logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश चतुर्थी की पावन पर पर गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के प्राकट्य का उत्सव है। गणेश जी की कृपा से देश खुशहाल और समृद्ध हो।

21 hrs ago
user_S R Pandey
S R Pandey
उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
21 hrs ago

गणेश चतुर्थी की पावन पर पर गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के प्राकट्य का उत्सव है। गणेश जी की कृपा से देश खुशहाल और समृद्ध हो।

  • user_Vidhya Sagar nayak
    Vidhya Sagar nayak
    कोंडागांव, छत्तीसगढ़
    🤝
    7 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कायस्थ समाज ने दिखाई एकजुटता की ताकत, शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भव्य अभिनंदन, समाजहित में एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संतकबीरनगर के तत्वावधान में रविवार को आयोजित ‘कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह’ एवं शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक एकता और संगठनात्मक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे कायस्थ समाज के लोगों ने समारोह में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ का पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भी भव्य अभिनंदन किया गया। मुख्य संरक्षक ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ‘महासभा एक संगठन नहीं, परिवार है’ मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की शक्ति आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ने और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज को संगठित करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है। एकता को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत महासभा के संरक्षक डॉ. आलोक सिंहा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता और अखंडता आवश्यक है। आपसी मतभेदों को किनारे रखकर सभी को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने युवाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने देश और समाज के निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब समय आ गया है कि समाज अपनी सामूहिक शक्ति को पहचाने और अपने अधिकार, सम्मान एवं हितों के लिए संगठित होकर मजबूती से आगे बढ़े।पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने संगठन के पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि जब संतकबीरनगर जिला अस्तित्व में नहीं आया था, तब उन्होंने और विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने बस्ती मंडल के खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों को जागरूक एवं संगठित करने का अभियान शुरू किया था। उस समय संगठन को खड़ा करना आसान नहीं था, लेकिन समाज के लोगों के सहयोग और निरंतर प्रयासों से धीरे-धीरे मजबूत सामाजिक आधार तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि आज समाज की एकजुटता देखकर पुराने संघर्ष सार्थक नजर आ रहे हैं।विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कायस्थ समाज अपने अधिकार और सम्मान को मजबूती से हासिल करेगा। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ समाज की बढ़ती एकजुटता और संगठन के प्रति विश्वास का स्पष्ट संदेश दे रही है।जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का भरोसासमारोह के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाज के लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, संगठन के विस्तार और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का उन्होंने भरोसा दिलाया।समारोह में कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, महासचिव पवन श्रीवास्तव, महासभा के संरक्षक एडवोकेट अरुण कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, संगठन सचिव पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, सचिव समीप श्रीवास्तव प्रसेन, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम मोहन श्रीवास्तव, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा विनय कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव ‘शिवम लाला’, राजेंद्र श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, रवि प्रताप श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, उज्जवल श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, श्याम मुरारी लाल श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव और अंकुर श्रीवास्तव समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, महासचिव अर्चना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, मधुरिमा श्रीवास्तव, सुनीला श्रीवास्तव, यशिका श्रीवास्तव एवं तनिष्का श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। समारोह में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और कायस्थ समाज की सामूहिक शक्ति का जोरदार संदेश दिया।
    1
    कायस्थ समाज ने दिखाई एकजुटता की ताकत, शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब
जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भव्य अभिनंदन, समाजहित में एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संतकबीरनगर के तत्वावधान में रविवार को आयोजित ‘कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह’ एवं शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक एकता और संगठनात्मक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे कायस्थ समाज के लोगों ने समारोह में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ का पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भी भव्य अभिनंदन किया गया। मुख्य संरक्षक ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
