logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने धमसा गांव में संवाद कर जानी समस्याएं,उपस्वास्थ्य केंद्र और ग्राम पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण कलेक्टर ने शुक्रवार को लगभग 4 बजे ग्राम धमसा पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और आवास से संबंधित समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया, जिसके निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केंद्र तथा पंचायत भवन का औचक निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

4 hrs ago
user_Devendra jain
Devendra jain
Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
5c1b3bb1-4184-4825-9070-bf4a0738a688
fe47d94b-0d0b-43e5-ae6a-e89edf726e29

कलेक्टर ने धमसा गांव में संवाद कर जानी समस्याएं,उपस्वास्थ्य केंद्र और ग्राम पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण कलेक्टर ने शुक्रवार को लगभग 4 बजे ग्राम धमसा पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और आवास से संबंधित समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया, जिसके निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केंद्र तथा पंचायत भवन का औचक निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो
नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अंबाह में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, 41 बीघा भूमि मुक्त कर 8 पट्टाधारियों को दिलाया कब्जा अंबाह। तहसील अंबाह में गरीब एवं पात्र भूमिस्वामियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम लुधावली में 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर आठ पट्टाधारियों एवं उनके वारिसों को विधिवत कब्जा सौंपा गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ तथा एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के निर्देशन में तहसीलदार नरेश शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित सीमांकन दल ने ग्राम लुधावली के सर्वे क्रमांक 302 एवं 306 की भूमि का सीमांकन किया। कार्रवाई के दौरान कुल 41 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर वास्तविक भूमिस्वामियों को सौंपा गया। राजस्व दल में पटवारी संजीव शर्मा, भोला शर्मा, उपेंद्र सिंह तोमर, प्रवीण सिंह जादौन एवं पुष्पेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2003 में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आजीविका के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन कई पट्टाधारियों को अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका था। कुछ मूल पट्टाधारियों का निधन हो जाने के कारण उनके वारिसों को सीमांकन कर भूमि का कब्जा सौंपा गया। इससे पहले 23 जुलाई 2026 को भी ग्राम लुधावली में 14 पट्टाधारियों को सीमांकन के बाद उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया था। तहसीलदार नरेश शर्मा ने कहा कि तहसील अंबाह में गरीब एवं असहाय लोगों की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    4
    अंबाह में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, 41 बीघा भूमि मुक्त कर 8 पट्टाधारियों को दिलाया कब्जा
अंबाह। तहसील अंबाह में गरीब एवं पात्र भूमिस्वामियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम लुधावली में 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर आठ पट्टाधारियों एवं उनके वारिसों को विधिवत कब्जा सौंपा गया।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ तथा एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के निर्देशन में तहसीलदार नरेश शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित सीमांकन दल ने ग्राम लुधावली के सर्वे क्रमांक 302 एवं 306 की भूमि का सीमांकन किया। कार्रवाई के दौरान कुल 41 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर वास्तविक भूमिस्वामियों को सौंपा गया।
राजस्व दल में पटवारी संजीव शर्मा, भोला शर्मा, उपेंद्र सिंह तोमर, प्रवीण सिंह जादौन एवं पुष्पेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे।
तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2003 में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आजीविका के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन कई पट्टाधारियों को अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका था। कुछ मूल पट्टाधारियों का निधन हो जाने के कारण उनके वारिसों को सीमांकन कर भूमि का कब्जा सौंपा गया।
इससे पहले 23 जुलाई 2026 को भी ग्राम लुधावली में 14 पट्टाधारियों को सीमांकन के बाद उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया था।
तहसीलदार नरेश शर्मा ने कहा कि तहसील अंबाह में गरीब एवं असहाय लोगों की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्वालियर: टेहलरी स्कूल के छात्र/छात्राओं का सी. एच. सी. केंद्र मोहना की स्वास्थय कार्यकर्ता द्वारा किया गया स्वास्थय परीक्षण। ग्वालियर : आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में सीएससी केंद्र मोहन द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थय के प्रति जागरूक करने हेतु मोहना CSC केंद्र की स्वास्थय कार्यकर्त्ता श्रीमती अनुराधा कुशवाहा एवं उनके सहयोगी द्वारा टेहलरी विद्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री राजीव शर्मा श्री श्रीनिवास शर्मा श्री मुकेश शर्मा, श्री जितेंद्र सिंह सिकरवार, श्रीमती किरन माहौर, आदि शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित थे। श्रीमती कुशवाहा द्वारा विद्यालय के दो छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हजीरा या जनकगंज में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु ले जाने के लिए निर्देशित किया गया तथा विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं के स्वास्थ्य के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली गई। विद्यालय के शिक्षक श्री मुकेश शर्मा जी को अपने पास की हजीरा डिस्पेंसरी में दांतो के परीक्षण हेतु जाने के लिए निर्देशित किया।
