logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी व्यर्थ ब्रह्मस्थली कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की लाइन हुई लीकेज गर्मी से पहले विभाग की लापरवाही बढ़ा सकती है पेयजल संकट! डूंगरपुर। जनजाति अंचल के डूंगरपुर में मई ओर जून माह से पहले ही मार्च में जहा तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते आगामी गर्मी को लेकर जिला प्रशासन पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैदी दिखा रहा है। वही दूसरी ओर लचर विभागीय कार्यप्रणाली के चलते हजारों लीटर अमृत जल सड़को ओर नालियों में व्यर्थ बह रहा है। बुधवार को शहर ब्रह्मस्थली कॉलोनी में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

2 hrs ago
user_Dungarpur Fast News
Dungarpur Fast News
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी व्यर्थ ब्रह्मस्थली कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की लाइन हुई लीकेज गर्मी से पहले विभाग की लापरवाही बढ़ा सकती है पेयजल संकट! डूंगरपुर। जनजाति अंचल के डूंगरपुर में मई ओर जून माह से पहले ही मार्च में जहा तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते आगामी गर्मी को लेकर जिला प्रशासन पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैदी दिखा रहा है। वही दूसरी ओर लचर विभागीय कार्यप्रणाली के चलते हजारों लीटर अमृत जल सड़को ओर नालियों में व्यर्थ बह रहा है। बुधवार को शहर ब्रह्मस्थली कॉलोनी में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • -पंचायत समिति ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर है इसके लिए पात्र उदयपुर/डूंगरपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने पांच पंचायत समितियों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग की है। सांसद डॉ रावत ने मंगलवार को संसद में नियम 377 के अधीन यह मामला रखा। सांसद डॉ रावत ने संसद में बताया कि लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के अंतर्गत जिला उदयपुर की पंचायत समितियों ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर में वर्तमान में एक भी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित नहीं है, जबकि ये सभी क्षेत्र जनजाति बहुल हैं। जनगणना 2011 के अनुसार पंचायत समिति ओगणा में 68 प्रतिशत, सुलाव में 95 प्रतिशत, देवला में 98 प्रतिशत, नाई में 86 प्रतिशत तथा कल्याणपुर में 88 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति जनसंख्या निवास करती है एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जाने हेतु सम्पूर्ण पात्रता रखती है। ये पंचायत समितियां दुर्गम एवं भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे जनजाति बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के समुचित अवसर उपलब्ध नहीं हो पाते। परिणामस्वरूप उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होती है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से यहां एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है। अतः अनुरोध है कि संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत उपर्युक्त पांचों पंचायत समितियों में नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर जनजाति विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    -पंचायत समिति ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर है इसके लिए पात्र
उदयपुर/डूंगरपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने पांच पंचायत समितियों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग की है। सांसद डॉ रावत ने मंगलवार को संसद में नियम 377 के अधीन यह मामला रखा।
सांसद डॉ रावत ने संसद में बताया कि लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के अंतर्गत जिला उदयपुर की पंचायत समितियों ओगणा, सुलाव, देवला, नाई एवं कल्याणपुर में वर्तमान में एक भी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित नहीं है, जबकि ये सभी क्षेत्र जनजाति बहुल हैं। जनगणना 2011 के अनुसार पंचायत समिति ओगणा में 68 प्रतिशत, सुलाव में 95 प्रतिशत, देवला में 98 प्रतिशत, नाई में 86 प्रतिशत तथा कल्याणपुर में 88 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति जनसंख्या निवास करती है एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जाने हेतु सम्पूर्ण पात्रता रखती है। ये पंचायत समितियां दुर्गम एवं भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे जनजाति बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के समुचित अवसर उपलब्ध नहीं हो पाते। परिणामस्वरूप उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होती है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से यहां एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है। अतः अनुरोध है कि संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत उपर्युक्त पांचों पंचायत समितियों में नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर जनजाति विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। वागड़ की धरा पर इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आगामी 26 मार्च को डूंगरपुर नगर में रामोत्सव आयोजन समिति और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीनाथजी मंदिर में सर्व हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। ​गौ रक्षा