प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बालिका शौचालयों को गुणवत्तापूर्ण बनवाएं – कलेक्टर सुश्री बाफना समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न शाजापुर, 16 फरवरी 2026/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला परियोजना समन्वयक को विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं मिशन अंकुर अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिये कि बालिका शौचालय विहिन प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बनाई जाने वाली बालिका शौचालयों को गुणवत्तापूर्ण बनवाएं। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि जिले की मो. बड़ोदिया विकासखण्ड में 05 एवं शाजापुर विकासखण्ड में 02 शौचालय, इस प्रकार कुल 07 नवीन बालिका शौचालय की स्वीकृति राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्राप्त हुई हैं। इसी तरह जिले में 72 बालिका शौचालय के मरम्मत के कार्यों की स्वीकृति भी प्राप्त हुई हैं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी को गेहूं उपार्जन के तहत किसान पंजीयन कराने एवं पंजीयन केंद्र की स्थापना की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी को सभी किसानों की फार्मर आईडी बनाने एवं उनकी फार्मर आईडी से भूमि का शतप्रतिशत रकबा जुड़वाने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने जलनिगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को रोड रेस्टोरेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को जलजीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण योजनाओं को हस्तांतरण करने व अधूरी जलजीवन मिशन की योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सीईओ को हितग्राहियों की ईकेवायसी कराने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जिले के सभी शासकीय-अशासकीय कार्यालयों में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिग उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम 2013 के तहत आंतरिक समिति गठित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्वास्थ्य विभाग के रेफरल प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा भी की। साथ ही उन्होंने सीएमएचओ को जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने, गर्भवती माताओं की समग्र ईकेवायसी कराने तथा सोनोग्राफी सेंटर पर सोनोग्राफी प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सहकारिता विभाग की समीक्षा कर धारा-85 के प्रकरणों में प्रगति लाने तथा अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को वसूली करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के डिफॉल्टर सदस्यों से क्रिस के माध्यम से की जाने वाली वसूली के लिए मंगलवार का दिन आरक्षित रखे एवं मंगलवार के दिन संस्थाओं की वसूली का कार्य प्राथमिकता से कराएं। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पशुपालन एंव डेयरी विभाग तथा उद्यानिकी के अधिकारी को केसीसी ऋण के लक्ष्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। इस मौके पर कलेक्टर ने सीएम डेशबोर्ड में दर्ज योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समयसीमा में निराकृत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी में प्रगति लाने, सामाजिक न्याय विभाग की पेंशन योजनाओं में हितग्राहियो की केवायसी तथा समग्र आईडी से आधार लिंक केवायसी कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री राजकुमार हलदर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे व श्रीमती अंकिता पाटकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

- शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को सौंपा गया युवक रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।1
- शाजापुर - भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आज 17 फ़रवरी 2026 को किसान भवन शाजापुर कृषि उपज मंडी कार्यालय पर सम्पन्न हुई. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संगठनात्मक मजबूती के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत स्तर से पधारे प्रांत महामंत्री एवं जिले के प्रभारी रमेश दांगी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ संभाग सदस्य राज बहादुर गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने की। जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित जिले एवं सभी तहसील स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन की मजबूती ही किसान शक्ति की असली पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। संगठन में पारिवारिक भाव हो। जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी गांव में ग्राम समिति कि बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए। ग्राम समिति को सक्रिय रहना चाहिए बैठक