logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ा जैन सैलाब,आस्था की डुबकी कहलगांव. प्रखंड के विभिन्न प्रमुख गंगा घाटों पर बिहार और झारखंड के सीमावर्ती जिलों से आए भक्तों ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्नान कर बाबा बटेश्वर नाथ सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में जल अर्पित किया. 'हर हर गंगे' के जयकारों के साथ लोगों ने स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कई श्रद्धालुओं ने गंगा जल लेकर बाबाधाम के लिए निजी वाहन से प्रस्थान किया. श्रद्धालु बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए गुरुवार शाम से ही कहलगांव और बटेश्वर पहुंचने लगे थे.शुक्रवार की अहले सुबह से ही गंगा स्नान और प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वापस लौट रहे है. मंदिर के तीर्थ पुरोहित आचार्य शंकर झा ने बताया कि यह दिन भगवान बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाओं जन्म, ज्ञानोदय और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है, जिसे हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में बहुत पवित्र माना जाता है. इस दिन किए गए धर्म कार्य अक्षय पुण्य की श्रेणी में आते हैं.

22 hrs ago
user_Pawan Pandey Press
Pawan Pandey Press
Local News Reporter पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
22 hrs ago
fffddb65-fbe9-4be8-9138-81aff1ec637f

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ा जैन सैलाब,आस्था की डुबकी कहलगांव. प्रखंड के विभिन्न प्रमुख गंगा घाटों पर बिहार और झारखंड के सीमावर्ती जिलों से आए भक्तों ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्नान कर बाबा बटेश्वर नाथ सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में जल अर्पित किया. 'हर हर गंगे' के जयकारों के साथ लोगों ने स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कई श्रद्धालुओं ने गंगा जल लेकर बाबाधाम के लिए निजी वाहन से प्रस्थान किया. श्रद्धालु बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए गुरुवार शाम से ही कहलगांव और बटेश्वर पहुंचने लगे थे.शुक्रवार की अहले सुबह से ही गंगा स्नान और प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वापस लौट रहे है. मंदिर के तीर्थ पुरोहित आचार्य शंकर झा ने बताया कि यह दिन भगवान बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाओं जन्म, ज्ञानोदय और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है, जिसे हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में बहुत पवित्र माना जाता है. इस दिन किए गए धर्म कार्य अक्षय पुण्य की श्रेणी में आते हैं.

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Imraul kais
    1
    Post by Imraul kais
    user_Imraul kais
    Imraul kais
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    49 min ago
  • समेली-बखरी NH-31 पर देर रात भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर चालक-खलासी घायल, घंटों बाधित रहा यातायात कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली-बखरी स्थित NH-31 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और खलासी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे 2 घंटे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना क्षेत्र के बखरी के तेज रफ्तार में आ रहे दो ट्रक अचानक आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, NH-31 पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार, लापरवाही और बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, स्पीड कंट्रोल और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    2
    समेली-बखरी NH-31 पर देर रात भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर
चालक-खलासी घायल, घंटों बाधित रहा यातायात
कटिहार  के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली-बखरी स्थित NH-31 पर  दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और खलासी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे 2 घंटे यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना क्षेत्र के बखरी के  तेज रफ्तार में आ रहे दो ट्रक अचानक आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, NH-31 पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार, लापरवाही और बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, स्पीड कंट्रोल और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    3 hrs ago
  • 😱🙏Ho Jaaye aap log bhi Savdhan🙏😱 Kyunki ab Aalu mein nikalne Lage 👇Hain 👉छोटे-छोटे rangte 👈👉hue kide 👈 isliye Aalu ko chhin Kar Hi khana chahie aap log is video ko Jyada Se Jyada share Karen Taki Logon Ko Bhi pata chal sake ki Aalu Mein kide Hote Hain
    1
    😱🙏Ho Jaaye aap log bhi Savdhan🙏😱 Kyunki ab Aalu mein nikalne Lage 👇Hain 👉छोटे-छोटे rangte 👈👉hue kide 👈 isliye Aalu ko chhin Kar Hi khana chahie aap log is video ko Jyada Se Jyada share Karen Taki Logon Ko Bhi pata chal sake ki Aalu Mein kide Hote Hain
    user_Suraj Kumar
    Suraj Kumar
    रिपोर्टर Sahibganj, Sahebganj•
    8 hrs ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by BHAI MANU JI
    1
    Post by BHAI MANU JI
    user_BHAI MANU JI
    BHAI MANU JI
    Financial Analyst कटिहार, कटिहार, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by SR AMIT NEWS
    4
    Post by SR AMIT NEWS
    user_SR AMIT NEWS
    SR AMIT NEWS
    Voice of people Kahalgaon, Bhagalpur•
    18 hrs ago
  • Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    1
    Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    user_लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    Court reporter कटिहार, कटिहार, बिहार•
    20 hrs ago
  • कटिहार में श्रद्धा और शांति का संगम: बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव पर भक्ति, धम्म और सेवा के विविध कार्यक्रमों से गूंजा लालियाही बौद्ध बिहार जिले में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के लालियाही स्थित बौद्ध बिहार में बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति द्वारा भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बुद्ध उपासकों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वंदना, पाठन, धम्म प्रवचन और धम्म चर्चा जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिन्होंने उपस्थित लोगों को शांति, करुणा और सद्भाव का संदेश दिया। धम्म पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। महोत्सव की अध्यक्षता बुद्ध उपासक विश्वनाथ राम कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद सहनी ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मानवता को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाने का अवसर है। वहीं, बुद्ध उपासक विश्वनाथ राम कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं, जो समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं। इस अवसर पर बीके सिंह, मनीष पासवान उर्फ अभय, प्रवीण पासवान, हरे राम सिंह, शिव शंकर पासवान, नवीन कुमार, डॉ. रीना, अजय शाह सहित बड़ी संख्या में बुद्ध प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जिसने कटिहार में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव को यादगार बना दिया।
    2
    कटिहार में श्रद्धा और शांति का संगम: बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव पर भक्ति, धम्म और सेवा के विविध कार्यक्रमों से गूंजा लालियाही बौद्ध बिहार
जिले में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के लालियाही स्थित बौद्ध बिहार में बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति द्वारा भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बुद्ध उपासकों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वंदना, पाठन, धम्म प्रवचन और धम्म चर्चा जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिन्होंने उपस्थित लोगों को शांति, करुणा और सद्भाव का संदेश दिया। धम्म पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।
महोत्सव की अध्यक्षता बुद्ध उपासक विश्वनाथ राम कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समिति के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद सहनी ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मानवता को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाने का अवसर है। वहीं, बुद्ध उपासक विश्वनाथ राम कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर बल दिया।
पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं, जो समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं।
इस अवसर पर बीके सिंह, मनीष पासवान उर्फ अभय, प्रवीण पासवान, हरे राम सिंह, शिव शंकर पासवान, नवीन कुमार, डॉ. रीना, अजय शाह सहित बड़ी संख्या में बुद्ध प्रेमी उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जिसने कटिहार में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव को यादगार बना दिया।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.