‘महासभा एक संगठन नहीं, परिवार है’
मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की शक्ति आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ने और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज को संगठित करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है।
एकता को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत
महासभा के संरक्षक डॉ. आलोक सिंहा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता और अखंडता आवश्यक है। आपसी मतभेदों को किनारे रखकर सभी को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने युवाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने देश और समाज के निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब समय आ गया है कि समाज अपनी सामूहिक शक्ति को पहचाने और अपने अधिकार, सम्मान एवं हितों के लिए संगठित होकर मजबूती से आगे बढ़े।पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने संगठन के पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि जब संतकबीरनगर जिला अस्तित्व में नहीं आया था, तब उन्होंने और विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने बस्ती मंडल के खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों को जागरूक एवं संगठित करने का अभियान शुरू किया था। उस समय संगठन को खड़ा करना आसान नहीं था, लेकिन समाज के लोगों के सहयोग और निरंतर प्रयासों से धीरे-धीरे मजबूत सामाजिक आधार तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि आज समाज की एकजुटता देखकर पुराने संघर्ष सार्थक नजर आ रहे हैं।विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कायस्थ समाज अपने अधिकार और सम्मान को मजबूती से हासिल करेगा। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ समाज की बढ़ती एकजुटता और संगठन के प्रति विश्वास का स्पष्ट संदेश दे रही है।जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का भरोसासमारोह के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाज के लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, संगठन के विस्तार और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का उन्होंने भरोसा दिलाया।समारोह में कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, महासचिव पवन श्रीवास्तव, महासभा के संरक्षक एडवोकेट अरुण कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, संगठन सचिव पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, सचिव समीप श्रीवास्तव प्रसेन, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम मोहन श्रीवास्तव, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा विनय कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव ‘शिवम लाला’, राजेंद्र श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, रवि प्रताप श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, उज्जवल श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, श्याम मुरारी लाल श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव और अंकुर श्रीवास्तव समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, महासचिव अर्चना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, मधुरिमा श्रीवास्तव, सुनीला श्रीवास्तव, यशिका श्रीवास्तव एवं तनिष्का श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।
समारोह में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और कायस्थ समाज की सामूहिक शक्ति का जोरदार संदेश दिया।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 परिवार के तरफ से सभी देशवासियों को गणेश चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 परिवार के तरफ से सभी देशवासियों को गणेश चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🔱 रायबरेली के ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। कथा स्थल पर वेदपाठी बटुकों ने शंखनाद और डमरू की मंगल ध्वनि के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ को नमन कर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन
    1
    🔱 रायबरेली के ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ
रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। कथा स्थल पर वेदपाठी बटुकों ने शंखनाद और डमरू की मंगल ध्वनि के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ को नमन कर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    19 hrs ago
  • गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस झील से चलने वाली पंप नहरों से हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। किसानों का सवाल है कि अगर बरसात के बाद झील का पानी लगातार राप्ती नदी में चला जाएगा, तो आने वाले समय में खेतों की सिंचाई कैसे होगी? इसी समस्या को लेकर नेवास निवासी उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने चौरमा नाले पर पानी रोकने की व्यवस्था करने की मांग की। तिवारी ने मंत्री को किसानों की समस्या बताते हुए कहा कि बखिरा झील के पानी को बचाए बिना पंप नहरों से किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा देना मुश्किल होगा। उमाशंकर तिवारी ने बताया कि बखिरा झील से पंप नहर प्रथम और पंप नहर द्वितीय चलती हैं। ये नहरें करीब 1956 में बनी थीं। दोनों पंप नहरों से क्षेत्र के लगभग 1000 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है और कई किसान इन नहरों पर निर्भर हैं। किसानों के लिए ये नहरें सिंचाई का जरूरी साधन हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में झील में पर्याप्त पानी जमा हो जाता है। लेकिन बरसात खत्म होने के बाद झील का पानी चौरमा नाले के रास्ते राप्ती नदी की ओर बह जाता है। इससे झील में पानी का स्तर तेजी से कम होने लगता है और बाद में पंप नहरों को चलाने में परेशानी होती है। इसका सीधा असर किसानों की फसलों पर होता है। उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री से मांग की कि बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी को जोड़ने वाले नाले पर फाटक या कोई और पानी रोकने का इंतजाम किया जाए। इससे बरसात के बाद झील का पानी बेवजह राप्ती नदी में जाने से रोका जा सकेगा और जरूरत के अनुसार पानी को बचाकर रखा जा सकेगा।
    4
    गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस झील से चलने वाली पंप नहरों से हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। किसानों का सवाल है कि अगर बरसात के बाद झील का पानी लगातार राप्ती नदी में चला जाएगा, तो आने वाले समय में खेतों की सिंचाई कैसे होगी?
इसी समस्या को लेकर नेवास निवासी उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने चौरमा नाले पर पानी रोकने की व्यवस्था करने की मांग की। तिवारी ने मंत्री को किसानों की समस्या बताते हुए कहा कि बखिरा झील के पानी को बचाए बिना पंप नहरों से किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा देना मुश्किल होगा।
उमाशंकर तिवारी ने बताया कि बखिरा झील से पंप नहर प्रथम और पंप नहर द्वितीय चलती हैं। ये नहरें करीब 1956 में बनी थीं। दोनों पंप नहरों से क्षेत्र के लगभग 1000 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है और कई किसान इन नहरों पर निर्भर हैं। किसानों के लिए ये नहरें सिंचाई का जरूरी साधन हैं।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में झील में पर्याप्त पानी जमा हो जाता है। लेकिन बरसात खत्म होने के बाद झील का पानी चौरमा नाले के रास्ते राप्ती नदी की ओर बह जाता है। इससे झील में पानी का स्तर तेजी से कम होने लगता है और बाद में पंप नहरों को चलाने में परेशानी होती है। इसका सीधा असर किसानों की फसलों पर होता है।
उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री से मांग की कि बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी को जोड़ने वाले नाले पर फाटक या कोई और पानी रोकने का इंतजाम किया जाए। इससे बरसात के बाद झील का पानी बेवजह राप्ती नदी में जाने से रोका जा सकेगा और जरूरत के अनुसार पानी को बचाकर रखा जा सकेगा।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अतरौलिया के लाल मनीष सोनी को मिला श्रीराम की नगरी अयोध्या में ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान
    1
    अतरौलिया के लाल मनीष सोनी को मिला श्रीराम की नगरी अयोध्या में ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान':17 सितंबर से 17 अक्टूबर यानी एक महीने का तक गोरखपुर चलेगा महाअभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल राजनीतिक उत्सव मनाना नहीं,बल्कि जनसेवा, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण के जरिए प्रशासनिक योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल औपचारिक या सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए।कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अभियान के तहत एक महीने तक विभिन्न प्रशासनिक विभाग मिलकर ज़मीनी स्तर पर काम करेंगे,स्वास्थ विभाग व्यापक रक्तदान शिविरों और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कराएगा।शिक्षा विभाग स्कूल-कॉलेजों में 'विकसित भारत' विषय पर चित्रकला,भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को जोड़ेगा,ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान,श्रमदान और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को सीधे जोड़ा जाएगा।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य योजना पूरा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह मुस्तैदी और राजनीतिक प्रतिबद्धता मिलकर इस एक महीने के अभियान को कितना प्रभावी जन-आंदोलन बनाती है।
    1
    सेवा संकल्प अभियान':17 सितंबर से 17 अक्टूबर यानी एक महीने का तक गोरखपुर चलेगा महाअभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल राजनीतिक उत्सव मनाना नहीं,बल्कि जनसेवा, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण के जरिए प्रशासनिक योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल औपचारिक या सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए।कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अभियान के तहत एक महीने तक विभिन्न प्रशासनिक विभाग मिलकर ज़मीनी स्तर पर काम करेंगे,स्वास्थ विभाग व्यापक रक्तदान शिविरों और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कराएगा।शिक्षा विभाग स्कूल-कॉलेजों में 'विकसित भारत' विषय पर चित्रकला,भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को जोड़ेगा,ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान,श्रमदान और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को सीधे जोड़ा जाएगा।