जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर नामांकन बढ़ाने, बालिका शौचालय एवं स्मार्ट क्लासरूम के लिए दिए निर्देश जैसलमेर, नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षी जिला/ब्लॉक कार्यक्रम की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा संचालित गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में तीन माह में प्रमुख संकेतकों को संतृप्त करने के उद्देश्य से संचालित संपूर्णता अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (ADP) के तहत जिले की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है एवं जिले ने सराहनीय प्रगति दर्ज की है। जिला कलक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय की समुचित एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य आयोजना अधिकारी ने जानकारी दी कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष विद्यार्थियों का नामांकन कम रहा है। इस पर जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि प्रवेश उत्सव आयोजित कर तथा घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाए एवं नामांकन में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि जिन विद्यालयों में बालिका शौचालय नहीं हैं, उनकी सूची शीघ्र ही जिला प्रशासन को प्रेषित की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार अन्य योजनाओं एवं भामाशाह सहयोग से शौचालय निर्माण कराया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों का डेटा समय पर यू-डाईस प्लस (UDISE+) पोर्टल पर अपलोड किया जाए एवं अपलोड से पूर्व डेटा का पूर्ण सत्यापन किया जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक संस्थान का भौतिक निरीक्षण कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। जिन शौचालयों में मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से शीघ्र दुरुस्त करने के लिए कहा गया। साथ ही निजी विद्यालयों को भी यू-डाईस प्लस (UDISE+) पोर्टल पर अपना डेटा नियमित रूप से अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर जोरवाल ने सीडीओ को निर्देशित किया कि जिले के विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने के लिए परीक्षण कर औचित्यपूर्ण प्रस्ताव तैयार कर राज्य स्तर पर भेजे जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी अन्य योजना के अंतर्गत ऐसे प्रस्ताव लंबित न हों, ताकि संसाधनों का प्रभावी एवं समन्वित उपयोग सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी, उपखंड अधिकारी फतेहगढ़ भरतराम गुर्जर, मुख्य आयोजना अधिकारी सोमेश्वर देवड़ा, शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी सहित सभी ब्लॉकों के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

- दर्दनाक हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर बायतु बायतु क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। स्कूली बच्चों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार 50 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे में करीब 5 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। जेसीबी की सहायता से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। सभी घायलों को तत्काल बायतु चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।1
- बाड़मेर जिले के चौहटन से सुखद तस्वीर सामने आई है जहां पर बाजार में सामान सप्लाई करने वाले एक मजदूर की लड़ी फस गई। और मजदूर का एक पुलिसकर्मी सहारा बना हुआ नजर आ रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सामने आया। मजदूर का सामान भी बिस्तर में उठाकर उसका वीडियो के अंदर सही कर रहा है। वास्तव में ऐसी तस्वीर दिल को छू जाती है।1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- Post by Pukhraj soni1
- कोलायत में पहली बार बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, 13 अधिवक्ताओं ने किया मतदान बुधवार को कोलायत उपखंड मुख्यालय पर पहली बार बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से जारी रही। जानकारी देते हुए रामनिवास ने बताया कि कोलायत क्षेत्र में कुल 15 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार प्राप्त था, जिनमें से 13 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार आयोजित इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया। मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी व्यवस्था शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। चुनाव संपन्न होने के बाद संबंधित प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाया गया। कोलायत में पहली बार हुए इस बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में संतोष और उत्साह का माहौल देखा गया, वहीं इसे न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- रोहट के जालोर चौराहे पर ट्रक में लगी आग लोगों ने सुझबुझ से बुजाई आग न्यू रिपोर्टर एस पी चौधरी1
- जालौर शहर में 27 अप्रैल को शहर के मलकेश्वर मठ मंदिर प्रांगण में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने को लेकर भव्य गौ माता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में शहर सहित जिले भर के गौ भक्त मौजूद रहेंगे1
- गोटन,,, श्री श्री यादे माता मंदिर मे एक शाम भजन संध्या आज।श्री यादे माता कि सजाई झांकी। मंदिर प्रतिष्ठा कल। भामाशाह एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। लाईव असलम खिलजी खवासपुरा3
- Post by Gautam Solnki1