logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद मिलादुन्नबी पर जरूरतमंदों को बांटा भोजन व उपहार सद्भावना एकता मंच ने केक काटकर मनाया हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिवस उरई,जालौन। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर इस्लाम धर्म के हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन दिवस के अवसर पर बुधवार को स्टेशन रोड स्थित नर नारायण सेवा परिसर में सद्भावना एकता मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में जरूरतमंद और निर्बल वर्ग के लोगों को केला, सेब, लड्डू, भोजन तथा उपहार वितरित किए गए। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। हाफिज जब्बार साहब ने कहा कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इंसानियत, प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना समाज की ताकत है। सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश मानवता और जरूरतमंदों की सेवा से जुड़ा है। विभिन्न धर्मों के लोगों का एक साथ आकर सेवा करना सामाजिक सद्भाव की मिसाल है। सद्भावना एकता मंच के संगठन मंत्री शांति स्वरूप माहेश्वरी ने कहा कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता सबसे ऊपर है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष लक्ष्मण दास बवानी, संगठन मंत्री शांति स्वरूप माहेश्वरी, महामंत्री महावीर सरसोलिया, डॉ. ममता स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अलीम सर, हाफिज जब्बार साहब, एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा, जिला यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत, संतोष कुमार प्रजापति, निसार अहमद सलमानी, गुड्डा हैमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
10 hrs ago
af5c0c83-6a9a-4d6d-a1dc-e2d619797397

ईद मिलादुन्नबी पर जरूरतमंदों को बांटा भोजन व उपहार सद्भावना एकता मंच ने केक काटकर मनाया हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिवस उरई,जालौन। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर इस्लाम धर्म के हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन दिवस के अवसर पर बुधवार को स्टेशन रोड स्थित नर नारायण सेवा परिसर में सद्भावना एकता मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में जरूरतमंद और निर्बल वर्ग के लोगों को केला, सेब, लड्डू, भोजन तथा उपहार वितरित किए गए। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। हाफिज जब्बार साहब ने कहा कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इंसानियत, प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना समाज की ताकत है। सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश मानवता और जरूरतमंदों की सेवा से जुड़ा है। विभिन्न धर्मों के लोगों का एक साथ आकर सेवा करना सामाजिक सद्भाव की मिसाल है। सद्भावना एकता मंच के संगठन मंत्री शांति स्वरूप माहेश्वरी ने कहा कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता सबसे ऊपर है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष लक्ष्मण दास बवानी, संगठन मंत्री शांति स्वरूप माहेश्वरी, महामंत्री महावीर सरसोलिया, डॉ. ममता स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अलीम सर, हाफिज जब्बार साहब, एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा, जिला यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत, संतोष कुमार प्रजापति, निसार अहमद सलमानी, गुड्डा हैमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे युवकों को कार ने जोरदार टक्कर मारी है
    1
    जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे युवकों को कार ने जोरदार टक्कर मारी है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है। नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    1
    नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video 

रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video 
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा! रक्षाबंधन पर घर जा रहे युवक की मौत!!.. जालौन : फिर हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा रक्षाबंधन पर्व पर घर जा रहे वाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर!! टक्कर लगने से उछल कर हाइवे पर गिरे बाइक सवार हुए घायल, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भागने में कामयाब सूचना मिलने पर हाइवे एम्बुलेंस सेवा तथा रिलीफ़ टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया!! एक बाइक सवार ने रास्ते में ही दम तोड दिया, दूसरे बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया!! मौके पर पहुंची पुलिस ने शेष विधिक कार्रवाई शुरू की!! बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला वाइट - वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश कुमार आर्य
    1
    जालौन : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा! रक्षाबंधन पर घर जा रहे युवक की मौत!!..
जालौन :  फिर हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा रक्षाबंधन पर्व पर  घर जा रहे वाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर!! टक्कर लगने से उछल कर हाइवे पर गिरे बाइक सवार हुए घायल, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भागने में कामयाब सूचना मिलने पर हाइवे एम्बुलेंस सेवा तथा रिलीफ़ टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया!! एक बाइक सवार ने रास्ते में ही दम तोड दिया, दूसरे बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया!! मौके पर पहुंची पुलिस ने शेष विधिक कार्रवाई शुरू की!! बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला 
वाइट - वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश कुमार आर्य
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोंच में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोया-छेना के नमूने लिए, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान भंडार पर की जांच जालौन जिले के कोंच नगर में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 12 बजे मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग की टीम ने दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच शुरू की। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। टीम ने यहां बिक्री के लिए रखे खोया और छेना के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें किसी प्रकार की मिलावट की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, कोंच खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह और कनहैया लाल शामिल रहे। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है।
    1
    कोंच में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोया-छेना के नमूने लिए, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान भंडार पर की जांच
जालौन जिले के कोंच नगर में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 12 बजे मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग की टीम ने दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच शुरू की।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। टीम ने यहां बिक्री के लिए रखे खोया और छेना के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें किसी प्रकार की मिलावट की जांच की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, कोंच खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह और कनहैया लाल शामिल रहे। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    10 hrs ago
  • सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण, मिलीं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं ​ओपीडी में खुद देखे मरीज; व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना की ​रामपुरा(जालौन)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अवकाश के दिन भी निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। ​निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा स्टोर, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी लैब, पुरुष व महिला वार्ड तथा लेबर रूम का जायजा लिया। ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने खुद ओपीडी में बैठकर दो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान नवजात शिशुओं के परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ​निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद वर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। ​निरीक्षण के उपरांत सीएमओ ने रामपुरा सीएचसी की व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुरा अस्पताल की व्यवस्थाएं जिले के अन्य सीएचसी के मुकाबले कई मानकों पर काफी बेहतर हैं। उन्होंने स्टाफ को इसी समर्पण से आगे भी बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    1
    सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण, मिलीं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
​ओपीडी में खुद देखे मरीज; व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना की
​रामपुरा(जालौन)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अवकाश के दिन भी निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। ​निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा स्टोर, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी लैब, पुरुष व महिला वार्ड तथा लेबर रूम का जायजा लिया। ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने खुद ओपीडी में बैठकर दो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान नवजात शिशुओं के परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ​निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद वर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। ​निरीक्षण के उपरांत सीएमओ ने रामपुरा सीएचसी की व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुरा अस्पताल की व्यवस्थाएं जिले के अन्य सीएचसी के मुकाबले कई मानकों पर काफी बेहतर हैं। उन्होंने स्टाफ को इसी समर्पण से आगे भी बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शानों शौकत से निकला विशाल जुलूस ए मोहम्मदी तमाम संगठनों ने जगह जगह अकीदत मंदो का किया स्वागत कालपी जालौन अल्लाह के प्यारे नबी हुजूर-ए-कायनात मोहम्मद सल्ललाहो ताआला अलैह वसल्लम की यौमे पैदाइश पर रोशनी और सजावट से वुधवार को कालपी नगर जगमगा उठा। खानकाह मुहम्मदिया दरगाह के सज्जादानशीन सैयद गयासुद्दीन मियां की अध्यक्षता में नगर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मेरे नवी की देखो शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान, नारा-ए-तकवीर अल्लाह हो अकबर जैसे नारे बुलंद किए गए। विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह स्वागत करके हिंदू मुस्लिम सदभाव की मिसाल पेश की। प्राचीन परंपराओं के अनुसार नगर के विभिन्न मदरसों के बच्चे, धार्मिक कमेटियों के कार्यकर्ता अपने अपने झंडे तथा बैनर लेकर छोटे बड़े वाहनों के साथ मोहल्ला रावगंज स्थित हजरत मखदूम साहब के आस्ताने में एकत्रित हुए। दोपहर 3 बजे खानकाह ए मोहम्मदिया दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद गयासुद्दीन मियां के नेतृत्व में इस्लामी परचम लहराते हुए विशाल जुलूस मोहम्मदी शुरू हुआ। महमूदपुरा, दुर्गा मंदिर चौराहा, बाईपास, हरीगंज चौराहा, जुलैहटी चौराहा, फुल पावर, टरननगज बाजार, बिजलीघर होते हुए जुलूस ए मोहम्मदी शाम 7 बजे खानकाह शरीफ की दरगाह में पहुंचा। अनुशासित ढंग से जुलूस-ए मुहम्मदी में चल रहे अकीदतमंद अपने प्यारे नबी सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम, गौस पाक, हिंदलवली ख्वाजा गरीब नवाज, आला हजरत बरेलवी, मीर मोहम्मद तिर्मीजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी मे शामिल अकीदतमंदो का स्वागत करने के लिये जगह-जगह राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पंडाल लगाकर इंतजाम किये गये। बसपा कालपी प्रभारी वीरपाल सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार जिया दीवान आदि कार्यकर्ताओ ने बहुजन समाज पार्टी का बैनर लगाकर अकीदत मंदो का जोरदार स्वागत किया। डाकघर के सामने न्यू लोक कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष डा.सुरेश वर्मा के पंडाल में राठौर समाज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, अमर सिंह चंदेल,शिवबालक सिंह यादव आदि के द्वारा मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया गया। उधोगपति दीवान अतीक सिद्दीकी की अगुवाई में परवेज कुरैशी एडवोकेट, राजेश गौतम आदि ने फुल पावर चौराहा में बसपा नेताओं ने स्वागत किया जुलूस ए मोहम्मदी को मद्देनजर रखकर प्रशासन तथा पुलिस विभाग के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए थे। कालपी नगर में कई थानों की फोर्स की तैनाती जगह जगह की गई थी।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी,उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, इंस्पेक्टर परम हंस तिवारी,एसएसआई उदय प्रताप सिंह के साथ पुलिस कर्मी जुलूस ए मोहम्मदी के आगे पीछे चल रहे थे। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी बराबर सक्रिय रहे।
    4
    शानों शौकत से निकला विशाल जुलूस ए मोहम्मदी 

