दामाद पर ससुराल में आग लगाने का आरोप, घर के बाहर खड़ी गाड़ियां और सामान जलकर राख Mukhiyajee Reporter | Fulwari Sharif (Patna) भुसौला दानापुर रोड स्थित संतोष कुमार के घर के बाहर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो, मोटरसाइकिल, साइकिल और मुख्य दरवाजा इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे और पूरा इलाका धुएं से भर गया। घर के अंदर सो रहे परिवार के लोग जब चीख-पुकार सुनकर जागे तो जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागे और नहर में कूदकर अपनी जान बचाई. आसपास के लोगों की नींद खुलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के बाहर खड़ी सभी गाड़ियां और सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के बाहर खड़ी टेंपो, बाइक, साइकिल समेत अन्य जरूरी सामान जल जाने से परिवार पर भारी नुकसान आ पड़ा है। पीड़िता सोनी देवी ने फुलवारी शरीफ थाना में अपने दामाद आदित्य राज उर्फ अमन कुमार, निवासी चुल्हाईचक, रूपसपुर पर आगजनी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही दामाद लगातार मारपीट, प्रताड़ना और झगड़ा करता रहा. वह नशे का आदी है और अक्सर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। सोनी देवी का आरोप है कि उसी सनकी दामाद ने देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर पूरे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की। इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दामाद पर ससुराल में आग लगाने का आरोप, घर के बाहर खड़ी गाड़ियां और सामान जलकर राख Mukhiyajee Reporter | Fulwari Sharif (Patna) भुसौला दानापुर रोड स्थित संतोष कुमार के घर के बाहर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो, मोटरसाइकिल, साइकिल और मुख्य दरवाजा इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे और पूरा इलाका धुएं से भर गया। घर के अंदर सो रहे परिवार के लोग जब चीख-पुकार सुनकर जागे तो जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागे और नहर में कूदकर अपनी जान बचाई. आसपास के लोगों की नींद खुलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के बाहर खड़ी सभी गाड़ियां और सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित
परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के बाहर खड़ी टेंपो, बाइक, साइकिल समेत अन्य जरूरी सामान जल जाने से परिवार पर भारी नुकसान आ पड़ा है। पीड़िता सोनी देवी ने फुलवारी शरीफ थाना में अपने दामाद आदित्य राज उर्फ अमन कुमार, निवासी चुल्हाईचक, रूपसपुर पर आगजनी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही दामाद लगातार मारपीट, प्रताड़ना और झगड़ा करता रहा. वह नशे का आदी है और अक्सर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। सोनी देवी का आरोप है कि उसी सनकी दामाद ने देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर पूरे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की। इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- हम जानना चाहते हैं कि आप लोग गार्जियन लोग अपने बच्चों पर ध्यान क्यों नहीं देते हैं इस तरह से हरकत कर रही है वीडियो सामने है इस पर आप लोग कुछ तो कीजिए यही आगे चलकर प्रॉब्लम हो जाएगा1
- पश्चिम बंगाल की सियासत में नया विवाद! टीएमसी नेता चन्द्रिमा भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा, बल्कि भाजपा की कठपुतली बन गया है। विवाद तब बढ़ा जब उत्तर प्रदेश के एक अधिकारी को दक्षिण 24 परगना में ऑब्जर्वर बनाया गया। टीएमसी का आरोप है कि ऑब्जर्वर का काम सिर्फ निगरानी करना होता है, लेकिन यहां उम्मीदवारों के घर छापेमारी की जा रही है। इसी को लेकर टीएमसी ने कड़ा विरोध जताया है। अब सवाल ये है – क्या चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता साबित कर पाएगा?”1
- Post by AMOD SONI1
- Post by बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह1
- Add - Dighi khurd, Pachiskurwa, near Sanchiraiya Pokhar, Hajijpur, Dighikhurd Vaishali, BIHAR, 8441021
- तेज आंधी के बाद बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत; किसानों की बढ़ी परेशानी बुधवार की शाम बिहटा में पहले तेज आंधी चली, जिसके बाद बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दिनभर की तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली। तेज हवाओं और झमाझम बारिश के चलते पूरे इलाके का तापमान गिरा और मौसम सुहावना हो गया। 🌧️🌬️ हालांकि, इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खलिहान में सुखाने के लिए रखी गई गेहूं की फसल बारिश में भीग गई, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 🌾 किसानों का कहना है कि अचानक आई आंधी और बारिश ने उनकी मेहनत पर असर डाला है। कई किसानों ने फसल को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण वे पूरी तरह सफल नहीं हो सके। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 👉 एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो दूसरी ओर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- कितना बड़ा हादसा हो गया बताइए इतने बच्चे का जान चला गया सोचने वाली बात है आखिर सरकार कहां है क्या कर रही है ध्यान दीजिए1
- Post by AMOD SONI1