logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा नदी पार किए जाने के संबंध में वस्तु स्थिति विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा नदी पार किये जाने के संबंध में वस्तु स्थिति अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह ने ग्राम मनिकपुर, तहसील बिलासपुर के समीप स्थित नदीवर्षा के कारण जलस्तर बढ़ जाने से कतिपय विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा नदी पार कर आवागमन किए जाने के संबंध में बताया कि उक्त स्थल पर वर्तमान में आवागमन हेतु कोई स्थायी पुल/पुलिया उपलब्ध नहीं है तथा वैकल्पिक मार्ग अपेक्षाकृत दूर होने के कारण स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा नदी पार कर आवागमन किया जा रहा था। उक्त स्थिति की गंभीरता के दृष्टिगत तहसीलदार, तहसील बिलासपुर को तत्काल स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक एवं प्रतिबंधात्मक उपाय सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। स्थल निरीक्षण उपरांत नदी के दोनों ओर झाड लगाकर अवरोध स्थापित कर उक्त मार्ग से आवागमन को अवरूद्ध किया गया है।साथ ही, स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि नदी में जलप्रवाह अथवा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को नदी पार करने की अनुमति न दी जाए तथा आमजन की सुरक्षा हेतु आवश्यक सतर्कता एवं निगरानी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त, संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को नदी में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी अथवा जलप्रवाह को पार न करने हेतु स्पष्ट रूप से जागरूक एवं निर्देशित करें। आमजन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुल/नदी पार करने वाले मार्ग का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि स्थल पर नियमित पेट्रोलिंग/निगरानी सुनिश्चित करते हुए किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित मार्ग से आवागमन किए जाने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही ग्रामवासियों से प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि जनसुरक्षा के हित में उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी परिस्थिति में नदी के जलप्रवाह को पार करने का प्रयास न करें।

6 hrs ago
user_ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago
ac2bedc0-17e6-45be-b390-cdf43dcf4769

विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा नदी पार किए जाने के संबंध में वस्तु स्थिति विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा नदी पार किये जाने के संबंध में वस्तु स्थिति अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह ने ग्राम मनिकपुर, तहसील बिलासपुर के समीप स्थित नदीवर्षा के कारण जलस्तर बढ़ जाने से कतिपय विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा नदी पार कर आवागमन किए जाने के संबंध में बताया कि उक्त स्थल पर वर्तमान में आवागमन हेतु कोई स्थायी पुल/पुलिया उपलब्ध नहीं है तथा वैकल्पिक मार्ग अपेक्षाकृत दूर होने के कारण स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा नदी पार कर आवागमन किया जा रहा था। उक्त स्थिति की गंभीरता के दृष्टिगत तहसीलदार, तहसील बिलासपुर को तत्काल स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक एवं प्रतिबंधात्मक उपाय सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। स्थल निरीक्षण उपरांत नदी के दोनों ओर झाड लगाकर अवरोध स्थापित कर उक्त मार्ग से आवागमन को अवरूद्ध किया गया है।साथ ही, स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि नदी में जलप्रवाह

b612d8dd-b51b-46ba-9a06-86789c333eb8

अथवा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को नदी पार करने की अनुमति न दी जाए तथा आमजन की सुरक्षा हेतु आवश्यक सतर्कता एवं निगरानी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त, संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को नदी में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी अथवा जलप्रवाह को पार न करने हेतु स्पष्ट रूप से जागरूक एवं निर्देशित करें। आमजन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुल/नदी पार करने वाले मार्ग का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि स्थल पर नियमित पेट्रोलिंग/निगरानी सुनिश्चित करते हुए किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित मार्ग से आवागमन किए जाने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही ग्रामवासियों से प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि जनसुरक्षा के हित में उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी परिस्थिति में नदी के जलप्रवाह को पार करने का प्रयास न करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डॉ मोहन यादव जी मध्य प्रदेश में जनवरी में होगा जीआईएस मीट पीएम मोदी होंगे सम्मिलित l डॉ मोहन यादव जी ने मध्य प्रदेश में जनवरी में होगा जी आई एस मीट पीएम मोदी होंगे सम्मिलित l
