विकासखंड भुता के नए खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने बीआरसी केंद्र फैजनगर पहुंचकर संभाला कार्यभार विकासखंड भुता के नए खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने बीआरसी केंद्र फैजनगर पहुंचकर संभाला कार्यभार अतुल्य भारत चेतना न्यूज़ संवाददाता राजेश शर्मा भुता बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नियुक्त किए गए नए खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने गुरुवार को बीआरसी फैजनगर भुता पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें भुता एवं फरीदपुर विकास खंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, शिक्षण कार्य की निगरानी तथा विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नामांकन बढ़ाने और विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बीआरसी परिसर में मौजूद शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा की। नए खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने से क्षेत्र के शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा और बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है। आदरणीय एएड सर का स्वागत करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देशबंधु गंगवार मंत्री यूनुस न्र और जूनियर शिक्षक संघ भुता अध्यक्ष राम रस्तोगी और मंत्री अनिल गंगवार कोषाध्यक्ष कुशल कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल देव शर्मा और भुता ब्लॉक के सम्मानित शिक्षक साथी समस्त अफढ संकुल शिक्षक संकुल प्रभारी भी उपस्थित रहें।
विकासखंड भुता के नए खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने बीआरसी केंद्र फैजनगर पहुंचकर संभाला कार्यभार विकासखंड भुता के नए खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने बीआरसी केंद्र फैजनगर पहुंचकर संभाला कार्यभार अतुल्य भारत चेतना न्यूज़ संवाददाता राजेश शर्मा भुता बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नियुक्त किए गए नए खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने गुरुवार को बीआरसी फैजनगर भुता पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें भुता एवं फरीदपुर विकास खंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, शिक्षण कार्य की निगरानी तथा विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नामांकन बढ़ाने और विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बीआरसी परिसर में मौजूद शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा की। नए खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने से क्षेत्र के शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा और बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है। आदरणीय एएड सर का स्वागत करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देशबंधु गंगवार मंत्री यूनुस न्र और जूनियर शिक्षक संघ भुता अध्यक्ष राम रस्तोगी और मंत्री अनिल गंगवार कोषाध्यक्ष कुशल कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल देव शर्मा और भुता ब्लॉक के सम्मानित शिक्षक साथी समस्त अफढ संकुल शिक्षक संकुल प्रभारी भी उपस्थित रहें।
- *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।* *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*1
- देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर, सर्वो स्टेबलाइजर व अन्य बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को कस्बा रिठौरा स्थित एएन इंडस्ट्रीज राइस मिल के परिसर में अज्ञात चोरों ने घुसकर ट्रांसफार्मर खोल दिया था और उसमें से तेल व पास में रखा सर्वो स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। मामले में देवरनियां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 304/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 16 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में प्रकाश में आए समीर पुत्र अख्तर खां, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी तथा उसके पुत्र मोइन पुत्र समीर, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अकबर पुत्र शमशाद खां के संपर्क में आए थे। उनके अनुसार गिरोह ट्रांसफार्मर से तेल, कॉयल, तांबा, लोहा और अन्य कीमती सामान निकालकर कबाड़ियों को बेचता था। आरोपियों ने देवरनियां क्षेत्र के रिठौरा स्थित राइस मिल समेत बरेली के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर का तेल और बिजली के तार व अन्य उपकरण चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रकाश में आए पांच अन्य आरोपियों को पहले ही फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 11 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार समीर और मोइन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मोइन के पूर्व आपराधिक इतिहास में फतेहगंज पश्चिमी और भमोर थानों में विद्युत अधिनियम की धारा 136 तथा देवरनियां थाने में दर्ज मुकदमे समेत पांच मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।1
- आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #शाहदाना वली दरगाह पर BSP की चादरपोशी, मायावती की पांचवीं बार सरकार के लिए मांगी दुआ#1
- बरेली ब्यूरो रिपोर्ट आजाद समाजवादी पार्टी काशीराम ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की विस्तृत जांच समेत चार मुख्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।1
- janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ 54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/ dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/ kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/ janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ 54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/ dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/ kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/1
