,झांसी, गरौठा खेत पर रखवाली करने गए 65 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत ,झांसी, गरौठा खेत पर रखवाली करने गए 65 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत गरौठा। तहसील क्षेत्र के थाना ककरवई अंतर्गत ग्राम मछलीकांछ में सर्प के काटने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम निवासी नाथूराम पुत्र मातादीन गुरुवार को रोज की तरह खेत की रखवाली करने गए थे। शुक्रवार सुबह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खेत पर जाकर तलाश की, जहां नाथूराम मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना पर थाना ककरवई से उपनिरीक्षक अंकित पावर पुलिसकर्मियों आशीष यादव व अनुज कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मृतक के दो पुत्र दीनदयाल व राजा तथा दो भाई मूलचंद व कल्लू हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
,झांसी, गरौठा खेत पर रखवाली करने गए 65 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत ,झांसी, गरौठा खेत पर रखवाली करने गए 65 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत गरौठा। तहसील क्षेत्र के थाना ककरवई अंतर्गत ग्राम मछलीकांछ में सर्प के काटने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम निवासी नाथूराम पुत्र मातादीन गुरुवार को रोज की तरह खेत की रखवाली करने गए थे। शुक्रवार सुबह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खेत पर जाकर तलाश की, जहां नाथूराम मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना पर थाना ककरवई से उपनिरीक्षक अंकित पावर पुलिसकर्मियों आशीष यादव व अनुज कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मृतक के दो पुत्र दीनदयाल व राजा तथा दो भाई मूलचंद व कल्लू हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
- झाँसी पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई .................... ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 📱 7 मोबाइल फोन और पॉकेट डायरी बरामद 💰 करीब 403 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल सामने आई ₿ 500 USDT सीज यह कार्रवाई SSP झाँसी विकास कुमार IPS के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए की गई।1
- झांसी मऊरानीपुर में नदी के टापू पर फंसे 6 ग्रामीण, रात में सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन—दो महिलाओं समेत सभी को सकुशल निकाला झांसी मऊरानीपुर में नदी के टापू पर फंसे 6 ग्रामीण, रात में सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन—दो महिलाओं समेत सभी को सकुशल निकाला झांसी में तहसील मऊरानीपुर के ग्राम धायपुरा से निकला कुरार नदी का जलस्तर लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ गया, अचानक नदी में पानी आ जाने से बीच टापू पर दो महिला समेत 6 ग्रामीण फस गए, दिन भर से नदी में फंसे होने की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार पुलिस और सेना की टीम को लेकर रात के समय मौके पहुंचे और पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और सेना के साथ मिलकर रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया, कड़ी मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने मोटराइज्ड नाव यानि मोटरबोट की मदद से नदी के बीचों बीच फंसे दो महिला और 4 पुरुषों को सकुशल बाहर निकाला गया, तब जाकर ग्रामीणों के अलावा तहसील प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। बाइट : मनोज कुमार, एसडीएम मऊरानीपुर3
- झाँसी में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़,403 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड मनी ट्रेल का खुलासा हुआ गेमिंग ऐप से ठगी की रकम खातों में मंगाकर USDT में करते थे तब्दील, 6 आरोपी गिरफ्तार ,झाँसी की प्रेमनगर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर फ्रॉड की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर निकालने और बाद में USDT में बदलने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7 टचस्क्रीन मोबाइल और एक पॉकेट डायरी बरामद हुई है। जांच में करीब 56 बैंक खातों से जुड़ी 325 शिकायतें सामने आई हैं और समन्वय पोर्टल पर करीब 403 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 500 USDT भी सीज किए हैं। आरोप है कि गिरोह गेमिंग ऐप के जरिए ठगी की रकम को दूसरे लोगों के खातों में मंगवाता था। इसके बाद रकम निकालकर उसे क्रिप्टो करेंसी USDT में ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की कुंडली खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक वर्मा उर्फ सत्यम, अदनान हुसैन, आदिल हुसैन, जान पाल, अभिषेक चौधरी और अर्चित श्रीवास्तव शामिल हैं। वहीं अरमान, अर्श शेख और मो. फैज वांछित बताए गए हैं। प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।1
