Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफल होने का दिया मूल मंत्र
Journalist Satish Chandra
यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफल होने का दिया मूल मंत्र
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस परिवार को एक सूत्र में पिरोने की अनोखी पहल, एसपी ओपी सिंह ने हर थाने में कराया सामूहिक डिनर का आयोजन1
- दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा गया जेल----- प्रयागराज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अपराधी वकील अहमद को किया गिरफ्तार। गंगानगर की बहरिया थाने की पुलिस ने की कार्रवाई।1
- प्रयागराज में एक लड़की सुबह से चढ़ी खंबे पर उतरी 10:00 बजे रात1
- प्रयागराज के नवाबगंज मे हाई वोल्टेज ड्रामा : 35 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती! प्रयागराज में हाई वोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती! प्रयागराज। इन दिनों अपनी बात मनवाने के लिए लोगों बिजली या मोबाइल टाॅवर या फिर पानी टंकी पर चढ़ने का मानो ट्रेंड चल गया है। प्रयागराज में पिछले कुछ माह में होने वाली ऐसी घटनाओं में महिलाओं या युवतियों की संख्या अधिक है। अब एक बार फिर गंगापार के नवाबगंज इलाके में एक युवती ने सोमवार सुबह मोबाइल के करीब 35 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़कर हाई प्रोफाइल ड्रामा किया। ग्राम पंचायत सम्हई पंचायत भवन के बगल लगे मोबाइल टाॅवर पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर एक युवती लगभग 35 फीट ऊंचे मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के साथ ही फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने युवती से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर दोपहर करीब 12:30 बजे वह टाॅवर से नीचे उतरी। सोमवार सुबह लोगों ने मोबाइल टाॅवर पर एक युवती को चढ़ा देखा तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने युवती से बातचीत की तो उसने बताया कि वह ममई नवाबगंज की रहने वाली वंदना पुत्री फूलचंद है। पट्टे की जमीन को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद है। जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है। इस पर नवाबगंज इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, तब जाकर युवती टाॅवर से नीचे उतरी। पुलिस उसे थाने ले गई है। महिला दारोगा उससे पूछताछ कर रही हैं। इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी का कहना है कि अभी जांच-पड़ताल की जा रही है। विवाद किससे और किन कारणों से है, इसका पता लगाया जा रहा है। #Prayagraj #BreakingNews #ViralShorts #UPNews #Nawabganj #ShortsFeed #HighVoltageDrama #Police #Justice #PrayagrajPolice #UttarPradesh #CrimeNews #Youtubeshorts #ViralNews #नवाबगंज #प्रयागराज #LandDispute1
- ----------------प्रकाशनार्थ----------------- *एआईएमआईएम महानगर कमेटी की पूर्वांचल अध्यक्ष द्वारा ली गई समीक्षा बैठक सम्पन्न ।* प्रयागराज। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम AIMIM महानगर कमेटी की समीक्षा बैठक पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद द्वारा ली गई जिसमें महानगर कमेटी तीनों विधानसभा अध्यक्ष और इन विधानसभा में बूथ स्तर तक के सभी सदस्यों न अब तक संगठन पर जितने काम किए उसपर चर्चा की गई और आगे की रूप रेखा पर दिशा निर्देश तय किया गया विधानसभा चुनाव 2027 में अब चंद महीना बचा है संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए इसपर सभी पार्टी के सदस्यों को पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद द्वारा दिशा निर्देश दिया गया ।सक्रिय सदस्य अभियान के तहत फार्म भरकर प्रदेश कार्यालय में जमा करने को भी कहा गया हर जिला व महानगर से 500 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही कई लोगों को पद भी दिया गया रईस अहमद व महफूज़ आलम को महानगर सचिव को नियुक्ति पत्र दिया गया वार्ड नंबर 100 से अनीस अहमद और इसरार अहमद साहिल को अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी दी गई महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए सभी सदस्यों की हौसला अफजाई किया और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में पूर्वांचल सचिव मुश्ताक अहमद,पूर्वांचल सचिव जमील खान,जिला महासचिव गंगापार सफदर अंसारी,महानगर संगठन मंत्री सैयद इरशाद आलम,महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर,महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद इफ्तेखार अंसारी महानगर उपाध्यक्ष मोइन अख्तर,महानगर उपाध्यक्ष डॉक्टर सोहैल अहमद,विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिमी ज़ुबैर अहमद, विधानसभा अध्यक्ष शहर दक्षिण तनवीर शाकिर,महानगर कोषाध्यक्ष इंजीनियर वहाजउद्दीन सिद्दीकी,महानगर उपाध्यक्ष एजाज़ नकवी,महिला प्रकोष्ठ से श्वेता गुप्ता,महानगर सचिव मोहम्मद शाहनवाज शेखू,एक्टिव मेंबर इफ्तेखार अहमद,फरहत सिद्दीकी,अशरफ जमील, शाहनवाज ,तौसीफ़ अंसारी,नवाब अंसारी,इरशाद अंसारी आदि लोग थे। भवदीय अफ़सर महमूद महानगर अध्यक्ष AIMIM प्रयागराज/ इलाहाबाद1
- गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा टायर फटने से पलटी स्लीपर बस, एक यात्री की मौत, 35 से अधिक घायल। यूपी: गंगा एक्सप्रेसवे पर बीती देर रात फतेहपुर जिले के खागा से सवारियां लेकर पंजाब के लुधियाना जा रही डबल डेकर स्लीपर बस मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में फतेहपुर निवासी 28 वर्षीय अनुज की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रात करीब 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के 202 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिकांश यात्री सो रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ बस का टायर फट गया। टायर फटने से यात्री बस पलट गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए दूसरी ओर प्रयागराज जाने वाली लेन तक पहुंच गई। गनीमत रही कि बस नीचे नहीं गिरी, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मूसाझाग, दातागंज समेत आसपास के थानों की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अलग-अलग सीएचसी से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बरेली रेफर किया गया है। हादसे में फतेहपुर जिले के निवासी अनुज की मौत हो गई। जिला अस्पताल लाए गए घायलों में एक ही परिवार के पंजाब निवासी संपत, बुद्धा यादव, गुनगुन, साहिल तथा फतेहपुर के खागा निवासी अर्जुन कुमार शामिल हैं। अर्जुन कुमार और खागा निवासी मेहर के दोनों पैर कट गए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह भी घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। दातागंज इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज बरसाना सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप.... राजनैतिक संरक्षण प्राप्त पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी व उसके बेटे पर अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को बंधक बनाने का आरोप.... पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने का घेर कर पीड़ित अधिवक्ता को मुक्त कराया #breaking #BreakingNews #Barsana(MP4)1
- ट्रेन से यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोरों को किया गिरफ्तार प्रयागराज की जीआरपी ने ट्रेन से यात्रियों का मोबाइल और समानो क़ो चोरी करने वाले प्रदीप कुमार और नरेश गौड़ क़ो गिरफ्तार कर लिया हैं ये लोग प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के पास चोरी की योजना बना रहें थे तभी पुलिस टीम ने दबोचा, इनके पास से चोरी के मोबाइल और एक कार भी बरामद हुई हैं!1