जयपुर जेल से इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला टॉप-10 बदमाश गिरफ्तार जयपुर। जयपुर की सेंट्रल जेल से मोबाइल फोन के जरिए धमकी भरा वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में लालकोठी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 बदमाश जगदीप पहलवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि सितंबर 2025 में जयपुर सेंट्रल जेल के भीतर कुछ कैदियों ने अवैध रूप से स्मार्टफोन का उपयोग कर धमकी भरा वीडियो बनाया था। बाद में इस वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी ‘jagdeep_pahalwan_777’ से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लालकोठी थाने में आईटी एक्ट, बीएनएस और कारागार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल के अंदर वीडियो बनाने वाले छह आरोपियों निखिल, अंकित जाट, प्रमोद स्वामी, राकेश गुर्जर, देशराज गुर्जर और रवि उर्फ रविंद्र गुर्जर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला मुख्य आरोपी जगदीप उर्फ कीडू फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही उसने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया और पूरी तरह से भूमिगत हो गया। इसके बाद गठित विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और लगातार निगरानी के आधार पर दबिश देकर आरोपी जगदीप उर्फ जगदीप पहलवान उर्फ कीडू (33) निवासी सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के एक पुराने मामले में भी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही इंस्टाग्राम से संपर्क कर धमकी भरे वीडियो को हटवाया गया और आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी को भी ब्लॉक करवा दिया गया। फिलहाल आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में लालकोठी थानाधिकारी प्रकाश राम, हेड कांस्टेबल सूरज और कांस्टेबल राधेलाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और तकनीकी दक्षता की सराहना की है।

- महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया “हमारे ही समाज के मंत्री ने आरोपी को बचाया, सरकार बचाने के लिए दबा दिया गया मामला” जयपुर। महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हमले के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो Hanuman Beniwal ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कई मामलों को दबा दिया जाता है। बेनीवाल ने 25 मई 2022 को झोटवाड़ा क्षेत्र के कालवाड़ इलाके में “हमारा समाचार” से जुड़े तीन पत्रकारों पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि “हमारे ही समाज के एक मंत्री ने आरोपी को बचा लिया। उस समय मंत्री इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे, लेकिन सरकार अल्पमत में थी। यदि मंत्री इस्तीफा दे देते तो शायद सरकार भी गिर सकती थी।” उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति की गई। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उस दौरान पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की बजाय मामले को शांत कराने के प्रयास किए गए। आरएलपी सुप्रीमो ने कहा कि कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण को लेकर करीब 60 दिनों तक धरना चला था और पत्रकार संगठनों ने लगातार आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और पत्रकारों तथा उनके परिवारों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। बेनीवाल ने महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हालिया हमले को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि पत्रकार और उनके परिवार सुरक्षित नहीं रहेंगे तो भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।1
- युवा उदय सम्मेलन में NSUI President विनोद जाखड़ ने क्या कहा!1
- मुहाना इलाके में फिरौती के लिए युवक का अपहरण का प्रयास,बदमाशों ने जमकर पीटा जयपुर के मुहाना थाना इलाके में फिरौती के लिए एक युवक का किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। छुड़ाकर भागने पर बदमाशों ने पीछा कर दोबारा उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक-पटक कर पीटने के बाद बदमाश कार से फरार हो गए। मुहाना थाने में पीड़ित की ओर से कार सवार बदमाशों के खिलाफ रविवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- सांगानेर के रामपुरा रोड निवासी 21 साल के युवक के किडनैप की कोशिश की। वह सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रीको कांटा के पास एक कार तेजी से आकर उसके आगे रुकी। कार में सवार 5-6 लड़के उतरे और उसे पकड़ लिया। मारपीट कर उसकी तलाशी ली। कुछ नहीं मिलने पर कर में बैठ कर ले गए और धमकाया कि उसका किडनैप कर घरवालों से फिरौती वसूलकर छोड़ेंगे। जैसे-तैसे बदमाशों को धक्का देकर उनके चंगुल से भाग निकला। भागने को लेकर गुस्साए बदमाशों ने उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। मारपीट के दौरान लोगों को आते देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने ने के साथ ही बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है।1
- गर्मी के मौसम में दो जहरीले नागों में लड़ाई है या प्यार ... आंधी तहसील की ग्राम पंचायत खरड़ में दो सर्पराज आपस में प्यार जाता रहे है या दोनो में झगड़ा हो रहा है कोई कह नहीं सकता इन बेजुबानों के दिल में क्या है1
- पटना के दानापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बैंक परिसर के एटीएम बूथ में एक सैलून चल रहा है। बाहर बैंक का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर पैसे निकालने की मशीन गायब है, जिससे स्थानीय लोग हैरान हैं। इस पर बैंक प्रबंधन का कहना है कि अब यह जगह किराए पर दे दी गई है, लेकिन ग्राहकों को पूर्व सूचना न मिलने से सवाल उठ रहे हैं।1
- जयपुर में ऑटो किराए को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक ड्राइवर ने यात्री से तय किराए से ज़्यादा पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और यह मनमानी का मुद्दा फिर गरमा गया।1
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी। उनकी इस उपस्थिति ने राष्ट्रीय राजनीति में कई नए सियासी संकेतों और अटकलों को जन्म दिया है।1
- किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं सूरतगढ़। किरयाना खुदरा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का रविवार को महेश्वरी भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी मनोज सोमानी ने अध्यक्ष पद के लिए राघव गुप्ता,सचिव गोपाल कोठारी कोषाध्यक्ष सतपाल भटेजा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान पुर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, पुर्व विधायक अशोक नागपाल, सुत व्यापार मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह सरां नगरपालिका पुर्व अध्यक्ष आरती शर्मा, काजल छाबड़ा, ओमप्रकाश कालवा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोरव बलाना रहे। कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष किशोर गाबा ने राघव गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के अध्यक्ष राघव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1