तमाम संगठनों ने जगह जगह अकीदत मंदो का किया स्वागत

कालपी जालौन
अल्लाह के प्यारे नबी हुजूर-ए-कायनात मोहम्मद सल्ललाहो ताआला अलैह वसल्लम की यौमे पैदाइश पर रोशनी और सजावट से वुधवार को कालपी नगर जगमगा उठा। खानकाह मुहम्मदिया दरगाह के सज्जादानशीन सैयद गयासुद्दीन मियां की अध्यक्षता में नगर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मेरे नवी की देखो शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान, नारा-ए-तकवीर अल्लाह हो अकबर जैसे नारे बुलंद किए गए। विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह स्वागत करके हिंदू मुस्लिम सदभाव की मिसाल पेश की।
प्राचीन परंपराओं के अनुसार नगर के विभिन्न मदरसों के बच्चे, धार्मिक कमेटियों के कार्यकर्ता अपने अपने झंडे तथा बैनर लेकर छोटे बड़े वाहनों के साथ मोहल्ला रावगंज स्थित हजरत मखदूम साहब के आस्ताने में एकत्रित हुए। दोपहर 3 बजे खानकाह ए मोहम्मदिया दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद गयासुद्दीन मियां के नेतृत्व में इस्लामी परचम लहराते हुए विशाल जुलूस मोहम्मदी शुरू हुआ। महमूदपुरा, दुर्गा मंदिर चौराहा, बाईपास, हरीगंज चौराहा, जुलैहटी चौराहा, फुल पावर, टरननगज बाजार, बिजलीघर होते हुए जुलूस ए मोहम्मदी शाम 7 बजे खानकाह शरीफ की दरगाह में पहुंचा। अनुशासित ढंग से जुलूस-ए मुहम्मदी में चल रहे अकीदतमंद अपने प्यारे नबी सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम, गौस पाक, हिंदलवली ख्वाजा गरीब नवाज, आला हजरत बरेलवी, मीर मोहम्मद तिर्मीजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी मे शामिल अकीदतमंदो का स्वागत करने के लिये जगह-जगह राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पंडाल लगाकर इंतजाम किये गये। बसपा कालपी प्रभारी वीरपाल सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार जिया दीवान आदि कार्यकर्ताओ ने बहुजन समाज पार्टी का बैनर लगाकर अकीदत मंदो का जोरदार स्वागत किया। डाकघर के सामने न्यू लोक कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष डा.सुरेश वर्मा के पंडाल में राठौर समाज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, अमर सिंह चंदेल,शिवबालक सिंह यादव आदि के द्वारा मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया गया। उधोगपति दीवान अतीक सिद्दीकी की अगुवाई में परवेज कुरैशी एडवोकेट, राजेश गौतम आदि ने  फुल पावर चौराहा में बसपा नेताओं ने स्वागत किया
जुलूस ए मोहम्मदी को मद्देनजर रखकर प्रशासन तथा पुलिस विभाग के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए थे। कालपी नगर में कई थानों की फोर्स की तैनाती जगह जगह की गई थी।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी,उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, इंस्पेक्टर परम हंस तिवारी,एसएसआई उदय प्रताप सिंह के साथ पुलिस कर्मी जुलूस ए मोहम्मदी के आगे पीछे चल रहे थे। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी बराबर सक्रिय रहे।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता! कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं। गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं? एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?
    2
    जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता!

कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। 
ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं।

गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। 
वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है।

यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं?

एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी?

क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन : सालाबाद में तालाब का कहर! घरों में घुसा पानी, SDM ने JCB से खोला रास्ता!!. तालाब का पानी घरों में घुसा तो दौड़े अफसर, मौके पर पहुंचे एसडीएम; जेसीबी से खुदाई कराकर खुलवाया जलनिकासी का रास्ता जालौन। ग्राम पंचायत सालाबाद में लगातार हो रही बारिश के चलते तालाब का जलस्तर बढ़ने और पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों के घरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी घरों तक पहुंचने से मोहल्लेवासियों में परेशानी बढ़ गई। समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम जालौन को दी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जालौन तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार जालौन, चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तालाब और जलभराव वाले स्थान का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या को समझा। निरीक्षण के दौरान जलनिकासी बाधित होने की स्थिति सामने आने पर अधिकारियों ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर खुदाई कराई गई और पानी की निकासी के लिए रास्ता तैयार कराया गया। निकासी का रास्ता खुलने के बाद तालाब का पानी बाहर निकलने लगा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बारिश के बीच प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रशासन के मौके पर पहुंचने और जेसीबी से जलनिकासी कराने से बड़ी परेशानी टल गई। वहीं ग्रामीणों ने भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    जालौन : सालाबाद में तालाब का कहर! घरों में घुसा पानी, SDM ने JCB से खोला रास्ता!!.
तालाब का पानी घरों में घुसा तो दौड़े अफसर, मौके पर पहुंचे एसडीएम; जेसीबी से खुदाई कराकर खुलवाया जलनिकासी का रास्ता
जालौन। ग्राम पंचायत सालाबाद में लगातार हो रही बारिश के चलते तालाब का जलस्तर बढ़ने और पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों के घरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी घरों तक पहुंचने से मोहल्लेवासियों में परेशानी बढ़ गई। समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम जालौन को दी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जालौन तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार जालौन, चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तालाब और जलभराव वाले स्थान का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या को समझा। निरीक्षण के दौरान जलनिकासी बाधित होने की स्थिति सामने आने पर अधिकारियों ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर खुदाई कराई गई और पानी की निकासी के लिए रास्ता तैयार कराया गया। निकासी का रास्ता खुलने के बाद तालाब का पानी बाहर निकलने लगा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बारिश के बीच प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रशासन के मौके पर पहुंचने और जेसीबी से जलनिकासी कराने से बड़ी परेशानी टल गई। वहीं ग्रामीणों ने भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोंच,कांशीराम कॉलोनी से पिंडारी मार्ग पर जलभराव, बाढ़ जैसा मंजर आवागमन प्रभावित, पालिका ने लगाई बेरिकेटिंग जालौन के कोंच नगर में कांशीराम कॉलोनी से पिंडारी महान्तनगर मार्ग पर सड़क पर बुधवार शाम 7 बजे पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थिति को देखते हुए नगरपालिका की ओर से मौके पर बेरिकेटिंग लगाकर लोगों को सावधान किया गया है। जलभराव की सूचना पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने जलनिकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पानी निकालने के लिए दो जेसीबी मशीन लगातार काम में लगी हुई हैं। उनके अनुसार, लगातार प्रयास के चलते सड़क पर भरे पानी का स्तर काफी हद तक कम हुआ है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की टीम पूरी गंभीरता के साथ जलनिकासी के कार्य में जुटी है और प्रयास है कि जल्द से जल्द पानी को और कम कर मार्ग को आवागमन के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके। फिलहाल लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
    1
    कोंच,कांशीराम कॉलोनी से पिंडारी मार्ग पर जलभराव, बाढ़ जैसा मंजर आवागमन प्रभावित, पालिका ने लगाई बेरिकेटिंग
जालौन के कोंच नगर में कांशीराम कॉलोनी से पिंडारी महान्तनगर मार्ग पर सड़क पर बुधवार शाम 7 बजे पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थिति को देखते हुए नगरपालिका की ओर से मौके पर बेरिकेटिंग लगाकर लोगों को सावधान किया गया है।
जलभराव की सूचना पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने जलनिकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पानी निकालने के लिए दो जेसीबी मशीन लगातार काम में लगी हुई हैं। उनके अनुसार, लगातार प्रयास के चलते सड़क पर भरे पानी का स्तर काफी हद तक कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका की टीम पूरी गंभीरता के साथ जलनिकासी के कार्य में जुटी है और प्रयास है कि जल्द से जल्द पानी को और कम कर मार्ग को आवागमन के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके। फिलहाल लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.