कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का विवादित बयान,देश को नहीं, प्रधानमंत्री को मांगनी चाहिए माफी दरभंगा - नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर देशभर में हुए छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और छात्रों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत शनिवार को दरभंगा पहुंचीं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर आंदोलन में शामिल छात्रों पर हुई कार्रवाई वापस लेने और उन्हें पूरी तरह से राहत देने की मांग की। इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने आंदोलन से प्रभावित छात्रों से भी मुलाकात की और उन्हें हरसंभव कानूनी एवं राजनीतिक सहायता का भरोसा दिलाया। वही परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए, उन पर माफी मांगने के बजाय वह देश को माफ करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के कपड़े फाड़े गए, उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और कई स्थानों पर बल प्रयोग किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कील लगे डंडों से हमला किया गया, करंट लगाया गया और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने इन घटनाओं के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए देश से माफी मांगने की मांग की। वही कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में कांग्रेस और विपक्षी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, कांग्रेस को जर्सी गाय और कांग्रेस की विधवा मुजरा 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड् की बात आप करते है। आपको माफ़ी मांगनी चाहिए। जो महिलाओं को दिन बलात्कार की धमकी दिया करते है। आप अभद्र भाषा की बात करियेगा। आपके सांसद रमेश विदुरी ने किस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेताओं को कार्रवाई के बजाय संरक्षण और पद दिए जाते हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री की उम्र का भी जिक्र करते हुए कहा कि देश के युवा सरकार से पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर जवाब चाहते हैं, लेकिन उनकी चिंताओं का समाधान करने के बजाय प्रधानमंत्री अलग तरह के संदेश दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश से जवाब देने और माफी मांगने की आवश्यकता है, न कि देश को माफ करने की बात कहने की।

- मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक1
- पटना एसएसपी के खिलाप इलेक्शन कमीशन को प्रतिबेदन दिया है जिस प्रकार गुंडागर्दी हुई है पोलिस ने एकतरफा कार्यबाई की है सत्ता के अधीन होकर देखिये vidio1
- मधुबनी विधायक माधव आनंद ने जिला अतिथि गृह में अपने क्षेत्र के 80 लोगों के शिकायतों को सुना और निपटारा किया मधुबनी विधायक माधव आनंद ने रविवार को अपने क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को सुना। बताते चले की महीने में चार दिन अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए एवं उसका निपटारा करने के लिए अतिथि गृह में चार दिन का समय देते हैं। जिसमें आज 80 लोगों के शिकायतों को सुनी गई। जो पदाधिकारी के द्वारा होने वाला था उन्हें पदाधिकारी को टेलीफोन कर सूचना दी गई एवं जो स्थानीय स्तर पर निपटारा होने वाला था, उसे स्थानीय स्तर पर निपटा लिया गया। विधायक माधव आनंद ने बताया है की क्षेत्र के जानता कि सर्वोपरि समस्या का समाधान है। जिसको हम चुनाव जीतने के बाद निरंतर महीने में चार दिन निकलते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को सुनते हैं।1
- मधुबनी: गंगासागर काली मंदिर की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगेंगे CCTV कैमरे; महिला श्रद्धालुओं के लिए बनेगा सुलभ शौचालय #Madhubani #GangasagarKaliMandir #Bihar #TempleNews #CCTV #KaliPuja #IndraPuja #PrabhatTimes #Mithila #BreakingNews1
- समुद्र में तैरते युवक से चिपका ऑक्टोपस, छुड़ाने में छूटे पसीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्र में तैर रहे एक युवक से अचानक एक ऑक्टोपस लिपट जाता है। वीडियो में ऑक्टोपस उसके शरीर से मजबूती से चिपका दिखाई देता है। काफी कोशिशों के बाद युवक खुद को उससे छुड़ाने में सफल होता है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरानी जताते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1
- आज इतवार है! 😊 स्कूल तो जाना नहीं... तो बताओ, आज क्या-क्या करोगे? 😄1
- मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने अतिथि गृह में क्षेत्र की जानते के 80 से अधिक शिकायतों को सुना एवं त्वरित निष्पादन किया मधुबनी माधव आनंद ने रविवार को अतिथि गृह में 80 से अधिक क्षेत्र के जानते की शिकायतों को सुना जो पदाधिकारी से संबंधित था उसे फोन करके संबंधित पदाधिकारी से निबटारा के लिए भेजा, वही जो स्थानीय मुद्दे थे,उन्हें स्वयं निपटारा किया। समस्या का समाधान करते हुए चले। विधायक ने कहा कि अपने क्षेत्र के जानते की समस्या सुनने के लिए महीने में चार दिन निश्चित रूप से निकालते हैं ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।4
- UP में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारी 🇮🇳 5 करोड़ घरों तक तिरंगा पहुंचाएगी योगी सरकार, हर घर में देशभक्ति का होगा उत्सव! #HarGharTiranga 🇮🇳 #IndependenceDay2026 #UttarPradesh #YogiAdityanath #TirangaCampaign1
- सावन माह की प्रथम सोमवारी को लेकर के तैयारी। हर हर महादेव बाबा सिद्धेश्वर नाथ संकट मोचन हनुमंत लाल ग्राम संपत्ति प्रखंड बाबू वरहीमुख्यालय से पूरा 1 किलोमीटर अवस्थित जहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक अर्पण करते हैं।1