांडेर पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार शाम 06 बजे भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!" कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!"
    1
    कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!"

कलेक्टर साहब का कड़क एक्शन! 10 कुपोषित बच्चों की खबर मिलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दी दो टूक चेतावनी!"
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दतिया में चोरी के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, संदेहियों की तलाश और पूछताछ के दौरान प्रकाश नगर निवासी करीम राज और सेट मोंगिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर चोरी की रकम और बाइक बरामद की गई। दोनों आरोपियों को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला व एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस की सराहनीय भूमिका: निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह सहित प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, रामजी शरद शुक्ला और आरक्षक मुनेश बघेल, राममिलन गुर्जर व रविंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    दतिया में चोरी के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, संदेहियों की तलाश और पूछताछ के दौरान प्रकाश नगर निवासी करीम राज और सेट मोंगिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर चोरी की रकम और बाइक बरामद की गई।
दोनों आरोपियों को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला व एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस की सराहनीय भूमिका: निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह सहित प्रधान आरक्षक कमलेश दिगंबरिया, रामजी शरद शुक्ला और आरक्षक मुनेश बघेल, राममिलन गुर्जर व रविंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुख्य सड़क पर बेतरतीब लगे ठेलों को व्यवस्थित कराया करैरा। मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से लगे हाथ ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ठेला संचालकों को सड़क व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस स्टाफ की मदद से सड़क पर लगे हाथ ठेलों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। पुलिस ने ठेला संचालकों से अपील की कि वे सड़क के आवागमन वाले हिस्से में ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे। मुख्य सड़क पर बेतरतीब लगे ठेलों को व्यवस्थित कराया करैरा। मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से लगे हाथ ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ठेला संचालकों को सड़क व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस स्टाफ की मदद से सड़क पर लगे हाथ ठेलों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। पुलिस ने ठेला संचालकों से अपील की कि वे सड़क के आवागमन वाले हिस्से में ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे।
    1
    मुख्य सड़क पर बेतरतीब लगे ठेलों को व्यवस्थित कराया

करैरा। मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से लगे हाथ ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ठेला संचालकों को सड़क व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस स्टाफ की मदद से सड़क पर लगे हाथ ठेलों को सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से लगवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।

पुलिस ने ठेला संचालकों से अपील की कि वे सड़क के आवागमन वाले हिस्से में ठेले न लगाएं और निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे।

    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया ब्रेकिंग- आस्था और विश्वास के नाम पर ठगी एक करोड़ रुपए से अधिक रकम। - गुरैया के पहाड़ पर सिद्ध बाबा स्थान पर लंबे समय से रह रहे राधेश्याम बाबा ने आसपास के युवाओं से की ठगी। - धर्म, कर्म और अधिक ब्याज का लालच देकर ठगे एक करोड़ रुपए से अधिक। - ठगी के शिकार हुए ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग। - निरावल, बिड़निया, खैरी समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत। - एसपी ने सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता को दिए कार्रवाई के निर्देश।
    1
    दतिया ब्रेकिंग-
 आस्था और विश्वास के नाम पर ठगी एक करोड़ रुपए से अधिक रकम। 
- गुरैया के पहाड़ पर सिद्ध बाबा स्थान पर लंबे समय से रह रहे राधेश्याम बाबा ने आसपास के युवाओं से की ठगी। 
- धर्म, कर्म और अधिक ब्याज का लालच देकर ठगे एक करोड़ रुपए से अधिक। 
- ठगी के शिकार हुए ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग। 
- निरावल, बिड़निया, खैरी समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत। 
- एसपी ने सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता को दिए कार्रवाई के निर्देश।
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • भांडेर में उफान पर पहूज नदी, रिपटा पुल डूबने से आवागमन बंद, पुलिस प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्ग उपयोग करने की अपील दतिया जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते भांडेर की पहूज नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रिपटा पुल पूरी तरह डूब गया है, जिससे पुल पर आवागमन बंद हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के लोगों में भी चिंता बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात है। बुधवार शाम 04 बजे पुलिस प्रशासन ने आमजन से नदी पार न करने और राहगीरों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
    1
    भांडेर में उफान पर पहूज नदी, रिपटा पुल डूबने से आवागमन बंद, पुलिस प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्ग उपयोग करने की अपील
दतिया जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते भांडेर की पहूज नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रिपटा पुल पूरी तरह डूब गया है, जिससे पुल पर आवागमन बंद हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के लोगों में भी चिंता बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात है। बुधवार शाम 04 बजे पुलिस प्रशासन ने आमजन से नदी पार न करने और राहगीरों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.