Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन की पहली सोमवारी और नाग पंचमी पर उमानाथ घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगाजल लेने गई किशोरी मुस्कान कुमारी लापता, गंगा में डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
JMBNEWS
सावन की पहली सोमवारी और नाग पंचमी पर उमानाथ घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगाजल लेने गई किशोरी मुस्कान कुमारी लापता, गंगा में डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
More news from Patna and nearby areas
- बाढ़ के उमानाथ घाट पर सावन की पहली सोमवारी को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब गंगा जल लाने गई उनकी बेटी मुस्कान वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी बेटी गंगा नदी में डूब गई है। बाढ़ के उमानाथ घाट पर सावन की पहली सोमवारी को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब गंगा जल लाने गई उनकी बेटी मुस्कान वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी बेटी गंगा नदी में डूब गई है।1
- समस्तीपुर के विद्यापति धाम में सावन की धूम, उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब; आप भी कहें 'हर हर महादेव' सावन का पवित्र महीना चल रहा है और बिहार के समस्तीपुर (पटोरी के नजदीक) स्थित ऐतिहासिक बाबा विद्यापति धाम में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए दूर-दूर से शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की इस पावन तपोभूमि की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसी पावन धरती के रहने वाले और अमेज़न (Amazon) के पूर्व लेखक आदित्य विक्रम इस वीडियो के माध्यम से आपको विद्यापति धाम की दिव्य महिमा और यहाँ के अद्भुत माहौल के दर्शन करा रहे हैं।अगर बाबा विद्यापति धाम ने आपकी भी कोई मनोकामना पूरी की है, या आप बाबा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में 'हर हर महादेव' जरूर लिखें और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #VidyapatiDham #Sawan2026 #AdityaVikram #HarHarMahadev #BabaVidyapatiDham #SawanMela #ShivBhakti #Bholenath #ViralVideo #VideoShuruApp #AmazonAuthor1
- पटना में उत्पाद विभाग ने कार से 123.78 लीटर विदेशी शराब बरामद की। दो तस्कर गिरफ्तार, खेप गाजीपुर से लाई गई थी। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस। पटना में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दीघा-अशियाना रोड स्थित राजा बाजार के पास छापेमारी कर एक फोर व्हीलर कार से 123.78 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 306 बोतल और कैन शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान अमित पांडे और अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पटना लाई गई थी। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- नशामुक्त भारत की ओर बढ़ा समस्तीपुर, युवाओं ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प नशामुक्त भारत की ओर बढ़ा समस्तीपुर, युवाओं ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प । जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया युवाओं का आह्वान । समस्तीपुर : ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय, समस्तीपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा यदि नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में उपस्थित मौजूद जनप्रतिनिधि अधिकारी, शिक्षक, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इससे पूर्व माई भारत की जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार ने सभी आगंतुक अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश देते हुए पौधा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और युवाओं की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया। मौके पर डीपीओ (एसएसए) शुभम कसौधन, माई भारत की सहायक निदेशक सह जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार, आरएसबी इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित घोष, संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- यह वीडियो रविवार देर शाम की है और यह वीडियो नगर परिषद, बाढ़ एसडीएम समेत तमाम अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बाबा उमानाथ मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग सावन महीने में जल चढ़ाने पहुंचते हैं लेकिन सावन के सोमवारी के दिन प्रशासन के उदासीन रवैया पूरे सिस्टम की नाकामी को दिखाता है। समाजसेवी नीतीश कुमार का कहना है कि वह रविवार शाम उमानाथ पहुंचे जहां उन्होंने पूरे परिसर में गंदगी देखी, उन्होंने नगर परिषद से साफ सफाई की गुहार लगाई जब नगर परिषद से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अपने कई साथियों के साथ पूरे उमानाथ परिसर की साफ सफाई की। जिससे आज सोमवार के दिन जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं को गंदगी में नहीं आना पड़ा। उनका कहना है कि लगभग तीन से चार घंटे मंदिर परिसर को साफ सफाई करने में लगा। तो अब सवाल है कि बिहार की काशी कहे जाने वाले बाबा उमानाथ मंदिर में मेले का ठेका निलामी नगर परिषद करती है तो उसकी साफ सफाई की जिम्मेदारी किसके हाथों में होनी चाहिए।1
- बाढ़ थाना अंतर्गत बुढ़नीचक में रिटायर सचिवालय कर्मी जयचंद्र चौधरी और उसके परिवार को घर में बंधक बना लूटने वाले चार गिरफ्तार, चार पुलिस गिरफ्त से बाहर1