"कोर्रा गांव में प्रशासन की दबंगई: हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाकर बना रहे हैं सड़क?" * "जमीन पर जबरन कब्जा: तहसीलदार और पुलिस पर बरसे ग्रामीण, इंसाफ की गुहार" * "क्या कानून से ऊपर है प्रशासन? कोर्रा गांव में हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद निर्माण, तनाव बरकरार" संवाददाता प्रतापगढ़-पट्टी जनपद के कोर्रा गांव निवासी सुनील कुमार द्वारा हाईकोर्ट लखनऊ में अपील की गई थी कि गाटा संख्या 227 उनकी भूमिधारी जमीन है। उस पर जबरन गांव के तथाकथित लोगों द्वारा जबरन सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है। गाटा संख्या 228,229 जो चकरोड व ग्राम सभा की जमीन है उस पर गांव के एक व्यक्ति ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया है। जिस जमीन पर सड़क बनना चाहिए था उस पर न बनाकर उनकी जमीन पर सड़क बनाएं जाने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित के पक्ष में हाईकोर्ट लखनऊ व सिविल न्यायालय प्रतापगढ़ ने सुनील कुमार की जमीन गाटा संख्या 227 पर स्थगन आदेश दिया है। इस पर किसी तरह का निर्माण नही होगा। मामले की शिकायत एसडीएम पट्टी से भी की गई है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस व गांव के कुछ तथाकथित लोगों द्वारा सड़क का निर्माण जबरन किया जा रहा है। इस संबंध में रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एसडीएम पूर्णेंदु मिश्रा ने बताया कि शिकायत के बाद तहसीलदार पवन सिंह को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराते हुए न्याय हित में काम होगा। वर्तमान समय में तहसीलदार मौके पर जांच के लिए पहुंचे हुए हैं।

- Ankur VermaLalganj, Pratapgarh🙏1 hr ago
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर ने अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता की, जिसमें अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण पर चर्चा हुई। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी शामिल थे। अपराधों की समीक्षा, विवेचना की प्रगति, और अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए 💼।1
- भूमाफिया नहीं, प्रचारक हूँ। 26 जिला चलाता हूँ। 26 करोड़ जनता आरएसएस की चलाता हूँ। विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। कैबिनेट मंत्री दौड़कर पैर छूता है- आलोक पांडेय स्वघोषित आरएसएस प्रचारक। प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील में तरदहा निवासी आलोक कुमार पांडेय पुत्र हरि प्रकाश पाण्डेय और उनकी पत्नी पूजा पाण्डेय व शिव प्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व श्याम बिहारी पाण्डेय सहित 15 अज्ञात अपराधियों के साथ जियो बीपी कम्पनी के निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के कार्य को गुंडई और सरहंगई के बल पर रोकवा दिया और कारण पूछने पर आरएसएस का प्रचारक बताकर रौब गाँठने से भी बाज़ नहीं आये। आरएसएस में जिला प्रचारक से लेकर क्षेत्र प्रचारक व प्रांत प्रचारक वही होता है जो अविवाहित हो। यहाँ तो आलोक कुमार पाण्डेय अपनी पत्नी पूजा पाण्डेय को लेकर स्वयं को आरएसएस का प्रचारक बताकर जनता के दिलोदिमाग में आरएसएस के प्रति गलत भावना भरने का काम किया गया। जबकि आरएसएस में ऐसी कोई ब्यवस्था नहीं है। जिस तरह तथाकथित आरएसएस प्रचारक आलोक कुमार पाण्डेय जनता में RSS का सहारा लेकर कैबिनेट मंत्री तक को अपने पैर छूने की दुहाई देकर अपने निजी लाभ के लिए भौकाल बनाया गया, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम होगी। #BJP #BJPUP #rss #MohanBhagwat #BLSantosh #Ramlal #yogi #CMYogi #YogiAdityanath #AmitShah #modi #narendramodi #PMO #PMModi1
- *बाबा के राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर नहीं रहा ठेकेदारों अधिकारियों को बाबा का डर* *सरकार की छवि को धूमिल करने पर लगे ठेकेदार अधिकारी बनी सड़क पर गिट्टी ऐसे पड़ी कि दो दिन बाद बटोर ले जाओ* *कौन दे रहा ऐसे भ्रष्टाचारियो को पनाह जो बिना डर के बिना क्वालिटी वाली सड़क बना रहे* *ऐसे बनी सड़क की हो सकता है हादसा गिर सकते हैं फिसल के राहगीर कौन होगा इसका जिम्मेदार* प्रतापगढ़ :-अमरगढ़ से पहलमापुर मढ़रा मऊ होते हुए जो सड़क बनाई जा रही है उसकी क्वालिटी एकदम निम्न कोर्ट की है कृपया विभाग तत्काल इसे संज्ञान में ले ...1
