बदलापुर में युवती की झोलाछाप डॉक्टर से अफेयर हुई मौत मामला संदिग्ध। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गांव में गुरुवार की दोपहर करीब 24 वर्षीय एक युवती नेहा प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही युवती का शव उसके घर के बरामदे में मिलने से उसके परिजनों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतका की बहन सुशीला ने बदलापुर कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाई है कि उसकी बहन का पिछले कई महीनों से चंवरी गाँव निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर संजय यादव से प्रेम संम्बंध चल रहा था। घटना से पहले युवती उक्त डॉक्टर से मिलने गई थी और घर लौटने के बाद उसने कथित रूप से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर ली और उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस सम्बन्ध में समाचार संकलन तक उक्त डॉक्टर से सम्पर्क नहीं हो पाया है जैसे ही कुछ जानकारी मिलेगी अपडेट कराने का प्रयास करूँगा। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

- Post by Anupam tiwari1
- जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की जयंती के उपलक्ष्य में गाजीपुर से लखनऊ तक निकाली जा रही साइकिल यात्रा का गुरुवार को बदलापुर में भव्य स्वागत किया गया। बसपा कार्यकर्ता प्रशांत द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा विभिन्न जिलों और कस्बों से होकर लखनऊ पहुंचेगी, जहां 15 मार्च को जयंती कार्यक्रम में शामिल होगी। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर तिराहा पर पहुंचने पर स्थानीय बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशांत का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह यात्रा लोगों को कांशीराम जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान से अवगत कराने का माध्यम बन रही है। कार्यक्रम में बसपा के विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम और जिला पंचायत सदस्य रंजीत राजा ने कहा कि कांशीराम जी ने वंचित और दबे-कुचले वर्गों को राजनीतिक पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। इस मौके पर कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।1
- थाना आसपुर देवसरा की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त आर्यन सरोज निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज और आलोक यादव निवासी रुपनपुर थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार करके भेजा जेल। प्रतापगढ़। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट के साथ बरामद की है। जानकारी के अनुसार 09 मार्च 2026 को सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिया निवासी व्यक्ति अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम धरौली (थाना आसपुर देवसरा) आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी, जिसे रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी क्रम में थाना आसपुर देवसरा के उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल पवन नायक व कांस्टेबल रंजीत कुमार ने मुखबिर की सूचना पर विझाला नहर पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आर्यन सरोज (19 वर्ष) निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर तथा आलोक यादव (20 वर्ष) निवासी रुपनपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 09 मार्च की रात धरौली गांव से मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद पहचान छिपाने के लिए बाइक का चेचिस नंबर रगड़कर मिटा दिया और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी। वे फर्जी कागजात तैयार कर मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। *थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया की सख्त कार्यशैली और लगातार चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं।1
- सिद्धार्थनगर – जन्म प्रमाण पत्र बनाने के बदले दो हजार रुपये की घूस लेने के आरोप में पंचायत सचिव को जिलाधिकारी ने निलंबित1
- कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। दोस्तपुर से सूरापुर तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इस संबंध में कादीपुर के भाजपा विधायक Rajesh Gautam ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा करने का निर्णय लिया है। विधायक ने बताया कि दोस्तपुर से सूरापुर तक फोरलेन सड़क बनने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। साथ ही क्षेत्र के गांवों को भी बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार लगातार ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।1
- Post by Umesh nishad azamgarh Umesh az2
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- लोकसभा में जोरदार बोलीं टीएमसी सांसद सयानी घोष #SayaniGhosh #TMC #LokSabha #ParliamentSession #IndianPolitics1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1