में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर,जिला मंत्री चंद्रर सिंह सिसोदिया, जिला युवा वाहिनी खाम सिंह, जिला सदस्य पिंटू,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण,शंकर कुंभकार ,जीवन सिंह,रमेश परमार,तहसील मंत्री नरेंद्र पाटीदार,ज्ञान सिंह गुर्जर,जितेंद्र गोठी नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार हुकम सिंह तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई सहित जिले एवं तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट की। यह घटना डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर हुई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें परिजन गार्ड के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत आवेदन दिया है। सिक्योरिटी गार्ड महेश प्रजापति डिलीवरी कक्ष के बाहर मुख्य गेट पर ड्यूटी पर थे। उन्होंने डिलीवरी कक्ष में भर्ती मरीज मुस्कान के परिजनों को अंदर जाने से रोका, क्योंकि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर परिजन विवाद करने लगे। गार्ड ने नियमानुसार मरीज का मोबाइल नंबर मांगा, जिसके बाद परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गार्ड महेश के सिर में चोट आई है। जिला अस्पताल के डॉक्टर गोविंद पाटीदार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मरीज के परिजनों ने झूमा-झटकी और मारपीट की है। अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा है। गार्ड महेश प्रजापति ने बताया, "रात में ड्यूटी के दौरान मरीज मुस्कान के परिजन अंदर जाने लगे, तो मैंने उन्हें रोका और बताया कि पुरुषों का अंदर जाना मना है। इस पर वे विवाद करने लगे। मैंने उनसे रजिस्टर में एंट्री करवाने और मोबाइल नंबर मांगा। उन्हें लगा कि मैं उनकी बहन का नंबर मांग रहा हूं, जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।" वहीं, मरीज मुस्कान के पिता अशोक, जो ग्राम भरड़ के निवासी हैं, ने गार्ड के साथ हुए विवाद के बारे में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वे कल रात बाहर गए हुए थे और आज ही लौटे हैं। उन्होंने किसी भी विवाद से इनकार किया।1
- Post by User29081
- मोहन बड़ोदिया के कुमारिया खास में लगने वाला भव्य मेला में भक्तों की भारी भीड़ ने दर्शन किए, जिसमें रंग-बिरंगे झूले, पारंपरिक दुकानें और उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया, जो उत्सव को और भी खास बना रहा था। आस्था का सैलाब: सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और "हर हर महादेव" के जयकारे गूंजते रहे। मेले का माहौल: मंदिर परिसर के आसपास मेला लगा, जिसमें बच्चों के लिए झूले और पारंपरिक मिठाइयों व खिलौनों की दुकानें सजीं। विशेष पूजा: महंत दिव्यागिरी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिवजी का जलाभिषेक किया गया, जो अत्यंत फलदायी माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था: भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पौराणिक महत्व: यह मंदिर भगवान शिव के प्रकटीकरण से जुड़ा है, जो मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला भक्तों के लिए भक्ति और आनंद का अनूठा मिश्रण था1
- आरोपी इंस्टाग्राम पर अवैध 315 बोर कट्टे के साथ वीडियो में दिखाई दे रहा था। दिनांक 16.02.2026 को आरोपी करमेंश कुशवाहा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।1
- Post by Yogendra singh dodiya1
- दुर्गा वाहिनी से अभद्र व्यवहार के कारण बजरंग दल ने किया मक्सी टोल पर विरोध प्रदर्शन शाजापुर। स्थानीय सरदार पटेल गार्डन में आयोजित बजरंग दल की प्विभाग बैठक में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं और टोल प्रबंधन के बीच सोमवार को तीखी झड़प हो गई। विवाद उस समय शुरू हुआ जब मक्सी की ओर से आ रही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा वाहिनी की मातृशक्तियों की बसों को रोजवास टोल प्लाजा पर रोक गया एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों से अभद्र व्यवहार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले भर से कार्यकर्ता विभाग बैठक के लिए एकत्रित हो रहे थे। टोल प्लाजा कर्मचारियों को कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह बजरंग दल दुर्गाबाई ने की बसे हैं इसके बावजूद भी दुर्गा वाहिनियों से अभद्र व्यवहार किया गया इस बात से नाराज होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोल पर ही जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ समय के लिए स्थित तनावपूर्ण हो गई। बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि जानबूझकर कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया। मौके पर गहमागहमी के बीच कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद टोल प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही।2