नीट धांधली पर भड़का विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन AIIMS की निगरानी में परीक्षा कराने, पेपर लीक रोकने और शिक्षा सुधारों की उठाई मांग भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल नीट धांधली पर भड़का विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन AIIMS की निगरानी में परीक्षा कराने, पेपर लीक रोकने और शिक्षा सुधारों की उठाई मांग भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भारतीय विद्यार्थी मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने नीट परीक्षा में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और व्यापक शिक्षा सुधारों की मांग उठाई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सिंघानिया ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मांग की कि नीट परीक्षा का संचालन AIIMS की निगरानी में कराया जाए, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की उच्चस्तरीय जांच हो, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार लागू किए जाएं। ज्ञापन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती, समान शिक्षा व्यवस्था, छात्राओं की सुरक्षा और अन्य मांगें भी शामिल की गईं। इस दौरान राधेश्याम एरवाल, रामेश्वर दसलानिया, सुरेश प्रजापत, रमेश कीर, एडवोकेट भैरूलाल बैरवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। फोटो कैप्शन: भीलवाड़ा तरंग न्यूज़: भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस (देहात) की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। (संलग्न फोटो)4
- ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत1
- बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।1
- Chittorgarh का अद्भुत हजारेश्वर महादेव मंदिर, एक लोटा जल से हजार शिवलिंग का अभिषेक, हर ओर 'हर-हर महादेव' का जयघोष गूंज रहा #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- एनडीपीएस कोर्ट का सख्त फैसला: 4.2 किलो अफीम तस्करी में दो दोषियों को 15-15 साल की जेल, डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना भीलवाड़ा। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अफीम तस्करी के एक मामले में विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, भीलवाड़ा ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास तथा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बताया कि 7 मार्च 2022 को मंगरोप थाना पुलिस पुलिस चौकी मंडपिया के सामने नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान चेनराम पुत्र मांगीलाल गुंदरावत (भील), निवासी नीमच सिटी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की डिग्गी की तलाशी लेने पर 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने चेनराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अफीम परमानन्द पुत्र मन्नाराम जाट, निवासी बरखेड़ा देव, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) से खरीदना स्वीकार किया। जांच के बाद पुलिस ने परमानन्द को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने चेनराम को धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट तथा परमानन्द को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी माना। दोनों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने 8 गवाहों के बयान और 78 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया।1