प्रमुख देवी सिंह भेखरेड ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ पारंपरिक रूप से बादल महल से होगा। इस यात्रा में अश्व, सजी-धजी बग्गियां, भव्य राम दरबार, विभिन्न धार्मिक झांकियां, अखाड़े, डीजे और बैंड मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा बादल महल से रवाना होकर तहसील चौराहा, गेपसागर की पाल, पुराना अस्पताल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, माणक चौक, दर्जीवाड़ा, कनेरा पोल, घूमटा बाजार और मोची बाजार होते हुए पुनः गेपसागर की पाल पहुंचेगी, जहां महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। ​विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को सुव्यवस्थित करने के लिए एक सशक्त संरक्षक मंडल बनाया गया है। इसमें डूंगरपुर के पूर्व राजपरिवार के महारावल हर्षवर्धन सिंह सहित हसमुख पंड्या, प्रकाश पंचाल, प्रभुलाल पंड्या और अन्य गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही एक मार्गदर्शक मंडल और अनूप चौबीसा व डायालाल पाटीदार के नेतृत्व में 100 प्रबुद्धजनों की संचालन समिति का गठन किया गया है। विशेष बात यह है कि इस समिति में 20 मातृ शक्तियों को भी सक्रिय जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने एकता का संदेश दिया। सनातन धर्म समिति के महामंत्री मुकेश श्रीमाल ने प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक समाज अपनी ओर से एक अश्व और झांकी शामिल करे, ताकि सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की जा सके। क्षत्रिय समाज की ओर से शार्दूल सिंह राठौर और जैन समाज की ओर से धनपाल जैन ने तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संरक्षक हसमुख पंड्या और सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने आह्वान किया कि यह आयोजन किसी पार्टी या संगठन का न होकर पूरे हिंदू समाज का है, जिसे पूरी मर्यादा और अनुशासन के साथ सफल बनाना है। ​शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह स्टाल लगाए जाएंगे। श्रीनाथजी मंदिर के बाहर सनातन धर्म समिति व तिलक शाखा, नेमिनाथ जैन मंदिर के बाहर सकल जैन समाज नवयुवक मंडल और मोची बाजार में मोची समाज द्वारा शीतल पेय और जल की व्यवस्था की जाएगी। बैठक का संचालन देवी सिंह भेखरेड ने किया और अंत में समाजसेवी अनिल पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    2
    संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। वागड़ की धरा पर इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आगामी 26 मार्च को डूंगरपुर नगर में रामोत्सव आयोजन समिति और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीनाथजी मंदिर में सर्व हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
​गौ रक्षा प्रमुख देवी सिंह भेखरेड ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ पारंपरिक रूप से बादल महल से होगा। इस यात्रा में अश्व, सजी-धजी बग्गियां, भव्य राम दरबार, विभिन्न धार्मिक झांकियां, अखाड़े, डीजे और बैंड मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा बादल महल से रवाना होकर तहसील चौराहा, गेपसागर की पाल, पुराना अस्पताल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, माणक चौक, दर्जीवाड़ा, कनेरा पोल, घूमटा बाजार और मोची बाजार होते हुए पुनः गेपसागर की पाल पहुंचेगी, जहां महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
​विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को सुव्यवस्थित करने के लिए एक सशक्त संरक्षक मंडल बनाया गया है। इसमें डूंगरपुर के पूर्व राजपरिवार के महारावल हर्षवर्धन सिंह सहित हसमुख पंड्या, प्रकाश पंचाल, प्रभुलाल पंड्या और अन्य गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही एक मार्गदर्शक मंडल और अनूप चौबीसा व डायालाल पाटीदार के नेतृत्व में 100 प्रबुद्धजनों की संचालन समिति का गठन किया गया है। विशेष बात यह है कि इस समिति में 20 मातृ शक्तियों को भी सक्रिय जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने एकता का संदेश दिया। सनातन धर्म समिति के महामंत्री मुकेश श्रीमाल ने प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक समाज अपनी ओर से एक अश्व और झांकी शामिल करे, ताकि सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की जा सके। क्षत्रिय समाज की ओर से शार्दूल सिंह राठौर और जैन समाज की ओर से धनपाल जैन ने तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संरक्षक हसमुख पंड्या और सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने आह्वान किया कि यह आयोजन किसी पार्टी या संगठन का न होकर पूरे हिंदू समाज का है, जिसे पूरी मर्यादा और अनुशासन के साथ सफल बनाना है।
​शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह स्टाल लगाए जाएंगे। श्रीनाथजी मंदिर के बाहर सनातन धर्म समिति व तिलक शाखा, नेमिनाथ जैन मंदिर के बाहर सकल जैन समाज नवयुवक मंडल और मोची बाजार में मोची समाज द्वारा शीतल पेय और जल की व्यवस्था की जाएगी। बैठक का संचालन देवी सिंह भेखरेड ने किया और अंत में समाजसेवी अनिल पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
    1
    झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • banswada mein Bam ki suchna Mili Hai email per khuli dhamki mil rahi hai banswada post office ko udane ki dhamki
    1
    banswada mein Bam ki suchna Mili Hai email per khuli dhamki mil rahi hai banswada post office ko udane ki dhamki