    1
    डॉ मोहन यादव जी मध्य प्रदेश में जनवरी में होगा जीआईएस मीट पीएम मोदी होंगे सम्मिलित l
डॉ मोहन यादव जी ने मध्य प्रदेश में जनवरी में होगा जी आई एस मीट पीएम मोदी होंगे सम्मिलित l
    user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस को मिली सफलताः दो नकबजनी/चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया लाखों का मशरूका बरामद* • उमरिया *चंदिया थाना क्षेत्र में हुई 02 चोरी की घटनाओं का तत्परता से खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है* • *पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस.परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता* दिनांक 11.08.2026 को फरियादी विकास चतुर्वेदी पिता रमाकांत चतुर्वेदी, उम्र 36 वर्ष, निवासी छाहर मोहल्ला चंदिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.08.2026 को अज्ञात चोर द्वारा घर के पीछे खेत में लगी कटीली तार काटकर घर में प्रवेश किया तथा अलमारी का लॉकर तोड़कर चांदी की बिछिया, पायल, सोने का मंगलसूत्र, एवं तांबे का लोटा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना चंदिया में अपराध क्रमांक 241/2026, धारा 331(4), 305(ए) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार दिनांक 21.08.2026 को फरियादिया शाहजहां खान पति मो. हारून खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सोनारी थाना बड़वारा जिला कटनी, हाल वार्ड क्र. 07 चंदिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.08.2026 को अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला खोलकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 331(4), 305(ए) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध किया गया। घटित दोनो मामलो में पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग उमरिया श्री पी.एस.परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह पाटले सहित पुलिस टीम गठित कर मामले में संलिप्त आरोपी एवं चोरी गये मशरूका के पतासाजी के प्रयास शुरू किये गये । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं विश्लेषण, तकनीकी सहयोग, आसूचना संकलन की मदद से संदेही की पहचान की गई। संदेही निवासी चंदिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी के कब्जे से फरियादिया शाहजहां खान के प्रकरण में 01 नग सोने की पंचाली, 01 नग सोने की अंगूठी, 01 नग सोने का लौंग, 01 जोड़ी चांदी की पायल एवं 1,900/- नगदी, कुल करीब 1,00,000/- का मशरूका बरामद किया गया। वहीं फरियादी विकास चतुर्वेदी के घर हुई चोरी के मामले में आरोपी के कब्जे से 01 नग सोने का मंगलसूत्र एवं 01 जोड़ी चांदी की पायल, करीब 1,00,000/- कीमत का मशरूका बरामद किया गया। पुलिस टीम का योगदान उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय सिंह पाटले, उनि भगत सिंह, सउनि शिवपाल सिंह, प्रआर. सूर्यप्रकाश शुक्ला, आर. गनेन्द्र परस्ते, आर.प्रदीप परते, आर. प्रदीप उईके, मआर. दिव्या कुशवाहा एवं मआर. प्रिया ओड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    पुलिस को मिली सफलताः दो नकबजनी/चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया लाखों का मशरूका बरामद*
•
उमरिया	*चंदिया थाना क्षेत्र में हुई 02 चोरी की घटनाओं का तत्परता से खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है*
•	*पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस.परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता*
दिनांक 11.08.2026 को फरियादी विकास चतुर्वेदी पिता रमाकांत चतुर्वेदी, उम्र 36 वर्ष, निवासी छाहर मोहल्ला चंदिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.08.2026 को अज्ञात चोर द्वारा घर के पीछे खेत में लगी कटीली तार काटकर घर में प्रवेश किया तथा अलमारी का लॉकर तोड़कर चांदी की बिछिया, पायल, सोने का मंगलसूत्र,  एवं तांबे का लोटा  चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना चंदिया में अपराध क्रमांक 241/2026, धारा 331(4), 305(ए) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार दिनांक 21.08.2026 को फरियादिया शाहजहां खान पति मो. हारून खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सोनारी थाना बड़वारा जिला कटनी, हाल वार्ड क्र. 07 चंदिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.08.2026 को अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला खोलकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं   नगदी  चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 331(4), 305(ए) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध किया गया।