- *प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को:* लखनऊ के रमाडा होटल में होगी; 15 महीने पहले हुई थी सगाई प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। शादी की तारीख फाइनल होने के बाद से ही दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं सगाई: दोनों की रिंग सेरेमनी करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। वेडिंग वेन्यू: शादी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर जनसुनवाई में शिकायत, जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत को भेजा मामला बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर गांव निवासी आदित्य भारद्वाज द्वारा उत्तर प्रदेश जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत को जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने पंचायत सहायक आवेश कश्यप की कार्यप्रणाली से संबंधित कई बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने परिवार के छह सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंचायत सहायक से केवाईसी कराई थी। आरोप है कि चार सदस्यों की केवाईसी के लिए प्रति सदस्य 100 रुपये के हिसाब से कुल 400 रुपये नकद लिए गए तथा दो अन्य सदस्यों की केवाईसी के लिए भी धनराशि की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य सही एवं पूर्ण रूप से नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत में पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत सहायक द्वारा पद पर कार्यरत रहते हुए गांव में निजी जन सेवा केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित नियमों के तहत इसकी जांच कराने तथा यह सत्यापित करने की मांग की है कि निजी जन सेवा केंद्र संचालन के साथ पंचायत सहायक के दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार किया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ समय पूर्व पंचायत सहायक आवेश कश्यप के घर से नाराज होकर कहीं चले जाने पर उनके पिता द्वारा थाना भमोरा में गुमशुदगी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया था। शिकायतकर्ता ने इसी अवधि के दौरान पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में उपस्थिति, पंचायत संबंधी कार्यों के निष्पादन और मानदेय भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित अवधि की उपस्थिति पंजिका, कार्य निष्पादन संबंधी रिकॉर्ड, मानदेय भुगतान तथा उपस्थिति के सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। आदित्य भारद्वाज ने यह भी बताया कि जब उन्होंने ग्राम पंचायत हर्रामपुर से जुड़े एक व्हाट्सऐप ग्रुप में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित अपनी बात साझा की तो उनके अनुसार पंचायत सहायक द्वारा उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह ग्राम हर्रामपुर के निवासी और मतदाता हैं। उनके पास ग्रुप से हटाए जाने से संबंधित स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित होने की बात कही गई है। हालांकि संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुप की प्रकृति, संचालन व्यवस्था तथा सदस्यों को जोड़ने या हटाने के नियम भी जांच का विषय हो सकते हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत अब जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित किए जाने के बाद शिकायतकर्ता को जांच की कार्रवाई का इंतजार है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्थलीय जांच कराकर उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों का परीक्षण करने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।3
- बरेली दंगा मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वीडियो दिखाकर अन्य आरोपियों की हुई पहचान बरेली दंगा मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वीडियो दिखाकर अन्य आरोपियों की हुई पहचान बरेली। 26 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए दंगे के संबंध में थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में प्रकाश में आए दो वांछित आरोपियों को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर चौधरी गांव के पास खाली पड़े मैदान से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रफीक बेग पुत्र करम बेग निवासी फरीदपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर, उम्र करीब 58 वर्ष और मुख्तियार अहमद उर्फ मुन्ना अहमद पुत्र अली अहमद निवासी फरीदपुर चौधरी, उम्र करीब 58 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों को 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर 2025 के दंगे से संबंधित मुकदमे की विवेचना के दौरान अब तक 66 आरोपियों के नाम प्रकाश में आ चुके हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रफीक बेग का आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने जारी किया है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली, प्रेमनगर, इज्जतनगर और बारादरी समेत विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं मुख्तियार अहमद उर्फ मुन्ना अहमद के खिलाफ इज्जतनगर थाने में वर्ष 2004 और 2014 के मुकदमों के अलावा 2025 में दर्ज दंगा संबंधी मुकदमे भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं। प्रेस नोट के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर 2025 को मुस्लिम समुदाय से संबंधित मुद्दों को लेकर नादिरशाह की बैठक में मीटिंग शुरू हुई थी। जगह कम पड़ने पर बैठक बेग मैरिज हॉल में ले जाई गई। पुलिस के मुताबिक, इसी बैठक में 26 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए दंगे के संबंध में योजना बनाए जाने की बात सामने आई। दोनों ने बैठक में मौजूद होने और घटना वाले दिन भीड़ के साथ इस्लामिया ग्राउंड की ओर जाने की बात भी बताई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को दंगे से संबंधित वीडियो दिखाए, जिसमें उन्होंने कुछ अन्य लोगों को पहचानते हुए उनके नामों की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर, कांस्टेबल शेखर नागर, हर्ष सैनी तथा थाना कोतवाली के पुलिसकर्मी शामिल रहे।1