Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी, डीएम ने दिए उपहार सिद्धार्थनगर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को जिलाधिकारी कक्ष में राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार को भी राखी बांधी। माई छोटा स्कूल, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज और शमराइस स्कूल की छात्राओं ने अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पत्रकारिता
छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी, डीएम ने दिए उपहार सिद्धार्थनगर जिले में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को जिलाधिकारी कक्ष में राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार को भी राखी बांधी। माई छोटा स्कूल, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज और शमराइस स्कूल की छात्राओं ने अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश बांसी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ने थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में दर्ज जानलेवा हमले और बलवे के एक संगीन मामले में सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने लंबे समय से फरार चल रहे आठ आरोपियों के खिलाफ 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा और संपत्ति कुर्की की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज मु०अ०सं० 190/2025 के अंतर्गत BNS की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 117(2) और 109(1) (हत्या का प्रयास व बलवा) के तहत मामला पंजीकृत है। यह प्राथमिकी बकुआंव गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र हरिराम यादव की तहरीर पर दर्ज की गई थी।क्राइम ब्रांच की विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं और अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में हैं। आरोपी सभी ग्राम बकुआंव, थाना जोगिया उदयपुर के निवासी हैं।गौरी व बुधई (पुत्रगण ओरी)कमलेश, राकेश व सुरेन्द्र (पुत्रगण लालसा)श्यामू व रामू (पुत्रगण भगौती)उमेश (पुत्र गौरी)मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट धम्म कुमार सिद्धार्थ ने पाया कि पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद आरोपी न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही अदालत में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। विवेचक के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 84 की कार्रवाई का आदेश जारी किया। कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर धारा 84 का नोटिस चस्पा किया और गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अतिउल्लाह, एसआई मुस्तकीम अंसारी, अवध बिहारी यादव तथा कांस्टेबल अवनीश कुमार, राहुल और चंद्रशेखर यादव की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि आरोपी जल्द ही समर्पण नहीं करते हैं, तो अगली प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।1
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा1
- फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर कल दिनांक 25 अगस्त दिन में 11 बजे दिन में मरीज अब्दुल हक ग्राम खेरटिया मिठ्वल ब्लाक तिलौली सीएचसी पे आँख दिखाने गये थे आँख के ड्राफ की जगह कान का ड्राफ दे दिया और आँख में डालने के बाद लग रहा था आँख फूटने से बचेगा नहीं आज तिलोली सीएचसी पहुंच कर इतनी बड़ी तापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जायगा और आगे से किसी मरीज के साथ ऐसा न हो1
- संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।1
- नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज1
- -- नेपाल में भीषण आपदा के दौरान राहत बचाव में हेलीकॉप्टर से शानदार रेस्क्यू : - पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है। - सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है। - हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है। - लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है,ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते हैं। - रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल में आये भयंकर प्रलय के बाद का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला1
- नेपाल में आई आपदा के बाद -- यूपी के महराजगंज जिलें के निचलौल क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव में सतर्कता से रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। #नेपाल #indai #nepal #टूरिस्ट #UttarPradesh #Maharajganj #police #BJPGovernment #CMYogiAdityanath #DM1
- *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे। *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे।1