- संवाददाता -अनिल कुमार आसपुर देवसरा। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लाखीपुर कब सा गांव निवासी जावेद अली अपने परिवार के साथ महीने भर पूर्व कोलकाता गया हुआ था । आरोप है कि गांव के एक तालाब में उसने ₹20000 के मछली के बच्चों का पालन किया था। जो वर्तमान समय में लाखों रुपए की मछली तैयार थी। आरोप है कि उसके तालाब से गांव के ही लोगों ने मछली मार लिया। इसकी जानकारी जब आज शनिवार को शाम करीब 5:00 बजे वह परिवार के साथ घर आया तो हुई। पीड़ित ने पुलिस समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोहा अमेठी खेरौना ग्राम पंचायत में स्थित एसएन पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया दर्शको ने छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर जमकर तालियां बजाई रविवार को विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था इसकी शुरुआत मुख्य अतिथियों के मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और वंदना के साथ हुआ कालेज के छात्र छात्राओं ने पंजाबी राजस्थानी अवधी ब्रज के गानों पर नृत्य किया महक कनिष्का का मोबाइल नृत्य प्रिन्सी शिवांगी उनके साथियों का अवधी नृत्य साक्षी प्राची के साथियों का सास बहू की पारिवारिक मंचन दर्शको द्वारा सराहा गया माता सीता का पार्ट अदा कर रही श्रेया राम के रूप में आकर्ष का अभिनय सराहा गया कालेज के प्रबंधक सुनील मिश्रा ने विद्यालय के प्रगति आख्या प्रस्तुत किया प्रधानाचार्य ममता मिश्रा ने कालेज की शिक्षण ब्यवस्था अभिभावकों के सहयोग की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी वित्तविहीन प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सपा नेता गुन्जन सिंह शिव प्रताप यादव सरिता सिंह विजय यादव सहित सैकड़ों लोग थे कार्यक्रम का संचालन शिखा ने किया3
- Post by Krishnaabhan singh1
- अज्ञात कारणों से टावर पर चढ़ी युवती।कुंडा के फरेंदुपुर मोहल्ले में घटना से मचा हड़कंप मौके पर जुटी भारी भीड़, देखने वालों का लगा जमावड़ा भीड़ के चलते सड़क पर लगा जाम, आवागमन बाधित सूचना पर पहुंची पुलिस, युवती को समझाने का प्रयास जारी स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू की तैयारी, प्रशासन अलर्ट घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर।1
- ऊंचाहार, रायबरेली: घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर पपनाह का है, जहाँ की निवासी प्रीति यादव ने अपने पति लवकुश यादव के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। मारपीट और आर्थिक मांग का आरोप प्रीति यादव का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व लवकुश यादव के साथ हुआ था, जिनसे उनकी दो पुत्रियाँ भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। घटना के अनुसार, बीती 28 मार्च को आरोपी पति ने शराब के नशे में पीड़िता के साथ मारपीट की और उससे 30,000 रुपये की मांग की। पैसे देने में असमर्थता जताने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा गया और घर में बंधक बना लिया गया। पिता के निधन पर भी नहीं जाने देने का आरोप प्रीति ने बताया कि उसके पिता का हाल ही में निधन हो गया था, लेकिन उसके पति ने उसे मायके जाने से भी रोकने की कोशिश की। किसी तरह अपने भाइयों और भाभी को सूचित करने के बाद, वह उनके साथ अपने मायके 'पूरे निधान' वापस आ पाई। अधिकार क्षेत्र का विवाद पीड़िता का कहना है कि जब वह अपनी शिकायत लेकर ऊंचाहार थाने पहुँची, तो उसे यह कहकर वापस कर दिया गया कि मामला सलोन कोतवाली का है। पीड़िता ने सुरक्षा की चिंता जताते हुए कहा कि उसे सलोन जाने में अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है, क्योंकि आरोपी पक्ष उसे और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की अपील की है।1
- Post by मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान1