logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अल्ट्राटेक के खिलाफ युवाओं की हुंकार* *दिलीप दुबे के नेतृत्व में भारी बारिश के बीच प्लांट गेट पर डटे सैकड़ों युवा, छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन* मैहर। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ युवाओं का आंदोलन सोमवार को जोरदार तरीके से सामने आया। युवा नेता दिलीप दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद प्लांट गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने स्थानीय रोजगार, ओवरलोडिंग सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। बारिश लगातार जारी रहने के बावजूद प्रदर्शनकारी प्लांट गेट पर डटे रहे। युवाओं का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उनका आरोप है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और अन्य सुविधाओं में क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। *ओवरलोडिंग का भी उठाया मुद्दा* प्रदर्शन के दौरान ओवरलोड वाहनों की आवाजाही का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। युवाओं का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही और कथित ओवरलोडिंग से सड़क सुरक्षा प्रभावित होने के साथ ही आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभागों से इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की मांग की। *छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन* दिलीप दुबे के नेतृत्व में युवाओं ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के समक्ष अपनी बात रखी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगें क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित हैं। इन मांगों पर कंपनी और प्रशासन को गंभीरता से विचार कर ठोस कदम उठाने चाहिए। भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी से आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं होती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए, ताकि क्षेत्र में रोजगार, परिवहन और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर बनी नाराजगी दूर हो सके।

21 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

*अल्ट्राटेक के खिलाफ युवाओं की हुंकार* *दिलीप दुबे के नेतृत्व में भारी बारिश के बीच प्लांट गेट पर डटे सैकड़ों युवा, छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन* मैहर। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ युवाओं का आंदोलन सोमवार को जोरदार तरीके से सामने आया। युवा नेता दिलीप दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद प्लांट गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने स्थानीय रोजगार, ओवरलोडिंग सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। बारिश लगातार जारी रहने के बावजूद प्रदर्शनकारी प्लांट गेट पर डटे रहे। युवाओं का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उनका आरोप है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और अन्य सुविधाओं में क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। *ओवरलोडिंग का भी उठाया मुद्दा* प्रदर्शन के दौरान ओवरलोड वाहनों की आवाजाही का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। युवाओं का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही और कथित ओवरलोडिंग से सड़क सुरक्षा प्रभावित होने के साथ ही आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभागों से इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की मांग की। *छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन* दिलीप दुबे के नेतृत्व में युवाओं ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के समक्ष अपनी बात रखी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगें क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित हैं। इन मांगों पर कंपनी और प्रशासन को गंभीरता से विचार कर ठोस कदम उठाने चाहिए। भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी से आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं होती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए, ताकि क्षेत्र में रोजगार, परिवहन और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर बनी नाराजगी दूर हो सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम​बदवार भीषण सड़क हादसा ​ इस वक्त की एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। ग्राम बदवार मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक अनियंत्रित बल्कर टैंकर और बस के बीच दर्दनाक टक्कर हो गई।" ​ ​ "ताजा जानकारी के अनुसार, बदवार मोड़ पर हुए इस हादसे में बल्कर और बस की भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क किनारे क्षत-विक्षत वाहन के अवशेष और बिखरा हुआ सामान हादसे की विभीषिका को साफ बयान कर रहा है।" ​ "प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों की मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए हैं और घायलों को राहत पहुंचाने तथा मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।" ​ ​ "हादसे के बाद क्षेत्र में अअफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल विस्तृत जानकारी और मौतों के आधिकारिक आंकड़े की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और राहत टीम को सूचित कर दिया गया है। जैसे ही इस मामले में और अपडेट आते हैं, हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।" "पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।"
    1
    ग्राम​बदवार भीषण सड़क हादसा
​
इस वक्त की एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। ग्राम बदवार मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक अनियंत्रित बल्कर टैंकर और बस के बीच दर्दनाक टक्कर हो गई।"
​
​
"ताजा जानकारी के अनुसार, बदवार मोड़ पर हुए इस हादसे में बल्कर और बस की भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क किनारे क्षत-विक्षत वाहन के अवशेष और बिखरा हुआ सामान हादसे की विभीषिका को साफ बयान कर रहा है।"
​

"प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों की मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए हैं और घायलों को राहत पहुंचाने तथा मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।"
​
​
"हादसे के बाद क्षेत्र में अअफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल विस्तृत जानकारी और मौतों के आधिकारिक आंकड़े की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और राहत टीम को सूचित कर दिया गया है। जैसे ही इस मामले में और अपडेट आते हैं, हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।"

"पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।"
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा गोपीपुरवा मानिकपुर स्थित रपटा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा गोपीपुरवा, मानिकपुर स्थित रपटा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि वर्तमान में रपटे के ऊपर से पानी का प्रवाह हो रहा है, जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त स्थल पर स्थायी समाधान के लिए पिछले वर्ष कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रेषित की गई थी, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। प्रस्तावित कार्य के अंतर्गत लगभग 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए लगभग ₹1.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।
    1
    चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा गोपीपुरवा मानिकपुर स्थित रपटा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 
चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा गोपीपुरवा, मानिकपुर स्थित रपटा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि वर्तमान में रपटे के ऊपर से पानी का प्रवाह हो रहा है, जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त स्थल पर स्थायी समाधान के लिए पिछले वर्ष कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रेषित की गई थी, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
प्रस्तावित कार्य के अंतर्गत लगभग 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए लगभग ₹1.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।
    user_Vimal Kumar
    Vimal Kumar
    Local News Reporter Manikpur, Chitrakoot•
    11 hrs ago
  • रीवा-गुढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पानी भरे गड्ढे में पलटी बस, मची चीख-पुकार, कई यात्री फंसे रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रीवा से सीधी की ओर जा रही पवन ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार बस को सामने की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने गहरे और पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। पानी भरे गड्ढे में पलटी बस, मची चीख-पुकार हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पानी भरे गड्ढे में बस पलटने के कारण कई यात्रियों के नीचे दबने और अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गुढ़ पुलिस मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों का रेस्क्यू: पानी और गाड़ी के मलबे में फंसे लोगों को तेजी से बाहर निकाला जा रहा है। अस्पताल में भर्ती: गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर क्रेन और बचाव दल की मदद से बस को बाहर निकालने और दबे यात्रियों को सुरक्षित बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।
    1
    रीवा-गुढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पानी भरे गड्ढे में पलटी बस, मची चीख-पुकार, कई यात्री फंसे


रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रीवा से सीधी की ओर जा रही पवन ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार बस को सामने  की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने गहरे और पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई।
पानी भरे गड्ढे में पलटी बस, मची चीख-पुकार
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पानी भरे गड्ढे में बस पलटने के कारण कई यात्रियों के नीचे दबने और अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
गुढ़ पुलिस मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
घायलों का रेस्क्यू: पानी और गाड़ी के मलबे में फंसे लोगों को तेजी से बाहर निकाला जा रहा है।
अस्पताल में भर्ती: गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर क्रेन और बचाव दल की मदद से बस को बाहर निकालने और दबे यात्रियों को सुरक्षित बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।
    user_हरित प्रवाह नेशनल न्यूज़
    हरित प्रवाह नेशनल न्यूज़
    हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🚨 चित्रकूट पुलिस अलर्ट: मंदाकिनी नदी की बाढ़ को लेकर रामघाट व निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण #चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकांत राय ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को रामघाट, निर्मोही अखाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब बना हुआ है। रामघाट के निचले घाटों, दुकानों और निर्मोही अखाड़ा के समीप कुछ क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है। पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों, पुजारियों, दुकानदारों और नाविकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। 🔹 हर घंटे जलस्तर की निगरानी कर कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश। 🔹 जल पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ के साथ समन्वय कर 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश। 🔹 निचले इलाकों में फंसे लोगों को तत्काल बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचाने के निर्देश। 🔹 घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर स्नान व आवागमन पर प्रतिबंध। 🔹 लाउड हेलर के माध्यम से लगातार लोगों को सावधान किया जा रहा है। ⚠️ पुलिस की अपील: मंदाकिनी नदी का जलस्तर अभी स्थिर नहीं है। नागरिक नदी एवं घाटों के आसपास न जाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या जिला कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दें। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी, चौकी प्रभारी रामघाट सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #Chitrakoot #चित्रकूट #MandakiniRiver #मंदाकिनी_नदी #FloodAlert #बाढ़_अलर्ट #ChitrakootPolice
    1
    🚨 चित्रकूट पुलिस अलर्ट: मंदाकिनी नदी की बाढ़ को लेकर रामघाट व निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण
#चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकांत राय ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को रामघाट, निर्मोही अखाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब बना हुआ है। रामघाट के निचले घाटों, दुकानों और निर्मोही अखाड़ा के समीप कुछ क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है। पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों, पुजारियों, दुकानदारों और नाविकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।
🔹 हर घंटे जलस्तर की निगरानी कर कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश।
🔹 जल पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ के साथ समन्वय कर 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश।
🔹 निचले इलाकों में फंसे लोगों को तत्काल बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचाने के निर्देश।
🔹 घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर स्नान व आवागमन पर प्रतिबंध।
🔹 लाउड हेलर के माध्यम से लगातार लोगों को सावधान किया जा रहा है।
⚠️ पुलिस की अपील: मंदाकिनी नदी का जलस्तर अभी स्थिर नहीं है। नागरिक नदी एवं घाटों के आसपास न जाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या जिला कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दें।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी, चौकी प्रभारी रामघाट सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
#Chitrakoot #चित्रकूट #MandakiniRiver #मंदाकिनी_नदी #FloodAlert #बाढ़_अलर्ट #ChitrakootPolice
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | चित्रकूट 🚨 🌧️ 24 घंटे की मूसलाधार बारिश से हनुवा पुल के ऊपर बह रहा पानी, एक सैकड़ा से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित चित्रकूट। जिले में पिछले करीब 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हनुवा स्थित पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे मुख्य संपर्क मार्ग बाधित हो गया है और स्कूली बच्चों, राहगीरों व वाहनों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों के मुताबिक सरैया-हनुवा मार्ग गढ़चपा, कौबरा, बराछी, रामपुर, बांधी समेत कई गांवों को जोड़ता है। बारिश के दौरान हनुवा के साथ कौबरा और बराछी पुल पर भी जलस्तर बढ़ने से एक सैकड़ा से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों, सांसद, विधायक और मंत्री को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी इसी मार्ग से गुजरे, लेकिन पुल की स्थिति का जायजा नहीं लिया। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द पुल का निर्माण अथवा स्थायी समाधान नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण एकजुट होकर विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जवाब देने की भी चेतावनी दी है। 📢 चित्रकूट न्यूज लाइव 🎥 ग्राउंड रिपोर्ट | जनसमस्या की आवाज #चित्रकूट #हनुवा #मानिकपुर #बारिश #बाढ़ #ग्रामीणसमस्या #हनुवापुल #ChitrakootNewsLive
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | चित्रकूट 🚨

