Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज : गंगा में डूबे 7 बच्चे, 4की मौत, — मांडा के बामपुर घाट पर हादसा प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करने गए सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरों की मदद से मोहित (13), दिव्यांशु (16) और अमन (9) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं चार बच्चे—कुनाल (12), निहाल (10), दीपक (17) और ऋषभ (10) तेज धारा में बह गए। काफी मशक्कत के बाद कुनाल और दीपक के शव बरामद हुआ जबकि निहाल और ऋषभ की कड़ी मशक्त के बाद शव काफी देर बाद मिला । वही बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Vaibhav Yadav India Tv
प्रयागराज : गंगा में डूबे 7 बच्चे, 4की मौत, — मांडा के बामपुर घाट पर हादसा प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करने गए सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरों की मदद से मोहित (13), दिव्यांशु (16) और अमन (9) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं चार बच्चे—कुनाल (12), निहाल (10), दीपक (17) और ऋषभ (10) तेज धारा में बह गए। काफी मशक्कत के बाद कुनाल और दीपक के शव बरामद हुआ जबकि निहाल और ऋषभ की कड़ी मशक्त के बाद शव काफी देर बाद मिला । वही बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- नाले में बंधे मिले तीन गोवंश, ग्रामीणों ने बचाई जान मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। नाले में बंधे तीन गोवंश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतनी गंभीर घटना की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। सुबह जब ग्रामीणों की नजर नाले में बंधे गोवंशों पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में गोवंश तस्करी का खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन पुलिस इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर समय रहते ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते तो तीनों गोवंशों की तस्करी या हत्या तय थी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा मामला ग्रामीणों की सतर्कता से संभल चुका था। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई और पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी? सवाल उठ रहा है कि क्या क्षेत्र में सक्रिय तस्करों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, या फिर यह महज घोर लापरवाही का नतीजा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- नाले में बंधे तीन गो वंश मिले ग्रामीणों में बना चर्चा का विषय मेजा प्रयागराज ।मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब नाले में बंधे गो वंश मिले। ग्रामीणों ने सुबह नाले के पास बधे तीन गोवंशो को संदिग्ध हालत में देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंश को लादकर अच्छी खासे दाम में बेचने के लिए उन्हें बाहर भेजा जाता। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 के सिपाही सुरवीर सिंह मौके पर पहुंचकर तीनों गोवंशों को छुड़वा दिया। जिससे एक बार तीनों गोवंशों को जीवन दान मिल गया यदि ग्रामीणों की नजर इन गोवंशो पर नहीं पडती तो शायद तीन गोवंशो की हत्या हो सकती थी। लोगों का मानना है कि गोवंश कहीं से लाकर यहां नाले में रखा गया था रात में जैसे ही तस्करों को मौका मिलता तो वे गोवंशों को लदवा कर बाहर भेज कर अच्छा मुनाफा कमा लेते। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।4
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- थाना मेजा क्षेत्र के विसहीजन कला गांव से लापता 14 वर्षीय छात्र गणेश तिवारी (अंश) सकुशल बरामद हो गया। उसके मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, छात्र सुबह टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इससे परिजनों में चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। कोई सुराग न मिलने पर अपहरण की आशंका भी जताई गई थी। मामले की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय व थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि छात्र रिजल्ट के डर से अपनी मासी के घर चला गया था।1
- घूरपुर नहर पुलिया के समीप रामसेवक नगर स्थित सुमन हॉस्पिटल में सोमवार को एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई हॉस्पिटल के संस्थापक एवं जनरल सर्जन डॉ. सन्तोष कुमार मौर्य ने की, जिसमें क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मौर्य ने क्षेत्र में फैल रही गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत किया और समय पर इलाज कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुमन हॉस्पिटल में गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श, दवाओं पर विशेष छूट तथा लैब जांच में भी रियायत दी जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और मरीजों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जगत सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी जमुनापार के जिलाध्यक्ष सतीश कुशवाहा, डॉ. राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, डॉ. विमलेश पटेल, डॉ. कमलेश गौड़, नीरा पटेल (आशा बहू), सीमा पटेल (आशा बहू), डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. हिछलाल पटेल सहित दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गरीब वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं सभी तक आसानी से पहुंच सकेंगी।1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1