घटित दोनो मामलो में पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग उमरिया श्री पी.एस.परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह पाटले सहित पुलिस टीम गठित कर मामले में संलिप्त आरोपी एवं चोरी गये मशरूका के पतासाजी के प्रयास शुरू किये गये । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं विश्लेषण, तकनीकी सहयोग, आसूचना संकलन की मदद से संदेही की पहचान की गई। संदेही निवासी  चंदिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई।
आरोपी के कब्जे से फरियादिया शाहजहां खान के प्रकरण में 01 नग सोने की पंचाली, 01 नग सोने की अंगूठी, 01 नग सोने का लौंग, 01 जोड़ी चांदी की पायल एवं 1,900/- नगदी, कुल करीब  1,00,000/- का मशरूका बरामद किया गया। वहीं फरियादी विकास चतुर्वेदी के घर हुई चोरी के मामले में आरोपी के कब्जे से 01 नग सोने का मंगलसूत्र एवं 01 जोड़ी चांदी की पायल, करीब  1,00,000/- कीमत का मशरूका बरामद किया गया।
पुलिस टीम का योगदान
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय सिंह पाटले, उनि भगत सिंह, सउनि शिवपाल सिंह, प्रआर. सूर्यप्रकाश शुक्ला, आर. गनेन्द्र परस्ते, आर.प्रदीप परते, आर. प्रदीप उईके, मआर. दिव्या कुशवाहा एवं मआर. प्रिया ओड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सड़क-पुल की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन। उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव से बड़ी खबर सामने आई है जहा सड़क और पुल की मांग को लेकर शासकीय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए उमरिया कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी।दरअसल, बड़ागांव के शासकीय हाई स्कूल पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने से बारिश के मौसम में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द सड़क और पुल निर्माण की मांग की।
    1
    सड़क-पुल की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन। 

उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव से बड़ी खबर सामने आई है जहा सड़क और पुल की मांग को लेकर शासकीय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए उमरिया कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी।दरअसल, बड़ागांव के शासकीय हाई स्कूल पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने से बारिश के मौसम में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द सड़क और पुल निर्माण की मांग की।
    user_NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    Karkeli, Umaria•
    2 hrs ago
  • नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर फावड़े की चोट, पार्षद बोले- जब अमला नहीं जागा तो खुद संभाला मोर्चा पाली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में सफाई व्यवस्था को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में वार्ड के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल युवाओं और वार्डवासियों के साथ हाथों में फावड़ा लेकर खुद सफाई करते नजर आ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 2 में कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई थी। गंदगी और कचरे से परेशान वार्डवासियों ने नगर पालिका के जिम्मेदारों को कई बार इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद जब सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद वार्डवासियों ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल भी फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वीडियो में कई युवा भी उनके साथ सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उपाध्यक्ष ने नगर पालिका पर साधा निशाना नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि वार्ड में सफाई को लेकर कई बार नगर पालिका से आग्रह किया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। जब शिकायतों के बाद भी सफाई नहीं हुई तो वार्डवासियों के साथ खुद सफाई करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को सफाई के लिए फावड़ा उठाना पड़े, यह नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा मामले में पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि मिश्रा ने भी नगर पालिका पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 2 नगर पालिका क्षेत्र का हिस्सा है और वहां सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसके लिए किसी राजनीतिक खींचतान की जरूरत नहीं होनी चाहिए। रवि मिश्रा ने कहा कि यदि नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता खुद वार्ड में जाकर सफाई करेंगे और इसकी जिम्मेदारी उठाएंगे। वायरल वीडियो ने अब सफाई व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि जब सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, तो आखिर जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों को खुद फावड़ा क्यों उठाना पड़ा?