🌧️ 24 घंटे की मूसलाधार बारिश से हनुवा पुल के ऊपर बह रहा पानी, एक सैकड़ा से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित

चित्रकूट। जिले में पिछले करीब 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हनुवा स्थित पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे मुख्य संपर्क मार्ग बाधित हो गया है और स्कूली बच्चों, राहगीरों व वाहनों का आवागमन प्रभावित है।

ग्रामीणों के मुताबिक सरैया-हनुवा मार्ग गढ़चपा, कौबरा, बराछी, रामपुर, बांधी समेत कई गांवों को जोड़ता है। बारिश के दौरान हनुवा के साथ कौबरा और बराछी पुल पर भी जलस्तर बढ़ने से एक सैकड़ा से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों, सांसद, विधायक और मंत्री को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी इसी मार्ग से गुजरे, लेकिन पुल की स्थिति का जायजा नहीं लिया।

अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द पुल का निर्माण अथवा स्थायी समाधान नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण एकजुट होकर विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जवाब देने की भी चेतावनी दी है।

📢 चित्रकूट न्यूज लाइव
🎥 ग्राउंड रिपोर्ट | जनसमस्या की आवाज

#चित्रकूट #हनुवा #मानिकपुर #बारिश #बाढ़ #ग्रामीणसमस्या #हनुवापुल #ChitrakootNewsLive
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। त्योहार पर जागा खाद्य विभाग? अधूरी कार्रवाई पर सवाल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश। रीवा में रक्षाबंधन के दौरान खाद्य विभाग की कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में है। सिरमौर चौराहा स्थित बृजवासी मिष्ठान भंडार में जांच के दौरान पनीर और रसगुल्लों में कीड़े मिलने की बात सामने आई। विभाग ने लाइसेंस निलंबित कर दिया, लेकिन प्रतिष्ठान सील क्यों नहीं हुआ और कार्रवाई के बाद भी संचालन कैसे जारी रहा? इन्हीं सवालों को लेकर मामला गरमा गया है। कलेक्टर ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश द्विवेदी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बृजवासी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। जांच में खाद्य सामग्री में कथित तौर पर कीड़े मिलने के बाद विभाग ने लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की। लेकिन कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि जब खाद्य सामग्री उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई तो केवल लाइसेंस निलंबन तक कार्रवाई क्यों सीमित रही? क्या प्रतिष्ठान को तत्काल सील किया जाना चाहिए था और यदि नहीं किया गया तो इसके पीछे नियम क्या कहते हैं? इसी बीच सूत्रों के हवाले से प्रभावशाली व्यक्ति अथवा मंत्री से फोन पर बातचीत कराने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कार्रवाई की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। त्योहारों के दौरान खाद्य विभाग की सक्रियता पर भी सवाल हैं, क्या मिलावट और दूषित खाद्य सामग्री की जांच केवल त्योहारों तक सीमित है? और कार्रवाई के बाद उसकी निगरानी कौन करता है? मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जांच कराने और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब निगाहें जांच पर हैं कि दोष खाद्य प्रतिष्ठान का निकलेगा, कार्रवाई में चूक की या फिर पूरे सिस्टम की निगरानी व्यवस्था की?
    1
    लोकेशन रीवा।

