ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने राकेश टिकैत को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे आंदोलन में शामिल होने और किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंच रहे थे। इस घटना के सामने आने के बाद यूपी के कई इलाकों में भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने आंदोलन और धरना शुरू कर दिया है। भुवनेश्वर में किसानों का यह आंदोलन 22 मार्च से लगातार जारी है। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को और मजबूत करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया था। इस आह्वान के बाद अलग-अलग इलाकों से किसान भुवनेश्वर पहुंचे और आंदोलन में शामिल हुए। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आंदोलन को समर्थन देने के लिए भुवनेश्वर के धरनास्थल पहुंच रहे थे। लेकिन जैसे ही वे वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया। आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क थी और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही थी। किसानों का यह आंदोलन कई मुद्दों को लेकर जारी है। किसानों की बड़ी संख्या में भागीदारी यह साफ दिखाती है कि उनकी समस्याएं गंभीर हैं और वे अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन किस दिशा में जाता है और प्रशासन इस स्थिति को कैसे संभालता है। राकेश टिकैत ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा- "यहां पिछले 10 दिनों से एक यात्रा चली हुई है जिसमें किसान, आदिवासी, भूमिहीन किसानों की मांग थी कि एक जिले से यात्रा शुरू कर के राजधानी भुवनेश्वर पहुंचना था और सरकार के सामने अपनी बात रखनी थी। किसानों की कई असुविधाएं हैं, जैसे भूमि अधिग्रहण, बिजली और फसलों के कम दाम मिलना, फसल के खरीद न हो पाना। अगर किसानों पर कर्ज है तो सरकार की गलत नीतियों की वजह से है और हमारी मांग किसानों की कर्ज माफी है। सभी के अलग अलग मुद्दे और सवाल हैं। इन्हीं मुद्दों के लिए यात्रा चल रही है। कल भुवनेश्वर में मीटिंग होनी थी और कल एक घेराव होकर यात्रा का समापन होना था। हम और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह जब यात्रा के लिए जा रहे थे तभी हमें रास्ते में रोक लिया गया और गिरफ्तार कर गेस्ट हाउस में लाकर छोड़ा गया है और हम पर पहरा देने के लिए फोर्स को रखा गया है। हमारे जितने भी साथी थे, उन्हें जगह-जगह से अरेस्ट किया और उन्हें 2-3 थानों में रखा गया है। हम चाहते हैं कि हमारे सभी साथी छूटें और कल की मीटिंग का समापन करने दिया जाए। हमारे साथी छूट जाएंगे तो हम अपनी मीटिंग कर लेंगे और समापन के बाद सरकार को अपनी चिट्ठी दे देंगे और सरकार इसपर बातचीत करेगी। ऐसा हमेशा आंदोलन और मीटिंगों में होता है। सरकार को प्रशासन के माध्यम से अपने मांगपत्र दे दिए जाते हैं लेकिन ऐसा पहली बार देखा कि मीटिंग ही नहीं करने दिया जा रहा। ऐसी सरकार तानाशाह होती है जो आंदोलनों को दबाने का काम करती है। देश के कई हिस्सों में लोग पुलिस थानों में बैठे हुए हैं और जब तक ओडिशा के किसान नहीं छूटेंगे तब तक हम पुलिस थानों से हटेंगे नहीं।"

- लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित महिला डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज मंगलवार को होगा। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन शाम 4:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। आयोजन को लेकर मैदान परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे मैदान का निरीक्षण करने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- लखीसराय डीएम ने रक्तदान कर बचाई रोगी की जान, रियासत में बने मिसाल* लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र ने सदर अस्पताल में रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाई। यह पहला मौका है जब लखीसराय के किसी डीएम ने इस तरह का सराहनीय कार्य किया है। डीएम के इस कदम से अस्पताल में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बना और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया ।1