    4
    नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर फावड़े की चोट, पार्षद बोले- जब अमला नहीं जागा तो खुद संभाला मोर्चा
पाली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में सफाई व्यवस्था को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में वार्ड के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल युवाओं और वार्डवासियों के साथ हाथों में फावड़ा लेकर खुद सफाई करते नजर आ रहे हैं।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई
बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 2 में कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई थी। गंदगी और कचरे से परेशान वार्डवासियों ने नगर पालिका के जिम्मेदारों को कई बार इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद जब सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
इसके बाद वार्डवासियों ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल भी फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वीडियो में कई युवा भी उनके साथ सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
उपाध्यक्ष ने नगर पालिका पर साधा निशाना
नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि वार्ड में सफाई को लेकर कई बार नगर पालिका से आग्रह किया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। जब शिकायतों के बाद भी सफाई नहीं हुई तो वार्डवासियों के साथ खुद सफाई करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को सफाई के लिए फावड़ा उठाना पड़े, यह नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा
मामले में पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि मिश्रा ने भी नगर पालिका पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 2 नगर पालिका क्षेत्र का हिस्सा है और वहां सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसके लिए किसी राजनीतिक खींचतान की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
रवि मिश्रा ने कहा कि यदि नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता खुद वार्ड में जाकर सफाई करेंगे और इसकी जिम्मेदारी उठाएंगे।
वायरल वीडियो ने अब सफाई व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि जब सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, तो आखिर जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों को खुद फावड़ा क्यों उठाना पड़ा?
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिले करकेली ब्लॉक के बड़ागाव विद्यालय की बढ़ी सस्मया"बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े इन सवालों पर प्रशासन की कार्रवाई अब सबसे बड़ा इंतजार है। मध्यप्रदेश उमरिया जिले में इन दिनों सरकार के सिस्ट्म का पोल खोलता नजर आ रहा है बता दे कि जिले के करकेली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ागांव में बदहाल सड़क स्कूल की टपकती छत और शिक्षकों की कथित लापरवाही के खिलाफ छात्र छात्राओं व ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्र छात्राओं अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में जोरदार रैली निकाली। हाथों में तख्तियां और जुबां पर नारे लेकर छात्र छात्राओं का हुजूम कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा  ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ के दलदल में बदल जाता है। बच्चों को इसी जोखिम भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचने की मजबूरी बनी हुई है। वहीं स्कूल की छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर भी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्याएं बताने के बावजूद जिम्मेदारों ने अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। आक्रोशित छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण स्कूल भवन की मरम्मत और शिक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की। छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों ने दो टूक कहा अब आश्वासन नहीं समस्याओं का धरातल पर समाधान चाहिए। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े इन सवालों पर प्रशासन की कार्रवाई अब सबसे बड़ा इंतजार है।
    2
    जिले करकेली ब्लॉक के बड़ागाव विद्यालय की बढ़ी सस्मया"बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े इन सवालों पर प्रशासन की कार्रवाई अब सबसे बड़ा इंतजार है।
