जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान से संचालित कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स भ्रामक और गलत जानकारी फैला रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर अब तक ऐसे 400 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर दिया है। पुलिस लगातार ऐसे अन्य अकाउंट्स को चिन्हित करने के लिए काम कर रही है। DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, इन हैंडल्स को एआई (AI) जेनेरेटेड कंटेंट, डीपफेक वीडियो, एडिट की गई तस्वीरें और प्रदर्शन से जुड़ी फर्जी सामग्री फैलाने के कारण ब्लॉक किया गया है। इनमें से कुछ अकाउंट्स 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी गलत जानकारी फैलाने में सक्रिय पाए गए थे। इन सोशल मीडिया हैंडल्स ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक बयानों और विज़ुअल कंटेंट में हेर-फेर करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश की थी। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का कहना है कि जंतर मंतर प्रदर्शन की आड़ में एंटी-इंडिया फोर्सेज फर्जी नैरेटिव चलाकर देश के युवाओं को गुमराह करने की साजिश रच रही हैं।

- नालंदा के बिहार शरीफ में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।1
- नालंदा जिला अध्यक्ष विवेक सिन्हा यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार देश को लोकतंत्र से तानाशाही की ओर ले जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में देश लगातार तानाशाही की दिशा में बढ़ता जा रहा है।1
- टाईल्स और मार्बल की सुविधा अब सिलाव में ही उपलब्ध हो गई है। सिलाव में नई शाखा खुलने के कारण अब लोगों को टाईल्स और मार्बल के लिए बिहारशरीफ या पटना जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।1
- इसलामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. श्री राजीव रंजन जी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई।1
- बिहारशरीफ में एकादशी के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर श्री खाटू श्याम मंदिर में देर रात तक जयकारे गूंजते रहे।1