ओला चालक पर चाकू से हमला: किराया मांगने पर दो युवकों ने किया, पुलिस सायरन सुन फरार जसवंतनगर में किराया मांगने पर ओला चालक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस सायरन सुनकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे ग्राम खेड़ा धौलपुर ओवरब्रिज के ऊपर हुई। घायल चालक की पहचान मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी 30 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुष्पेंद्र सिंह ग्रेटर नोएडा से इटावा के आईटीआई चौराहे के लिए ओला कैब लेकर आ रहे थे। रास्ते में फूलरई गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के बाद चालक ने युवकों से किराए की रकम मांगी। इस पर आरोपियों ने इटावा पहुंचने के बाद भुगतान करने की बात कही। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि युवकों ने चालक की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। विरोध करने पर कार के अंदर ही हाथापाई हुई, जिसमें चाकू की नोक चालक की गर्दन के दाहिनी ओर लगी और वह घायल हो गया। इसके बावजूद चालक ने युवकों का मुकाबला किया। हाथापाई के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राजमार्ग पर गश्त कर रहे पुलिस वाहन का सायरन सुनकर दोनों युवक कार से उतरकर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक विजय वीर और ईएमटी अनूप कुमार की मदद से घायल चालक को सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया। चालक की गर्दन और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पेट्रोल पंप और राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- सत्ता परिवर्तन यात्रा जिला औरैया से होते हुए बड़े भाई अक्षय कुमार जाटव जी के साथ में बहुजन नेता साथ में आओ का नारा देते हुए सत्ता परिवर्तन यात्रा जिला औरैया होते हुए बहुजन नेता साथ में आओ नारा लगाते हुए हमारे बड़े भाई अक्षय कुमार जाटव जी1
- पिनाहट चम्बल घाट पर सावन के दूसरे सोमबार को उमड़ी कावडियो की भीड़, गूंजे बम बम भोले के जयकारे, सुरक्षा पिनाहट चम्बल घाट पर सावन के दूसरे सोमबार को उमड़ी कावडियो की भीड़, गूंजे बम बम भोले के जयकारे, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही तेनात, समाजसेवी द्वारा जगह जगह कराये गए भंडारे के आयोजन, स्वास्थ विभाग द्वारा लगाया गया शिविर1
- शिवहरे कलचुरी समाज ने छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों का किया सम्मान हम आपको बतादे भिंड में शिवहरे कलचुरी समाज द्वारा संस्कृति मैरिज गार्डन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिवहरे कलचुरी समाज ने छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों का किया सम्मान हम आपको बतादे भिंड में शिवहरे कलचुरी समाज द्वारा संस्कृति मैरिज गार्डन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, वहीं समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्गजनों को भी सम्मान देकर उनके अनुभव और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में समाज की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। समाज के लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सहयोग किया।1
- देश में क्या कुछ नहीं चल रहा है 🙋🙋🙋🙋 भारत में एक विचार धारा वाले ये सब कुछ देश मे चल रहा है बो नहीं rjk news2
- हर जगह केबल घुस खोरी है 🙋🤙 जो आप सभी युवा वर्ग है वह अपने1
- मैनपुरी में DM की बड़ी पहल! 2 मासूम बच्चियों के भविष्य की जिम्मेदारी, ₹2,500 महीना समेत कई सुविधाएं मैनपुरी से सामने आई एक बेहद संवेदनशील और मानवीय खबर। दो मासूम बच्चियों के पिता के जेल में निरुद्ध होने के बाद परिवार के सामने पालन-पोषण और भविष्य का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में ज़िलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की पहल के बाद दोनों बच्चियों का स्कूल में दाखिला कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। वहीं, बाल कल्याण योजना के तहत नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रति बच्चा ₹2,500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। बच्चियों के आधार कार्ड और पहचान संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए प्रशासनिक टीम को जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परिवार को खाद्य सुरक्षा के तहत पांच यूनिट राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस उपचार व बीमा योजना का लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई है। यह पहल संकट में फंसे परिवारों तक सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मदद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वीडियो में जानिए पूरा मामला और प्रशासन ने परिवार के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। आपको ज़िलाधिकारी की यह पहल कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe जरूर करें।1
- आगरा ब्रेकिंग फर्जी कॉल सेंटर के बड़े खुलासे से मचा हड़कंप। सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी के नाम पर करते थे ठगी। सोशल मीडिया पर फर्जी कंपनी के नाम से देते थे विज्ञापन। लोकल की रहने वाली दो लड़कियों को भी नौकरी पर रखा था। तीन चरणों में लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे आरोपी। पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर पद के हिसाब से लेते थे रकम। आगरा ब्रेकिंग फर्जी कॉल सेंटर के बड़े खुलासे से मचा हड़कंप। सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी के नाम पर करते थे ठगी। सोशल मीडिया पर फर्जी कंपनी के नाम से देते थे विज्ञापन। लोकल की रहने वाली दो लड़कियों को भी नौकरी पर रखा था। तीन चरणों में लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे आरोपी। पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर पद के हिसाब से लेते थे रकम। फाइनल ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर भी वसूली जाती थी रकम। देशभर से 100 से ज्यादा शिकायतें मिलने की बात सामने आई। 2500 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाने का दावा। दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का हुआ खुलासा। रजिस्टर, 32 बैंक पासबुक, 28 एटीएम और 8 सिम बरामद। 12 QR कोड मिले, आरोपी बिहार और जौनपुर के बताए जा रहे। आगरा थाना ताजगंज क्षेत्र में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने किया खुलासा,3