    4
    ग्वालियर: टेहलरी स्कूल के छात्र/छात्राओं का सी. एच. सी. केंद्र मोहना की स्वास्थय कार्यकर्ता द्वारा किया गया स्वास्थय परीक्षण।
ग्वालियर : आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में सीएससी केंद्र मोहन द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थय के प्रति जागरूक करने हेतु मोहना CSC केंद्र की स्वास्थय कार्यकर्त्ता श्रीमती अनुराधा कुशवाहा एवं उनके सहयोगी द्वारा टेहलरी विद्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 
उक्त प्रशिक्षण में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री राजीव शर्मा श्री श्रीनिवास शर्मा श्री मुकेश शर्मा, श्री जितेंद्र सिंह सिकरवार, श्रीमती किरन माहौर,  आदि शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित थे। 
श्रीमती कुशवाहा द्वारा विद्यालय के दो छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हजीरा या जनकगंज में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु ले जाने के लिए निर्देशित किया गया तथा विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं के स्वास्थ्य के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली गई। विद्यालय के शिक्षक श्री मुकेश शर्मा जी को अपने पास की हजीरा डिस्पेंसरी में दांतो के परीक्षण हेतु जाने के लिए निर्देशित किया।
    user_सुरेश चन्द्र रावत
    सुरेश चन्द्र रावत
    Local News Reporter ग्वालियर (गिरद), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न* अम्बाह अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय तथा रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी गुरुजनों का पुष्पमालाओं से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन सहित समस्त शिक्षकगण ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षकों द्वारा दी गई सीख को आत्मसात कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए गुरुजनों एवं सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं। अंत में समूह छायाचित्र के साथ गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विदाई समारोह का आयोजन रसायन विभाग एवं एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
    4
    *अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न*
अम्बाह
अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय तथा रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी गुरुजनों का पुष्पमालाओं से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन सहित समस्त शिक्षकगण ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षकों द्वारा दी गई सीख को आत्मसात कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए गुरुजनों एवं सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं।
अंत में समूह छायाचित्र के साथ गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस विदाई समारोह का आयोजन रसायन विभाग एवं एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। *=============* जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। प्रेषक अशोक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। *=============* जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। प्रेषक अशोक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा
    1
    *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति,
कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*।
*=============*
जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। 
संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा,
गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे।
संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है।
इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा।
प्रेषक 
अशोक तिवारी 
प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा
*शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति,
कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*।
*=============*
जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। 
संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा,
गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे।
संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है।
इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा।
प्रेषक 
अशोक तिवारी 
प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हाथ में देसी कट्टा लिए छत पर चढ़ा शराबी पत्नी ने किया साथ रहने से इनकार तो दिखाया गुस्सा, थाना प्रभारी आलोक परिहार की सूझबूझ से छुड़ाया कट्टा निकालकर फेंकी गोली देखें क्या है पूरा मामला... हाथ में देसी कट्टा लिए छत पर चढ़ा शराबी पत्नी ने किया साथ रहने से इनकार तो दिखाया गुस्सा, थाना प्रभारी आलोक परिहार की सूझबूझ से छुड़ाया कट्टा निकालकर फेंकी गोली देखें क्या है पूरा मामला...
    1
    हाथ में देसी कट्टा लिए छत पर चढ़ा शराबी पत्नी ने किया साथ रहने से इनकार तो दिखाया गुस्सा, थाना प्रभारी आलोक परिहार की सूझबूझ से छुड़ाया कट्टा निकालकर फेंकी गोली देखें क्या है पूरा मामला...
हाथ में देसी कट्टा लिए छत पर चढ़ा शराबी पत्नी ने किया साथ रहने से इनकार तो दिखाया गुस्सा, थाना प्रभारी आलोक परिहार की सूझबूझ से छुड़ाया कट्टा निकालकर फेंकी गोली देखें क्या है पूरा मामला...
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.