प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया अग्निशमन प्रशिक्षण। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया अग्निशमन प्रशिक्षण। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में सोमवार को अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल परिसर में आग लगने जैसी आपात परिस्थितियों से सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सहित अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षकों ने अस्पताल परिसर में आग लगने के संभावित कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में मरीजों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, गैस सिलेंडर एवं विद्युत उपकरणों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव तथा प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से अग्निशमन यंत्र चलाने का अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपात स्थिति में बिना घबराए तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्वास्थ्य कर्मियों में जागरूकता बढ़ती है और किसी भी आपदा की स्थिति में बेहतर ढंग से कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने सभी कर्मियों से प्रशिक्षण में बताए गए सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष चर्चा भी की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह देखा गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया अग्निशमन प्रशिक्षण। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया अग्निशमन प्रशिक्षण। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में सोमवार को अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल परिसर में आग लगने जैसी आपात परिस्थितियों से सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सहित अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षकों ने अस्पताल परिसर में आग लगने के संभावित कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में मरीजों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि छोटी सी
लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, गैस सिलेंडर एवं विद्युत उपकरणों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव तथा प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से अग्निशमन यंत्र चलाने का अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपात स्थिति में बिना घबराए तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्वास्थ्य कर्मियों में जागरूकता बढ़ती है और किसी भी आपदा की स्थिति में बेहतर ढंग से कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने सभी कर्मियों से प्रशिक्षण में बताए गए सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष चर्चा भी की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह देखा गया।
- बिहार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी के हालिया बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनके बयानों से पूरा राज्य भ्रमित है और लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।1
- 16.1 ग्राम स्मैक और आठ लाख 36 हजार रुपये नगद के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार अररिया पुलिस ने नशे के धंधेबाजों पर कड़ा प्रहार करते हुए 16.01 ग्राम स्मैक और आठ लाख 36 हजार चार सौ नगद रुपए के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर राम कुमार राय,मो अबू नसर उर्फ लड्डू बैरगाछी थाना क्षेत्र के बुधेश्वरी रामपुर का रहने वाला है। जबकि तीसरा तस्कर मो रऊफ जीरोमाइल इस्तमा टोला का रहने वाला है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर रामकुमार राय बैरगाछी थाना के चौकीदार दिनेश राय का पुत्र है। सोमवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी,1
- ख1
- अररिया में जन सुराज पार्टी ने देव राज को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का अहम बयान सामने आया है।1
- आज अररिया जिले के कुर्साकांटा में बारिश के साथ अचानक ओले गिरे। इस अप्रत्याशित ओलावृष्टि ने स्थानीय लोगों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है।3
- अररिया के कुरसाकांटा प्रखंड की पत्ती पंचायत में मीना बाजार मेला शुरू हो गया है। इस सालाना मेले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं।1
- अररिया में दरोगा बनने की तैयारी कर रहे एक युवक की साँप के डसने से दुखद मौत हो गई। वह अपनी 6 बहनों का इकलौता भाई था, इस घटना से परिवार में गहरा सदमा है।1
- अररिया-पुर्णिया मार्ग पर पाकुड़ से गिट्टी ला रहे हाईवे ट्रक में चक्के में लगी भीषण आग, 6 चक्के जलकर राख अररिया-पुर्णिया मार्ग पर एनएच-27 के कुसियार गांव के समीप सोमवार को एक हाईवे ट्रक के चक्के में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक झारखंड के पाकुड़ जिले से गिट्टी लोड कर अररिया की ओर आ रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रक के छह चक्के पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस और अग्निशमन दस्ते की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की। ट्रक चालक मजरुल शेख ने बताया कि वह पाकुड़ से गिट्टी लोड करके अररिया जा रहे थे। अचानक ट्रक के एक चक्के में धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। उन्होंने तुरंत ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और स्वयं दूर हट गए।1