अपहरण कांड का सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल वाराणसी में अपहरण कांड का सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के गोमती ज़ोन अंतर्गत बड़ागांव थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भगाने में सहयोग करने वाले वांछित अभियुक्त को ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के दौरान दबोचा। पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2026 को थाना बड़ागांव की टीम चौकी हरहुआ क्षेत्र में उपनिरीक्षक विवेकानंद द्विवेदी के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सरफराज (19) पुत्र आबिद अली निवासी हरहुआ डीह, थाना बड़ागांव को गिरफ्तार कर लिया। सरफराज पर आरोप है कि उसने अपहृत किशोरी को भगाने में मुख्य आरोपी की मदद की थी। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 085/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 352 और 351(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। दरअसल, 9 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना बड़ागांव में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को वारिश हाशमी नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के अनुसार जब उन्होंने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया तो उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसी दिन मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी वारिश हाशमी को 9 मार्च को ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी जिला कारागार भेज दिया था। जांच के दौरान सामने आया कि किशोरी को भगाने की पूरी योजना में सरफराज ने भी सहयोग किया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। थाना बड़ागांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आखिरकार उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- नरेंद्र मोदी ने अपनी छवि बचाने के लिए US डील में देश को बेच दिया। नरेंद्र मोदी संसद में मेरे सामने खड़े नहीं होते। मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जाता, लेकिन मैं इनसे डरता नहीं हूं। नरेंद्र मोदी और BJP के लोग जानते हैं कि जिस दिन कांग्रेस के बब्बर शेर इन्हें हराएंगे, उसी दिन से इनपर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल1
- वाराणसी वाराणसी के जयरामपुर गांव में महिला का हंगामा, वीडियो वायरल रात 11 बजे घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप महिला को समाजवादी पार्टी की जिला सचिव बताया जा रहा पीड़ित पक्ष ने चौबेपुर थाना में दी तहरीर पुलिस मामले की जांच में जुटी2
- Post by Laal Jawaan1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- नमस्कार भाई और बहेनों ये मेरे बिजनेस का प्रचार वीडियो है1
- SDO की गाड़ी में बैठ ‘कुत्ता महाराज’ निकले हैं. शायद औचक निरीक्षण पर निकले हो लेकिन SDO साहब कही नजर नहीं आ रहे हैं. वीडियो यूपी के जौनपुर की है.1