त्योहार पर जागा खाद्य विभाग? अधूरी कार्रवाई पर सवाल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश।

रीवा में रक्षाबंधन के दौरान खाद्य विभाग की कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में है। सिरमौर चौराहा स्थित बृजवासी मिष्ठान भंडार में जांच के दौरान पनीर और रसगुल्लों में कीड़े मिलने की बात सामने आई। विभाग ने लाइसेंस निलंबित कर दिया, लेकिन प्रतिष्ठान सील क्यों नहीं हुआ और कार्रवाई के बाद भी संचालन कैसे जारी रहा? इन्हीं सवालों को लेकर मामला गरमा गया है। कलेक्टर ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश द्विवेदी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बृजवासी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। जांच में खाद्य सामग्री में कथित तौर पर कीड़े मिलने के बाद विभाग ने लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की। लेकिन कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि जब खाद्य सामग्री उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई तो केवल लाइसेंस निलंबन तक कार्रवाई क्यों सीमित रही? क्या प्रतिष्ठान को तत्काल सील किया जाना चाहिए था और यदि नहीं किया गया तो इसके पीछे नियम क्या कहते हैं? इसी बीच सूत्रों के हवाले से प्रभावशाली व्यक्ति अथवा मंत्री से फोन पर बातचीत कराने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कार्रवाई की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। त्योहारों के दौरान खाद्य विभाग की सक्रियता पर भी सवाल हैं, क्या मिलावट और दूषित खाद्य सामग्री की जांच केवल त्योहारों तक सीमित है? और कार्रवाई के बाद उसकी निगरानी कौन करता है? मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जांच कराने और तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब निगाहें जांच पर हैं कि दोष खाद्य प्रतिष्ठान का निकलेगा, कार्रवाई में चूक की या फिर पूरे सिस्टम की निगरानी व्यवस्था की?
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मानिकपुर गुरौला रोड 52 नंबर पुल में पानी का जल स्तर बढ़ चुका है आज की ताजा खबर/.. मानिकपुर में भारी बारिश के कारण आवागमन बंद हुआ जो मानिकपुर से कई गांव का संपर्क टूट
    1
    मानिकपुर गुरौला रोड 52 नंबर पुल में पानी का जल स्तर बढ़ चुका है
आज की ताजा खबर/.. मानिकपुर में भारी बारिश के कारण आवागमन बंद हुआ जो मानिकपुर से कई गांव का संपर्क टूट
    user_Saurabh yadav
    Saurabh yadav
    Farmer मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दूसरे के कंधों में बंदूक रखकर के चलने का कोशिश मत करो भारत में जय भीम की सरकार चाहिए मायावती की सरकार चाहिए हर हाल में हम लड़ेंगे चमार जय भीम नमो बुद्धाय हार्दिक शुभकामनाएं अपने मन को शांत रखो बुद्ध जी का कहना है
    1
    दूसरे के कंधों में बंदूक रखकर के चलने का कोशिश मत करो 
भारत में जय भीम की सरकार चाहिए मायावती की सरकार चाहिए हर हाल में हम लड़ेंगे चमार जय भीम नमो बुद्धाय हार्दिक शुभकामनाएं अपने मन को शांत रखो बुद्ध जी का कहना है
    user_Pradhan Kumar
    Pradhan Kumar
    Taxi Driver रायपुर - करचुलियां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मानिकपुर गुरौला संपर्क मार्ग पर आवागमन करने वालों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है चित्रकूट मानिकपुर.. गुरौला का संपर्क मत टूट
    1
    मानिकपुर गुरौला संपर्क मार्ग पर आवागमन करने वालों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
चित्रकूट मानिकपुर.. गुरौला का संपर्क मत टूट
    user_Saurabh yadav
    Saurabh yadav
    Farmer मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.