मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों के तार को हटाये जाने का कार्य तेजी से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश विद्यालयों में विद्युत संयोजन की कार्यवाही पूर्ण न होने पर कडी नाराजगी व्यक्त करतेे हुए सभी सम्बंधित अधिशासी अभियंताओं को विद्युतीकरण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश प्रयागराज मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन स्थित गंगा सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित MDM जिला टास्क फोर्स ,जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति,निपुण टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग के द्वारा पैसा जमा करने बावजूद भी 26 विद्यालयों में भवनों के ऊपर से हाइटेंशन तार का अभी तक शिफ्ट करने का कार्य नहीं कराया गया है, इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी एवं चेतावनी देते हुए सम्बंधित अधिशासी अभियंताओं को हाईटेंशन तार के शिफ्ट करने की कार्यवाही को शीघ्रता से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि किसी भी प्रकार की घटना घटित होती है, तो सम्बंधित अधिशासी अभियंता की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। इसी तरह से शिक्षा विभाग के द्वारा पैसा जमा करने के बावजूद भी 107 विद्यालयों में विद्युत संयोजन का कार्य अभी तक नहीं कराये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी देते हुए विद्यालयों में विद्युत संयोजन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि कक्षा-5 एवं कक्षा-8 पास होने वाले विद्यार्थियों का क्रमशः कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में अनिवार्य रूप से नामांकन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि नामांकन की कार्यवाही पोर्टल एप पर अपडेट भी होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा नामांकन एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिकता न होकर शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय-करछना तथा अन्य निर्माणाधीन विद्यालयों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था यूपीसिडको को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराये जाने के निर्देश दिए है। कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिन विद्यालयों में कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिन कार्यों का निर्माण कार्य शुरू होना है उनके जल्द से जल्द जनपद प्रतिनिधियों से शिलान्यास करा कर निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए आपरेशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटरों के संतृप्तीकरण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ब्लाकवार आपरेशन कायाकल्प के पैरामीटरों के संतृप्तीकरण की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में फर्नीचर, विद्युतीकरण, रसोई घर,दिव्यांग शौचालय, बाउंड्रीवॉल सहित सभी कार्यों को पूर्ण कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के साथ-साथ विद्यालयों में छायादार पौधे लगाये जाने के भी निर्देश दिए है।मुख्य विकास अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन की समीक्षा करते हुए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नवीन नामांकन कराये जाने, पीएम श्री विद्यालयों में नवीन नामांकन में प्रगति लाये जाने तथा कक्षा-8 पास होने वाले छात्रों का कक्षा-9 में प्रवेश अवश्य सुनिश्चित करने के लिए कहा है।मुख्य विकास अधिकारी ने मध्यान्ह भोजन क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण तथा दिवस वार मीनू व मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत निपुण प्लस एप पर फीडिंग कम पाये जाने वाले सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों एवं शैक्षिक नवाचारों से जोड़ते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित डिप्थीरिया नियंत्रण एवं NDD कार्यक्रम का क्रियान्वयन में विद्यालयों को अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, खंड शिक्षा अधिकारीगण, जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर क्या कहा सुनिए वायरल वीडियो Pm साहब का सुने1
- मांडा खास थाने के पीछे नाली जाम होने के कारण बरसात में रोड के ऊपर से पानी बह रहा है1
- एसपी सत्यनारायण की हाईटेक पुलिसिंग को मिली नई धार, ट्रैकर डॉग 'लियो' अब सूंघकर पहुंचाएगा अपराधियों तक पुलिस कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस लगातार आधुनिक और स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में नए कदम उठा रही है। इसी क्रम में जनपद पुलिस को विशेष रूप से प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है, जो अपनी अद्भुत सूंघने की क्षमता और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से अपराधों के खुलासे में पुलिस का मजबूत साथी बनेगा। ट्रैकर डॉग 'लियो' हत्या, चोरी, लूट सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं में घटनास्थल से अहम सुराग जुटाने, साक्ष्यों की खोज, अपराधियों के मूवमेंट का पता लगाने, लापता व्यक्तियों की तलाश तथा अन्य महत्वपूर्ण अभियानों में पुलिस टीम की प्रभावी सहायता करेगा। इससे अपराध अनावरण की गति और सफलता दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा कि आधुनिक संसाधनों और तकनीक के समुचित उपयोग से पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। ट्रैकर डॉग 'लियो' के जुड़ने से कौशाम्बी पुलिस की कार्यक्षमता और मजबूत होगी तथा आमजन को अधिक त्वरित, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह कदम अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।1
- शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।1
- पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा।1
- *प्रयागराज - गुमशुदा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर थाना सोरांव व एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त शिवम राय पुत्र राजीव निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को किया गिरफ्तार,कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा व 02 सिम कार्ड बरामद* *प्रयागराज - गुमशुदा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर थाना सोरांव व एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त शिवम राय पुत्र राजीव निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को किया गिरफ्तार,कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा व 02 सिम कार्ड बरामद*1