स्वाइन फलू के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत हरिद्वार में भी स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। इसके लिए एहतियातन सभी आवश्यकताओं को दुरुस्त किया जा रहा है साथ ही आइशोलेशन कक्ष भी बनाए जा रहे हैं। बता दें कि हरिद्वार में भीड़भाड़ और माइग्रेट क्राऊड होने के कारण यहां ऐसे फ्लू के प्रसार की आशंका सदैव बनी रहती है। इसके लिए मेला अस्पताल अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं, जिनकी कुल क्षमता 1133 लीटर प्रति मिनट है। कल दोनों प्लांट की कार्यक्षमता की जांच की गई और पाया गया है संयंत्र किसी भी आपात स्थिति में पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति करने में सक्षम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह के अनुसार स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। हरिद्वार के मेला अस्पताल में एक तथा रुड़की स्थित सिविल अस्पताल में दूसरा आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है ताकि संक्रमित मरीजों का पृथक रखा जा सके और संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। सीएमओ ने लोगों से भी अपील की कि बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है।
स्वाइन फलू के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत हरिद्वार में भी स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। इसके लिए एहतियातन सभी आवश्यकताओं को दुरुस्त किया जा रहा है साथ ही आइशोलेशन कक्ष भी बनाए जा रहे हैं। बता दें कि हरिद्वार में भीड़भाड़ और माइग्रेट क्राऊड होने के कारण यहां ऐसे फ्लू के प्रसार की आशंका सदैव बनी रहती है। इसके लिए मेला अस्पताल अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं, जिनकी कुल क्षमता 1133 लीटर प्रति मिनट है। कल दोनों प्लांट की कार्यक्षमता की जांच की गई और पाया गया है संयंत्र किसी भी आपात स्थिति में पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति करने में सक्षम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह के अनुसार स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। हरिद्वार के मेला अस्पताल में एक तथा रुड़की स्थित सिविल अस्पताल में दूसरा आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है ताकि संक्रमित मरीजों का पृथक रखा जा सके और संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। सीएमओ ने लोगों से भी अपील की कि बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है।
- कलियर में युवती से छेड़छाड़ और युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कलियर क्षेत्र में युवती से कथित छेड़छाड़ और एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की वास्तविकता और पूरे मामले की पुष्टि अभी पुलिस स्तर से नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।1
- SIR पर सियासी संग्राम, भाजपा कांग्रेस आमने-सामने* उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासत गरमा गई है। SIR पर सियासी संग्राम, भाजपा कांग्रेस आमने-सामने* उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासत गरमा गई है।1
- बहनों की नाराजगी हुई दूर! उपहार लेकर मोहम्मदपुर पहुंचे राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि | लक्सर लक्सर के जमदनी पब्लिक स्कूल में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम के दौरान कुछ बहनें उपहार से वंचित रह गई थीं। इसके बाद बहनों में नाराजगी देखने को मिली। मामले की जानकारी मिलने पर दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि खुद उपहार लेकर मोहम्मदपुर गांव पहुंचे। राज्यमंत्री ने बहनों से मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बहनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। वहीं कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र कार्यक्रम की सफलता से विरोधी बौखलाए हुए हैं। रिपोर्टर – सचिन कुमार लोकेशन – लक्सर, उत्तराखंड श्रद्धा टीवी | सच्ची खबर, साफ आवाज़ #Laksar #Mohammadpur #OmPrakashJamadagni #RakshaSutra #UttarakhandNews1
- लोकेशन लक्सर से है हुसैनपुर में 'मातृशक्ति आशीर्वाद अभियान': 1000 से अधिक महिलाओं ने भाजपा नेता सचिन अग्रवाल को बांधी राखी। (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से है रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लक्सर के हुसैनपुर गांव में आयोजित 'मातृशक्ति आशीर्वाद अभियान' के तहत स्नेह और आत्मीयता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सचिन अग्रवाल द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची लगभग 1,000 महिलाओं ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें भाई का स्नेह और आशीर्वाद दिया।मिठाई और शगुन राशि देकर किया मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम के दौरान बहनों का स्वागत करते हुए सचिन अग्रवाल ने सभी महिलाओं को मिठाई और शगुन राशि भेंट कर सम्मानित किया। राखी बांधने के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भारी उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। महिलाओं ने भी अपने भाई सचिन अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।1
- जोली ग्रांट के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ों वाला में आगजनी से हड़कंप The Aman Times 🚨 जोली ग्रांट के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ों वाला में आगजनी से हड़कंप डोईवाला: ग्राम पंचायत बड़ोंवाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। शरारती तत्वों ने रिकॉर्ड रूम में घुसकर फाइलें जला दीं और कार्यालय में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सभासद अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना जौलीग्रांट पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। The Aman Times1
- हरे भरे पेड़ों पर चल रहा आरा उत्तराखंड में आए दिन पर्यावरण को बचाने की वजह पर्यावरण को मिटाने में उतरे कुछ तस्कर पेड़1
- कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल में रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, मुनीष सैनी के आयोजन में दिखा जबरदस्त उत्साह कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल में विधानसभा संयोजक मुनीष सैनी के नेतृत्व में भव्य रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, मातृशक्ति, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल नजर आया। सुनिये विधानसभा कलियर संयोजक मुनीष सैनी ने क्या कहाँ आज के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। सुनिए और उन्होने क्या कहाँ सुनिए उनकी जुबानी उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम, एकता, सौहार्द और आपसी विश्वास का संदेश दिया। महिलाओं की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। वहीं, नन्ही बच्चियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चियों की प्रस्तुतियों पर पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पिरान कलियर विधानसभा संयोजक मुनीष सैनी ने कहा कि रक्षा सूत्र कार्यक्रम केवल रक्षाबंधन पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, विश्वास, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट सहित सभी अतिथियों, महिलाओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ के साथ कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में रक्षाबंधन की भावना के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिखाई दिया।1
- पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण भारी तबाही हुई है, जिसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीय पर्यटकों (105 भारतीय नागरिक और 37 एनआरआई) सहित करीब 400 तीर्थयात्री और ट्रेकर्स लापता (संपर्क से बाहर) हो गए हैं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे आई इस अचानक बाढ़ की वजह से नेपाल और चीन (तिब्बत) को जोड़ने वाला नेपाल-चीन मितेरी पुल (फ्रेंडशिप ब्रिज) बह गया है और लगभग 11 हाइड्रो पावर प्लांट, 19 पुल और 40 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह तबाह हो गई है। लापता लोगों की संख्या: नेपाल पर्यटन बोर्ड (NTB) के अनुसार कुल 384 तीर्थयात्री लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय, 37 एनआरआई (अनिवासी भारतीय), 93 नेपाली और अन्य देशों (जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया आदि) के नागरिक शामिल हैं।सद्गुरु के समूह के लोग भी फंसे: ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु ने बताया कि उनके एक तीर्थयात्री समूह के 77 लोग चीनी आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय के पास फंसे हुए हैं और बाढ़ में इमारत बहने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।संपर्क पूरी तरह ठप: रसुवागढ़ी-केरुंग मार्ग (जो तिब्बत जाने का सबसे मुख्य निजी रास्ता है) पूरी तरह से बंद हो गया है। क्षेत्र में फाइबर और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो जाने के कारण यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।राहत और बचाव कार्य: नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए 14-15 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1