मध्यप्रदेश उमरिया जिले में इन दिनों सरकार के सिस्ट्म का पोल खोलता नजर आ रहा है बता दे कि जिले के करकेली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ागांव में बदहाल सड़क स्कूल की टपकती छत और शिक्षकों की कथित लापरवाही के खिलाफ छात्र छात्राओं व ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्र छात्राओं अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में जोरदार रैली निकाली। हाथों में तख्तियां और जुबां पर नारे लेकर छात्र छात्राओं का हुजूम कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा  ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ के दलदल में बदल जाता है। बच्चों को इसी जोखिम भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचने की मजबूरी बनी हुई है। वहीं स्कूल की छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर भी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्याएं बताने के बावजूद जिम्मेदारों ने अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। आक्रोशित छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण स्कूल भवन की मरम्मत और शिक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की।
छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों ने दो टूक कहा अब आश्वासन नहीं समस्याओं का धरातल पर समाधान चाहिए। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े इन सवालों पर प्रशासन की कार्रवाई अब सबसे बड़ा इंतजार है।
    user_PRAVEEN TIWARI
    PRAVEEN TIWARI
    Video Creator पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कबाड़ की झूठी शिकायत कर खाकी को बदनाम करने की साजिश कपड़ा व्यापारी गुलाम लेमन का षड्यंत्र जल्द होगा उजागर
    1
    कबाड़ की झूठी शिकायत कर खाकी को बदनाम करने की साजिश कपड़ा व्यापारी गुलाम लेमन का षड्यंत्र जल्द होगा उजागर
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • **उमरिया जिले में किसानों महाआंदोलन की तैयारी** **9 सितंबर से घेरा डालो डेरा डालो महाआंदोलन** भारतीय किसान संघ उमरिया द्वारा 21 जुलाई 2026 को जिला प्रशासन को विभिन्न समस्याओं को लेकर खासकर पाली क्षेत्र में खुलने वाली नई 9 प्राइवेट कॉलरी खदान खनिज खदानों की अनुमित्ताओं को लेकर जिला प्रशासन को कोयले की पोटली के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था जिसमें 30 दोनों का समय किया गया था लेकिन 30 दिन पूर्व होने के उपरांत भी किसानों की समस्याओं की तरफ कोई पहल नहीं किया गया । **खनिज क्षेत्र बैठक की सूचना नहीं** विगत 25 अगस्त 2026 को कमिश्नर एवं कलेक्टर उमरिया में कई खदानों के साथ बैठक की किंतु दुर्भाग्यवश किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया और ना ही किसानों को सम्मिलित किया गया **9 सितंबर से घेरा डालो डेरा डालो महाआंदोलन** किसानों के द्वारा प्रशासन को 30 दोनों का समय दिया गया था जो की समाप्त हो चुका है और उसके उपरांत किसान संगठन ने 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिस क्रम में 9 सितंबर को घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के तहत शहडोल घुनघुटी नेशनल हाईवे राजमार्ग को पूर्णता बंद किया जाएगा, आंदोलन अनिश्चितकालीन बढ़ाने पर उमरिया जिले की सातों तहसील राजमार्गों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं उमरिया जिले के आने जाने वाले समस्त रास्ते रेल मार्ग में प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।
    3
    **उमरिया जिले में किसानों महाआंदोलन की तैयारी**
**9 सितंबर से घेरा डालो डेरा डालो महाआंदोलन**
भारतीय किसान संघ उमरिया द्वारा 21 जुलाई 2026 को जिला प्रशासन को विभिन्न समस्याओं को लेकर खासकर  पाली क्षेत्र में खुलने वाली नई 9 प्राइवेट कॉलरी खदान खनिज खदानों की अनुमित्ताओं को लेकर जिला प्रशासन को कोयले की पोटली के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था जिसमें 30 दोनों का समय किया गया था लेकिन 30 दिन पूर्व होने के उपरांत भी किसानों की समस्याओं की तरफ कोई पहल नहीं किया गया ।
**खनिज क्षेत्र बैठक की सूचना नहीं**
विगत 25 अगस्त 2026 को कमिश्नर एवं कलेक्टर उमरिया में कई खदानों के साथ बैठक की किंतु दुर्भाग्यवश किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया और ना ही किसानों को सम्मिलित किया गया 
**9 सितंबर से घेरा डालो डेरा डालो महाआंदोलन**
किसानों के द्वारा प्रशासन को 30 दोनों का समय दिया गया था जो की समाप्त हो चुका है और उसके उपरांत किसान संगठन ने 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिस क्रम में 9 सितंबर को घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के तहत शहडोल घुनघुटी नेशनल हाईवे राजमार्ग को पूर्णता बंद किया जाएगा, आंदोलन अनिश्चितकालीन बढ़ाने पर उमरिया जिले की सातों तहसील राजमार्गों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं उमरिया जिले के आने जाने वाले समस्त रास्ते रेल मार्ग में प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।
    user_MONIKA YADAV
    MONIKA YADAV
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 2 महीने से भी कम समय में क्षेत्र को मिला तीसरा बड़ा औद्योगिक यूनिट- सीएम डॉक्टर मोहन यादव जी
    1
    2 महीने से भी कम समय में क्षेत्र को मिला तीसरा बड़ा औद्योगिक यूनिट- सीएम डॉक्टर मोहन यादव जी
    user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.