    user_Ramlal R damor
    Ramlal R damor
    Photographer बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    18 min ago
  • बांसवाड़ा जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग तथा संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने छोटी सरवन क्षेत्र में विभिन ग्राम पंचायतों -ग्राम पंचायत कुंडल , सीमलखेड़ा आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और पेयजल की उपलब्धता तथा आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें अपने क्षेत्र में पानी की समस्या और आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन व पेयजल विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी पेयजल की समस्या सामने आए, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा टैंकरों के माध्यम से भी जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कलेक्टर को क्षेत्र में चल रही पेयजल व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
    4
    बांसवाड़ा जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग तथा संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने छोटी सरवन क्षेत्र में विभिन ग्राम पंचायतों -ग्राम पंचायत कुंडल , सीमलखेड़ा आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और पेयजल की उपलब्धता तथा आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें अपने क्षेत्र में पानी की समस्या और आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी छोटी सरवन व पेयजल विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी पेयजल की समस्या सामने आए, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा टैंकरों के माध्यम से भी जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कलेक्टर को क्षेत्र में चल रही पेयजल व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उदयपुर। शहर में बिना सचित्र चेतावनी वाले सिगरेट और तम्बाकू बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिगरेट, तम्बाकू और हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी प्रतापनगर की टीम और डीएसटी ने ड्रग इंस्पेक्टर उदयपुर के सहयोग से आदर्श नगर ई-ब्लॉक, पायडा स्थित एक ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मुकेश पुत्र सुजानमल के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट (कुल 65,200 सिगरेट), 60 पैकेट तम्बाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जो कानूनन अपराध है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 154/2026 दर्ज कर COTPA एक्ट 2003 की धारा 07/20 में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह माल कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाता था। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसे कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Hashtags: #Udaipur #PoliceAction #COTPAAct #TobaccoRaid #UdaipurPolice #BreakingNews #RajasthanNews #LakeCityNews
    1
    उदयपुर। शहर में बिना सचित्र चेतावनी वाले सिगरेट और तम्बाकू बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिगरेट, तम्बाकू और हुक्के बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी प्रतापनगर की टीम और डीएसटी ने ड्रग इंस्पेक्टर उदयपुर के सहयोग से आदर्श नगर ई-ब्लॉक, पायडा स्थित एक ठिकाने पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मुकेश पुत्र सुजानमल के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट (कुल 65,200 सिगरेट), 60 पैकेट तम्बाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जो कानूनन अपराध है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 154/2026 दर्ज कर COTPA एक्ट 2003 की धारा 07/20 में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह माल कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाता था।
इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसे कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Hashtags:
#Udaipur #PoliceAction #COTPAAct #TobaccoRaid #UdaipurPolice #BreakingNews #RajasthanNews #LakeCityNews
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ​डूंगरपुर। जीव दया ही सबसे बड़ी सेवा है और इसी मानवीय मूल्य को चरितार्थ करते हुए शहर के प्रमुख समाजसेवी संगठन एमएमबी ग्रुप ने भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया है। ग्रुप द्वारा मस्तान बाबा दरगाह परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस अभियान का शुभारंभ मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मोहम्मद हासिम, सद्दाम हुसैन, अफजल और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने कहा कि हमारा देश सूफी-संतों की सरजमीं है, जहाँ खिदमत (सेवा) को इबादत से ऊपर माना गया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले हर घर के आंगन में पक्षियों के लिए सकोरे और दाना-पानी रखने की समृद्ध संस्कृति थी, लेकिन आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इन जरूरी संस्कारों से दूर होती जा रही है। मकरानी ने जोर दिया कि नई पीढ़ी को सेवा के प्रति प्रेरित करने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर चलाने की आवश्यकता है। मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप मस्तान बाबा की याद में न केवल पक्षियों की सेवा कर रहा है, बल्कि इंसानियत को कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि यह ग्रुप पूरे संभाग में अपनी विशिष्ट समाज सेवा के लिए पहचाना जाता है। इनके द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और सर्दियों में स्वेटर का वितरण, नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जीवन बचाना, स्वच्छता अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, गरीबों को राशन वितरण और कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल उपलब्ध कराना जैसे काम किये जा रहे है। मस्तान बाबा के शांति और इंसानियत के पैगाम को आगे बढ़ाते हुए एमएमबी ग्रुप का यह परिंडा अभियान अब शहर के अन्य हिस्सों में भी चलाया जाएगा। ग्रुप के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपनी इस गौरवशाली संस्कृति और पुरखों द्वारा दी गई सेवा की विरासत को रुकने नहीं देंगे। इस पहल की शहरवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
    2
    ​डूंगरपुर। जीव दया ही सबसे बड़ी सेवा है और इसी मानवीय मूल्य को चरितार्थ करते हुए शहर के प्रमुख समाजसेवी संगठन एमएमबी ग्रुप ने भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया है। ग्रुप द्वारा मस्तान बाबा दरगाह परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस अभियान का शुभारंभ मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मोहम्मद हासिम, सद्दाम हुसैन, अफजल और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने कहा कि हमारा देश सूफी-संतों की सरजमीं है, जहाँ खिदमत (सेवा) को इबादत से ऊपर माना गया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले हर घर के आंगन में पक्षियों के लिए सकोरे और दाना-पानी रखने की समृद्ध संस्कृति थी, लेकिन आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इन जरूरी संस्कारों से दूर होती जा रही है। मकरानी ने जोर दिया कि नई पीढ़ी को सेवा के प्रति प्रेरित करने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर चलाने की आवश्यकता है।
मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप मस्तान बाबा की याद में न केवल पक्षियों की सेवा कर रहा है, बल्कि इंसानियत को कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि यह ग्रुप पूरे संभाग में अपनी विशिष्ट समाज सेवा के लिए पहचाना जाता है। इनके द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और सर्दियों में स्वेटर का वितरण, नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जीवन बचाना, स्वच्छता अभियान के तहत कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, गरीबों को राशन वितरण और कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल उपलब्ध कराना जैसे काम किये जा रहे है।
मस्तान बाबा के शांति और इंसानियत के पैगाम को आगे बढ़ाते हुए एमएमबी ग्रुप का यह परिंडा अभियान अब शहर के अन्य हिस्सों में भी चलाया जाएगा। ग्रुप के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपनी इस गौरवशाली संस्कृति और पुरखों द्वारा दी गई सेवा की विरासत को रुकने नहीं देंगे। इस पहल की शहरवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • डूंगरपुर। रिकवरी कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी के साथ अज्ञात 5 से अधिक बदमाशो ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों ही घायलों का अब जिला अस्पताल me उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार झालावाड़ निवासी विजयपाल पिता भंवर सिंह झाला ओर कोटपुतली निवासी ओमप्रकाश पिता गणेशराम यादव दोनों शहर में फाइनेंस कर्मी है। दोनों मंगलवार को वसी गांव में फील्ड कलेक्शन के लिए गए हुए थे। तभी वापस लौटने के दौरान खेमारू मॉडल स्कूल के निकट आगे चल रही बाइक सवार 5 से अधिक बदमाशो ने बाइक रोक कर पत्थर से दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर उन्हें 108 ईएमटी हर्षवर्धन ओर सुनील पाटीदार से जिला अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का अब जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
    1
    डूंगरपुर। रिकवरी कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी के साथ अज्ञात 5 से अधिक बदमाशो ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों ही घायलों का अब जिला अस्पताल me उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार झालावाड़ निवासी विजयपाल पिता भंवर सिंह झाला ओर कोटपुतली निवासी ओमप्रकाश पिता गणेशराम यादव दोनों शहर में फाइनेंस कर्मी है। दोनों मंगलवार को वसी गांव में फील्ड कलेक्शन के लिए गए हुए थे। तभी वापस लौटने के दौरान खेमारू मॉडल स्कूल के निकट आगे चल रही बाइक सवार 5 से अधिक बदमाशो ने बाइक रोक कर पत्थर से दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर उन्हें 108 ईएमटी हर्षवर्धन ओर सुनील पाटीदार से जिला अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का अब जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • दशामाता के पावन पर्व पर झाड़ोल में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन, 11–12 मार्च को मेला ग्राउंड में सजेगा मेला
    1
    दशामाता के पावन पर्व पर झाड़ोल में दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन, 11–12 मार्च को मेला ग्राउंड में सजेगा मेला
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.