- *झांसी में रिवायत ईरानी चाय का भव्य शुभारंभ, चाय के साथ मिलेगी ईरानी अंदाज की खास मेहमाननवाजी* झांसी। शहर में चाय के शौकीनों के लिए एक नया और आकर्षक ठिकाना शुरू हो गया है। चित्रा चौराहा, ध्यानचंद स्टेडियम के निकट गुरुवार को ‘रिवायत ईरानी चाय’ का भव्य शुभारंभ किया गया । उद्घाटन अवसर पर संचालक मो. कादिम तथा सह-संचालक मो. माजिद और मो. खालिद ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।‘रिवायत ईरानी चाय’ को पारंपरिक चाय के स्वाद के साथ ईरानी चाय की खास शैली और माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में परिचितों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सजावट, चाय के स्वाद और यहां उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष अंदाज की सराहना की।संचालक मो. कादिम ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वाद और अलग अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने वाली एक परंपरा है। इसी सोच के साथ ‘रिवायत ईरानी चाय’ में ग्राहकों को स्वाद के साथ आत्मीय माहौल देने का प्रयास किया जाएगा।शुभारंभ के दौरान पिंकी, साजिद, हाकिम, आबिद, हामिद, जैनुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संचालक एवं सह-संचालकों को प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ध्यानचंद स्टेडियम के निकट स्थित होने के कारण ‘रिवायत ईरानी चाय’ के शुरू होने से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और चाय प्रेमियों को एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है। प्रतिष्ठान की ओर से आने वाले दिनों में ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देने की बात कही गई है। खबर चोटी बनानी है झांसी। शहर में चाय के शौकीनों के लिए एक नया और आकर्षक ठिकाना शुरू हो गया है। चित्रा चौराहा, ध्यानचंद स्टेडियम के निकट गुरुवार को ‘रिवायत ईरानी चाय’ का भव्य शुभारंभ किया गया । उद्घाटन अवसर पर संचालक मो. कादिम तथा सह-संचालक मो. माजिद और मो. खालिद ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।‘रिवायत ईरानी चाय’ को पारंपरिक चाय के स्वाद के साथ ईरानी चाय की खास शैली और माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में परिचितों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सजावट, चाय के स्वाद और यहां उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष अंदाज की सराहना की।संचालक मो. कादिम ने बताया कि प्रतिष्ठान शुरू करने का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वाद और अलग अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने वाली एक परंपरा है। इसी सोच के साथ ‘रिवायत ईरानी चाय’ में ग्राहकों को स्वाद के साथ आत्मीय माहौल देने का प्रयास किया जाएगा।शुभारंभ के दौरान पिंकी, साजिद, हाकिम, आबिद, हामिद, जैनुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संचालक एवं सह-संचालकों को प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ध्यानचंद स्टेडियम के निकट स्थित होने के कारण ‘रिवायत ईरानी चाय’ के शुरू होने से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और चाय प्रेमियों को एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है। प्रतिष्ठान की ओर से आने वाले दिनों में ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देने की बात कही गई है। खबर चोटी बनानी है1
- jhansi_police दिनांक 25.08.2026 को थाना टहरौली में वादी श्री बृजेश द्वारा उनके सरकारी शराब के ठेके से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना टहरौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस की 02 टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 पेटी देशी शराब, 2,400/- रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त संबंध में सीओ टहरौली की बाइट।1
- झाँसी मे बेतवा नदी मे दोस्तों के सामने युवक को खीच ले गया मगरमछ,, 10 घंटे से SDRF कर रही रेस्क्यू.1
- झांसी पुलिस का बड़ा धमाका: 403 करोड़ के फ्रॉड का भंडाफोड़! |1
- झांसी की टहरौली पुलिस को बड़ी सफलता, देशी शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 2 पेटी शराब और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद* झांसी की टहरौली पुलिस को बड़ी सफलता, देशी शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 2 पेटी शराब और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद* *झांसी।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में टहरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सरिता मिश्रा, थाना टहरौली ने ग्राम टहरौली खास की देशी शराब की दुकान में दिनांक 12/13.08.2026 की रात में हुई 28 पेटी देशी शराब, 4000 रुपये नगद और एक सैमसंग मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। इस संबंध में थाना टहरौली पर मु0अ0सं0 163/2026 धारा 305(a) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। *पुलिस ने क्या किया:* आज दिनांक 28.08.2026 को उ0नि0 विकास कुमार व उ0नि0 प्रभाकान्त साहू रात्रि गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शराब ठेके में चोरी हुई शराब को कुछ लोग लाड़ी तिराहे पर कम पैसे में बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक खड़ी गाड़ी UP 14 DS 2654 स्विफ्ट डिजायर को पकड़ा। गाड़ी की तलाशी में 2 पेटी देशी शराब (90 क्वार्टर), चोरी कर बेची गई शराब के 2400 रुपये बरामद हुए और 3 लोगों को पकड़ा गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:* 1. राजाबाबू उर्फ कृष्णकान्त पुत्र अशोक कुमार अहिरवार निवासी खुशीपुरा थाना टोड़ी फतेहपुर जिला झांसी 2. अरुण कुशवाहा पुत्र दुर्गाप्रसाद कुशवाहा निवासी रिस्कल थाना एरच जिला झांसी 3. ध्रुव सोनी पुत्र जितेन्द्र सोनी निवासी रामपुरा गरौठा जिला झांसी पूछताछ में 4 और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए - हल्के यादव उर्फ महाराज यादव, गणेश पुत्र दुर्गाप्रसाद, सौरभ अहिरवार और कमल पुत्र कलू अहिरवार, सभी निवासी जनपद झांसी। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस व 60(1) आबकारी अधिनियम की बढ़ोतरी की है। *बरामदगी:* 2 पेटी देशी शराब, 2400 रुपये और चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार UP 14 DS 2654 *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सरिता मिश्रा, उ0नि0 प्रभाकान्त साहू, उ0नि0 विकास कुमार, का0 286 रोहित मौर्य, का0 1303 दीपांशु विमल।2