- रामगढ़ चौक से केवाईसी करवा कर जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति सड़क दुर्घटना में हुआ घायल। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय शेखपुरा पथ में परसामा मोर के निकट सोमवार को रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर साइकिल से जा रहे बुजुर्ग दंपति को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा 112 पर दी गई प्रशासन के द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए एस आई पांडव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर 112 वहां से तुरंत सड़क पर घायल पड़ा दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में इलाज करवाया घायल की पहचान सरारी इमामनगर पंचायत के बड़हरा गांव निवासी स्वर्गीय नारायण पंडित के 65 वर्षीय पुत्र कपिल देव पंडित एवं कपिल देव पंडित की 62 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में हुई। घायल कपिल देव पंडित ने बताया कि रामगढ़ चौक से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर हम दोनों पति-पत्नी साइकिल से अपना घर बड़हरा जा रहे थे कि तभी परसामा मोर के निकट पीछे से तेज रफ्तार में सफेद रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे हम लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए एवं घायल हो गए।1
- वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं ने नए जिला अध्यक्ष गरीबदास को शुभकामना और बधाई ... बेगूसराय के रहने वाले बछवारा विधानसभा से और कांग्रेस पार्टी के युवा नेता गरीबदास को बेगूसराय कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया बनते ही गरीबदास ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर हमला किया पेट्रोल और गैस पर क्या कुछ कहें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गरीबदास.1
- नालंदा में बड़ा हादसा माता शीतला मंदिर में भगदड़ हो जाने से 8 लोगों की गई जान । कई घायल ।1
- भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सली राहुल के साथ दिखे बोले शाह, सरकार युद्ध पर चर्चा से भाग रही प्रियंका का जवाब, धर्मेंद्र यादव ने बताया मोदीजी की साख घट रही है, मेरी मां को केरल की नर्सों के भरोसे छोड़कर आया हूं बोले राहुल, शाह, ज्ञानेंद्र को हराकर रहेंगे- अभिषेक बनर्जी और अमेरिकी प्रवक्ता का बयान युद्ध रोकने के लिए बातचीत चल रही है.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- प्रधान मंत्री जी ने बंगाल में दहाड़े1
- सेंत जॉन्स स्कूल की वार्षिक परीक्षा में छात्रों ने मारी बाजी। संत जॉन्स स्कूल टॉपर हुई रिया कुमारी। जूनियर में क्लास एलकेजी के अंकित कुमार एवं यूकेजी के हिमांशु कुमार ने मारी बाजी। लखीसराय जिले के बाजार समिति शांति कंपलेक्स गली संत जॉन्स स्कूल की वार्षिक परीक्षा का रिपोर्ट कार्ड विद्यालय के निर्देशक राजेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य उपयोगिता शर्मा प्रदेश सचिव रणजीत कुमार एवं वार्ड पार्षद सुनील कुमार वह विद्यालय के सभी कक्षाओं में अव्वल अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रस्तुत की गई कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के निर्देशक राजेश शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक बियोगिता शर्मा सहायक शिक्षकों के द्वारा प्रदेश सचिव रणजीत कुमार वार्ड पार्षद सुनील कुमार को अंग वस्त्र एवं विद्यालय का मोमेंटो पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं मंच संचालक कर रहे मनोज मेहता को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। संत जॉन्स स्कूल के रिपोर्ट कार्ड में स्कूल टॉपर सीनियर में 725 अंक प्राप्त कर रिया कुमारी विद्यालय टॉपर हुई वही जूनियर में एलकेजी के अंकित कुमार 385 अंक एवं यूकेजी के हिमांशु कुमार 385 अंक प्राप्त कर सेकंड स्थान प्राप्त किया इसके उपरांत विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले में कक्षा 2 के अमन कुमार दास एलजी के अनुष्का कुमारी रही। विद्यालय में बेस्ट परफॉर्मेंस का खिताब कक्षा 6 के आयुषी कुमारी को एवं अनुशासन सीनियर में कक्षा 6 के खुशी कुमारी एवं जूनियर में कक्षा एलकेजी के आरुष कुमार को दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रणजीत कुमार ने बताया कि संत जॉन्स स्कूल को अब 10th तक की पढ़ाई का रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुका है अब यहां के बच्चे को मैट्रिक तक की शिक्षा प्राप्त होगी उन्होंने बताया की विद्यालय में अनुशासन ही बच्चों को महान बनाता है वह इस विद्यालय में कूट-कूट कर भरा हुआ है वहीं विद्यालय के निर्देशक राजेश शर्मा ने वहां उपस्थित सभी अभिभावकों एवं आए हुए गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा निरंतर प्रयास है कि हम अपने विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ गीत संगीत नृत्य योग एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर से बेहतर शिक्षा दें और अपने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों का पठन-पाठन हेतु चयन करें जिसके परिणाम स्वरुप ही आज हमारे विद्यालय को अब मैट्रिक तक की पढ़ाई का अनुमति प्राप्त हो चुका है अब यहां के बच्चे को 10th तक की पढ़ाई दी जाएगी।1