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य योजना पूरा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह मुस्तैदी और राजनीतिक प्रतिबद्धता मिलकर इस एक महीने के अभियान को कितना प्रभावी जन-आंदोलन बनाती है।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद के शहरी चौकी प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* आज दिनाँक 14.09.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद की शहरी चौकियों के प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गयी । बैठक के दौरान रात्रि गश्त एवं पैदल गश्त को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय अधिक से अधिक क्षेत्र में मौजूद रहकर भ्रमणशील रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । कार्यालय में नियुक्त मुंशियों को ड्यूटी रोस्टर में आवश्यक परिवर्तन करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे ड्यूटी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके । इसके अतिरिक्त RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तत्परता एवं सतर्कता से सुनने तथा प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल रिप्लाई करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को भी RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से सुनने एवं तत्काल आवश्यक प्रतिक्रिया देने हेतु आदेशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर उस समय ड्यूटी पर तैनात सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।
    3
    *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद के शहरी चौकी प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
आज दिनाँक 14.09.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद की शहरी चौकियों के प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गयी । बैठक के दौरान रात्रि गश्त एवं पैदल गश्त को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय अधिक से अधिक क्षेत्र में मौजूद रहकर भ्रमणशील रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
कार्यालय में नियुक्त मुंशियों को ड्यूटी रोस्टर में आवश्यक परिवर्तन करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे ड्यूटी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके । इसके अतिरिक्त RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तत्परता एवं सतर्कता से सुनने तथा प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल रिप्लाई करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को भी RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से सुनने एवं तत्काल आवश्यक प्रतिक्रिया देने हेतु आदेशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक  द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर उस समय ड्यूटी पर तैनात सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    11 hrs ago
  • 🔱 महादेव की भक्ति में सराबोर हुआ कथा प्रांगण, सीएम योगी ने किया शिव महापुराण कथा का श्रवण 🔱 [स्थान]। श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस कथा प्रांगण में श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का पावन कथा स्थल पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने देवाधिदेव महादेव के दर्शन एवं पूजन कर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य गुरुदेव जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं स्नेहपूर्ण सान्निध्य प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन से कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा कथा प्रांगण हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। 🙏 महादेव की कृपा से प्राप्त यह पावन सान्निध्य श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का अवसर रहा। 🔱 हर हर महादेव! 🔱 🕉️ ॐ नमः शिवाय। 🕉️
    1
    🔱 महादेव की भक्ति में सराबोर हुआ कथा प्रांगण, सीएम योगी ने किया शिव महापुराण कथा का श्रवण 🔱

[स्थान]। श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस कथा प्रांगण में श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का पावन कथा स्थल पर आगमन हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने देवाधिदेव महादेव के दर्शन एवं पूजन कर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य गुरुदेव जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं स्नेहपूर्ण सान्निध्य प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री के आगमन से कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा कथा प्रांगण हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा।

🙏 महादेव की कृपा से प्राप्त यह पावन सान्निध्य श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का अवसर रहा।

🔱 हर हर महादेव! 🔱
🕉️ ॐ नमः शिवाय। 🕉️
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    19 hrs ago
  • विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की उपासना के पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गणपति बप्पा की कृपा से हर विघ्न मिटे, हर संकल्प सिद्ध हो और प्रत्येक जीवन सुख, समृद्धि व मंगल से भर उठे, यही प्रार्थना है। गणपति बप्पा मोरया।
    1
    विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की उपासना के पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

गणपति बप्पा की कृपा से हर विघ्न मिटे, हर संकल्प सिद्ध हो और प्रत्येक जीवन सुख, समृद्धि व मंगल से भर उठे, यही प्रार्थना है। 

गणपति बप्पा मोरया।
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.