आज प्रातः लगभग 11:30 बजे, सिविल कोर्ट अलीगढ़ से अपना कार्य पूर्ण कर लौटते समय तस्वीर महल चौराहे पर सुनैना गाँव (जमा क्षेत्र) के अनेक ग्रामीण भाई-बहन, विशेषकर माताएँ एवं बहनें, ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे हुए दिखाई दिए। स्थिति असामान्य प्रतीत होने पर मैंने तत्काल रुककर उनसे वार्ता की और पूरी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात पुलिस गाँव पहुँची थी और कुछ नाम दर्ज किए गए हैं, जिससे परिवारों में भय का माहौल बन गया। मैंने तुरंत संबंधित क्षेत्राधिकारी (सीओ) महोदय से दूरभाष पर बात की और पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया। सीओ साहब ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। जिन लोगों के नाम तथ्य के विपरीत दर्ज हुए थे, उनका सत्यापन कर सूची से हटा दिया गया है। पुलिस की उपस्थिति केवल शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए है, न कि किसी प्रकार के उत्पीड़न के लिए। मैंने सभी ग्रामीणों को समझाया है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, अपने दैनिक कार्यों पर जाएँ, और पूर्णतः निश्चिंत रहें। प्रशासन से मेरी स्पष्ट बात हो चुकी है — किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद जी के मार्गदर्शन में हम सब जमीनी स्तर पर समाज के साथ खड़े हैं और रहेंगे। हमारा स्पष्ट मत है — लोकतंत्र में कानून सर्वोपरि है। न निर्दोष को डराया जाएगा, न किसी को अन्याय सहने दिया जाएगा। सुनैना गाँव के सभी सम्मानित नागरिकों से पुनः आग्रह है — संयम बनाए रखें, अपने कार्यों पर जाएँ, और किसी भी समस्या में सीधे संवाद स्थापित करें। हम सब मिलकर शांति, न्याय और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। #Aligarh #AligarhNews

- prarthi ya ke pati ki hatya kar ladki ko bhaga Le Jana ek prem sambandhon mein ek insan ki hatya ka ladki ko apne sath mein rakhne ki dhamki aur jaan se Marne ki dhamki dene ke sambandh mein2
- अलीगढ थाना क्वार्सी क्षेत्र अंतर्गत की घटना1
- allahdatpur nivari gano nijami aloliya masjid ke paas ye ltha khavi purana tuta hua hi khavi baar online cemplent de chuke hi oar khereshur ke paas bijlighar hi vha bhi cemplent kar di hi oar pardhan ke paas bhi complent kar di hi koi karyvhai nahi ki gyi hi ye ek pool pe 35 canecson hi is pool pr oar 200merat dur tak cebal dali hue hi oar agar ye pool tuta to kon jumedar ho ga iska jale se jalde is ka sudhar kya jaye1
- बोहरे द्वारका प्रसाद शर्मा इंटर कॉलेज बसई मांती विकास खंड गोंडा यहां बच्चों के द्वारा एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें हमें स्कूल आने का निमंत्रण मिला वहां पहुंचकर हमने देखा स्कूल बहुत सुंदर बना हुआ है हमारे क्षेत्र में ऐसे भी स्कूल हैं स्कूल में आकर हमें बहुत अच्छा लगा1
- Post by Vikram4
- मैं हाथरस की सरकार से कहना चाहता हूं अधिकारियों से इस भाई के साथ मंदिर में हुआ है ऐसे किसी भाई के साथ ना हो सस्ते-शत करवाई वाई होनी चाहिए1
- श्री बांके बिहारी सेवा धाम वनवारीपुर में रासलीला में हुई लट्ठ मार होली।4
- *अलीगढ़ ब्रेकिंग* *फल विक्रेता विवाद पर सियासत तेज, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के समर्थन में उतरे संगठन, घेराव करने वालों पर कार्रवाई की मांग* अलीगढ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के समर्थन में कई हिंदूवादी संगठन और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सामने आए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा शहर को अतिक्रमण मुक्त करना है और अधिकारी उसी के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। समर्थन करने वालों ने नगर आयुक्त से घेराव और हंगामा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग भी की। मामले को लेकर शहर का सियासी पारा चढ़ा हुआ है, जबकि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।1