logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

IAS तोरुल एस रवीश को अधिकारियों कर्मचारियों ने विदाई *अधिकारियों के सम्मान में फेयरवेल एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन* जिला प्रशासन बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त कुल्लू रहीं तोरुल एस. रवीश के सम्मान में फेयरवेल तथा नवपदस्थ उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के स्वागत (वेलकम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तोरुल एस. रवीश ने कहा कि कुल्लू जिले में उनका लगभग दो वर्ष का कार्यकाल अत्यंत सुखद, रचनात्मक एवं स्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य किया, जिसके कारण प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सका। उन्होंने जिलेवासियों के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कुल्लू जिला प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, बागवानी एवं पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तोरुल एस. रवीश के कार्यकाल की सराहना की तथा अनुराग चंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, एसडीएम निशांत ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर, सुरभि नेगी सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Himachal Update 24 News
Himachal Update 24 News
Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago
b21a0e59-c667-4fe4-a8db-76714a56a4a1

IAS तोरुल एस रवीश को अधिकारियों कर्मचारियों ने विदाई *अधिकारियों के सम्मान में फेयरवेल एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन* जिला प्रशासन बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त कुल्लू रहीं तोरुल एस. रवीश के सम्मान में फेयरवेल तथा नवपदस्थ उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के स्वागत (वेलकम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तोरुल एस. रवीश ने कहा कि कुल्लू जिले में उनका लगभग दो वर्ष का कार्यकाल अत्यंत सुखद, रचनात्मक एवं स्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य किया, जिसके कारण प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सका। उन्होंने जिलेवासियों के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कुल्लू जिला प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, बागवानी एवं पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तोरुल एस. रवीश के कार्यकाल की सराहना की तथा अनुराग चंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, एसडीएम निशांत ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर, सुरभि नेगी सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • जोगिंदर नगर के सत्यम बरवाल ने अपनी पहली कोशिश में ही JEE Mains की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। सत्यम ने JEE Mains की परीक्षा में 99.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। सत्यम के माता-पिता दोनों शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। सत्यम ने बातचीत में बताया कि वे रोजाना लगभग 18 घंटे की पढ़ाई करते रहे जिसका रिजल्ट आज सबके सामने आया है। वहीं, सत्यम दसवीं के परीक्षा परिणाम में भी प्रदेश भर में 10वें स्थान पर रहे थे। सत्यम ने कहा कि मेहनत, अनुशासन व लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
    1
    जोगिंदर नगर के सत्यम बरवाल ने अपनी पहली कोशिश में ही JEE Mains की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। सत्यम ने JEE Mains की परीक्षा में 99.08 प्रतिशत  अंक प्राप्त किये हैं। सत्यम के माता-पिता दोनों शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। सत्यम ने बातचीत में  बताया कि वे रोजाना लगभग 18 घंटे की पढ़ाई करते रहे जिसका रिजल्ट आज सबके सामने आया है। वहीं, सत्यम दसवीं के परीक्षा परिणाम में भी प्रदेश भर में 10वें स्थान पर रहे थे। सत्यम ने कहा कि मेहनत, अनुशासन व लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Har har Mahadev
    1
    Har har Mahadev
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत भौंखर के गांव खुथड़ीं में विभिन्न विभागों के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम ‘संकल्प’ आयोजित किया, जिसमें एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी एवं उपमंडलीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तथा नशा विरोधी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। विशेषकर, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी लोग अलर्ट रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत सूचना दें। एसडीएम ने कहा कि अगर हमारा परिवार और बच्चे नशे से दूर हैं तो भी इस अभियान में सक्रिय योगदान दें, क्योंकि यह बुराई हमारे आस-पड़ोस और घर तक भी पहुंच सकती है। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नशे की समस्या तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जय बाबा कमलाहिया संस्था के लोक कलाकारों, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्करों और हाई स्कूल खुथड़ीं के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी और मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार, संतोषी माता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार, स्थानीय हाई स्कूल की मुख्यध्यापक संगीता कुमारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह के ओम प्रकाश, जय बाबा कमलाहिया संस्था के पदाधिकारी एमके भारद्वाज और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
    2
    हमीरपुर
नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत भौंखर के गांव खुथड़ीं में विभिन्न विभागों के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम ‘संकल्प’ आयोजित किया, जिसमें एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी एवं उपमंडलीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तथा नशा विरोधी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। विशेषकर, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी लोग अलर्ट रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत सूचना दें। एसडीएम ने कहा कि अगर हमारा परिवार और बच्चे नशे से दूर हैं तो भी इस अभियान में सक्रिय योगदान दें, क्योंकि यह बुराई हमारे आस-पड़ोस और घर तक भी पहुंच सकती है।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नशे की समस्या तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जय बाबा कमलाहिया संस्था के लोक कलाकारों, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्करों और हाई स्कूल खुथड़ीं के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी और मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार, संतोषी माता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार, स्थानीय हाई स्कूल की मुख्यध्यापक संगीता कुमारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह के ओम प्रकाश, जय बाबा कमलाहिया संस्था के पदाधिकारी एमके भारद्वाज और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एक मार्च को प्राथमिक शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में रोष प्रदर्शन होंगे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने यह जानकारी दी।
    1
    एक मार्च को प्राथमिक शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में रोष प्रदर्शन होंगे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने यह जानकारी दी।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हिमाचल की आवाज़ झाकड़ी क्षेत्र में डस्टबिन उपलब्ध होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है, लेकिन झाकड़ी में इसकी सरेआम अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जाती है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, क्षेत्रवासियों से भी अपील है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें।
    1
    हिमाचल की आवाज़
झाकड़ी क्षेत्र में डस्टबिन उपलब्ध होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है।
सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है, लेकिन झाकड़ी में इसकी सरेआम अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ सकती है।
स्थानीय प्रशासन से मांग की जाती है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, क्षेत्रवासियों से भी अपील है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें।
    user_हिमाचल की आवाज़
    हिमाचल की आवाज़
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बिलासपुर : प्रदेश सरकार द्वारा सदर विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे का काम रोका गया है, जबकि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को फोरलेन सड़कों, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों से बड़ा लाभ मिला है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने आयोजित विधानसभा के दौरान कही।
    1
    बिलासपुर : प्रदेश सरकार द्वारा सदर विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे का काम रोका गया है, जबकि पिछले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को फोरलेन सड़कों, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों से बड़ा लाभ मिला है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने आयोजित विधानसभा के दौरान कही।
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Jhanduta, Bilaspur•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने और इनसे संबंधित अन्य सेवाओं के लिए 21 फरवरी सुबह साढे ग्यारह बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
    2
    हमीरपुर
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने और इनसे संबंधित अन्य सेवाओं के लिए 21 फरवरी सुबह साढे ग्यारह बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • झंडूता विधानसभा की नई पहचान नलवाड़ मेला ! संस्थापक से सीधी बात मार्च 2026 में फिर धूम मचाएगा कोटधार नलवाड़ मेला - अमरनाथ धीमान LIVE समाजसेवी से मेला संस्थापक तकः अमरनाथ धीमान की अनसुनी कहानी #कोटधारनलवाड़मेला #अमरनाथधीमान #झंडूतामेला #बिलासपुरमेला
    1
    झंडूता विधानसभा की नई पहचान
नलवाड़ मेला ! संस्थापक से सीधी बात
मार्च 2026 में फिर धूम मचाएगा कोटधार नलवाड़ मेला - अमरनाथ धीमान LIVE
समाजसेवी से मेला संस्थापक तकः अमरनाथ धीमान की अनसुनी कहानी
#कोटधारनलवाड़मेला
#अमरनाथधीमान
#झंडूतामेला
#बिलासपुरमेला
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Jhanduta, Bilaspur•
    14 hrs ago
  • बुधवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्वर्ण समाज यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतर आया। स्वर्ण समाज सामान्य वर्ग संयुक्त संघ हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर इकाई के बैनर तले रोष रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी है यदि केंद्र सरकार ने काले कानूनों को वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट छात्रों और समाज के हितों के विपरीत है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं जो युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यह जानकारी संयोजक विजय चंदेल ने दी।
    1
    बुधवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्वर्ण समाज यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतर आया। स्वर्ण समाज सामान्य वर्ग संयुक्त संघ हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर इकाई के बैनर तले रोष रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी है यदि केंद्र सरकार ने काले कानूनों को वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट छात्रों और समाज के हितों के विपरीत है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं जो युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यह जानकारी संयोजक विजय चंदेल ने दी।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.